Showing posts with label Events. Show all posts
Showing posts with label Events. Show all posts

Monday, 11 May 2026

भारत विकास परिषद ने टैगोर की जयंती मनाई

PK Shararma IPTA WhatsApp on 11th May 2026 at 21:35 for आराधना टाईमज़ 

 स्कूलों के छात्रों ने दिखाए अपनी कला के कमाल 

तस्वीर में विजेता विद्यार्थियों और अध्यापकों के साथ मुख्यातिथि अरूणा पुरी, डॉ बबीता जैन,
सुनीता चेतली,अनिक गर्ग, अरूण सूद, डॉ रोशन लाल गुप्ता, बिंदु शर्मा
लुधियाना: 11 मई 2026: (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो):: 

श्री रविन्द्र नाथ टैगोर जी की जयंती लुधियाना में भी मनाई गई। इस बार यह पहल भारत विकास परिषद् टैगोर शाखा लुधियाना ने करके दिखाई। नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत श्री रविन्द्र नाथ टैगोर जयंती के उपलक्ष्य में पीएम श्री सससस स्कूल अयाली खुर्द , सरकारी स्कूल वीरमी, जीनियस पब्लिक स्कूल, श्री संत प्रेम दर्शानंद पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने  टैगोर जी के व्यक्तित्व व कृतित्व आधारित क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। 

इस यादगारी सुअवसर पर सीनियर और जूनियर आधारित 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के 30 विजेता छात्र छात्राओं को  पुरस्कृत करने और उनके प्रेरक अध्यापकों को सम्मानित करने के लिए भारत विकास परिषद् ट्रस्ट ऋषिनगर में समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्रीमती अरूणा पुरी रही और अध्यक्षता भाविप टैगोर शाखा प्रधान डा. बबीता जैन ने की। 

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम राष्ट्र गीत उच्चारण से हुआ। मंच संचालन शाखा महासचिव एडवोकेट अनिक गर्ग ने किया। सम्पर्क प्रकल्प प्रमुख सुनीता शर्मा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। डॉ. बबीता जैन ने भारत विकास परिषद् के  नैतिक मूल्यों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। श्री रविन्द्र नाथ टैगोर जी के महान् व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा रचित कविता भी प्रस्तुत की गई। टैगोर साहिब की एक प्रसिद्ध अगर तुम हो शांति चाहते का हिंदी अनुवाद जहां मन बिना डर के उड़ सके, जहां ज्ञान की किरण सब पर बरसें सुनाई।  

मुख्यातिथि अरूण पुरी ने कहा इंसान हैं तो इंसानियत ज़रुरी है। विशिष्ट अतिथि सविता अग्रवाल ने योग की महत्ता बताई। पंजाब प्रांतीय सेवा प्रकल्प प्रमुख सुनीता चेतली ने टैगोर की तरह प्रकृति से प्रेम की बात कहते हुए पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। 

सीनियर सदस्य डॉ रोशन लाल गुप्ता ने स्ट्रेस प्रबंधन सिखाया। शाखा कोषाध्यक्ष अरुण सूद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्टेशनरी प्रदान की गयी। प्रेरक अध्यापकों को पट्टिका पहना कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सदस्य बिंदु शर्मा,संजय महेश्वरी,विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, प्रिंसिपल,संरक्षक विशेष रूप से पधारे

Thursday, 11 December 2025

नियमित ध्यान से संभव है समस्त रोगों का निवारण:स्वामी आनंद सिद्धार्थ

WhatsApp On  Thursday 11th December 2025 at 10:13 From Ashok Bharti 

ओशो के जन्मदिवस पर हुआ विशेष आयोजन 


लुधियाना: 11 दिसंबर २०२५:  (मीडिया लिंक 32/ /आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::

ओशो मेडिटेशन लवर परिवार द्वारा एक दिवसीय ध्यान शिवर आयोजन  बहुत ही धूमधाम के साथ ओशो के विशेष दूत स्वामी  आनंद सिद्धार्थ (डॉक्टर रवींद्र सेठ) की  अध्यक्षता में बहुत ही धूमधाम से महानगर के एक रिजॉर्ट्स में  किया गया। जिसमें पंजाब के दूर-दूर मोहाली,चंडीगढ़ लुधियाना ब राजपुरा इत्यादि से आए  मित्रों ने शिविर का आनंद लिया। स्वामी सिद्धार्थ ने विशेष रूप से ओशो द्वारा रचित ध्यान विधियां वार्डो, ज़िबारिश, नादब्रह्म,लाफ्टर ध्यान,विपासना,गोल्डन फ्लावर नाइट ध्यान इत्यादि विस्तार पूर्वक समझाते हुए बताया कि इन ध्यान वीडियो को करने से हमें क्या-क्या लाभ हो सकता है। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमित ध्यान करने से हम सभी प्रकार के रोगों से बच सकते हैं।इस शिविर में स्वामी जगदीश सदाना,स्वामी गुरचरण नारंग,स्वामी मनजीत सिंह,स्वामी अशोक भारती,योग गुरु स्वामी राजिंदर धरवाल,अतुल जैन,स्वामी आकाश वर्मा,स्वामी विजय जिंदल,सतनाम सिंह,मनजीत कौर,संभव जैन,स्वामी मनु समयाल,स्वामी शाम शर्मा,स्वामी प्रदीप इत्यादि ने शिविर का आनंद लिया।

तस्वीरें,  समाचार और अन्य विवरण अशोक भारतीय के सौंजन्य से। 

Thursday, 17 August 2023

'मेरा बंगाल, व्यसन मुक्त बंगाल' अभियान का शुभारंभ किया

प्रविष्टि तिथि: 17 AUG 2023 1:25 PM by PIB Delhi

आयोजन का शुभारंभ किया राष्ट्रपति ने कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित


नई दिल्ली//कोलकाता: 17 अगस्त 2023: (पी आई बी//आराधना टाईम्ज़)::

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (17 अगस्त, 2023) राजभवन, कोलकाता में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत 'मेरा बंगाल, व्यसन मुक्त बंगाल' अभियान का शुभारंभ किया।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि मादक द्रव्यों का दुरुपयोग समाज और देश के लिए चिंता का विषय है। इन व्यसनों के कारण युवा अपने जीवन में सही दिशा नहीं चुन पाते हैं। यह अत्यंत चिंताजनक है और इस मामले में सभी मोर्चों पर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में आध्यात्मिक जागृति, चिकित्सा, सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक इच्छाशक्ति के माध्यम से सुधार किया जा सकता है। उन्होंने ऐसे मुद्दों पर चर्चा करने और उनके समाधान की दिशा में काम करने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ जैसे संगठनों की सराहना की।

राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी प्रकार का व्यसन मानसिक तनाव और साथियों के दबाव के कारण विकसित होता है। नशे की लत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। व्यसन से कई अन्य विकार भी उत्पन्न होते हैं। व्यसन करने वाले लोगों के परिवार और मित्रों को भी काफी परेशानी होती है। उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह किया कि वे नशे के आदी किसी भी मित्र की जानकारी उसके परिवार को दें।

राष्ट्रपति ने मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों से अपना जीवन नष्ट नहीं करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर वे किसी भी तरह के तनाव में हैं तो उन्हें अपने मित्रों, परिवार या किसी सामाजिक संगठन से बात करनी चाहिए। ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका वे अपनी इच्छाशक्ति से सामना नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व मादक द्रव्यों के उपयोग और नशे की लत का फायदा उठाते हैं। मादक द्व्यों को खरीदने में खर्च होने वाले पैसे का उपयोग आपराधिक गतिविधियों में भी किया जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नशे के आदी लोग अपनी भलाई तथा समाज और देश के हित में इस बुरी आदत से बाहर आएंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि युवा हमारी सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति हैं। उन्हें अपना समय और अपनी ऊर्जा भविष्य की नींव को मजबूत करने में लगानी चाहिए, वह नशे की वजह से बर्बाद हो रही है। शिक्षण संस्थानों को यह पता लगाना चाहिए कि क्या विद्यार्थी गलत दिशा में जा रहे हैं। यदि कुछ सामने आता है, तो तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।

राष्ट्रपति का भाषण देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें -

*** PIB//एमजी/एमएस/आरपी/एजी/एसके/डीके

Thursday, 29 September 2022

सांई मूर्ती स्थापना का दसवां आयोजन जालंधर के निकट तीन को

Posted on 29th September 2022 at 06:36 PM Updated on 3rd October 2022 at 10:24 AM

सांय सात बजे शुरू हो कर सांई इच्छा तक चलेगा कार्यक्रम 

जालंधर: 29 सितंबर 2022: (कार्तिका सिंह//आराधना टाईम्ज़):: 

साईं बाबा के भक्तों में एक परिवार डाक्टर जगमोहन उप्पल का भी है। कई बरसों से पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ सांई के चरणों में समर्पित। चिक्तिसा विज्ञान की पूरी शिक्षा और ज्ञान के साथ मान्यता यही कि वही होता है जो सांई करते हैं। ईश्वरीय सत्ता ही सर्वोच्च है और सांई के ज़रिए ही होती है ईश्वर तक पहुंच। वही बनते हैं पुल। वही पकड़ते हैं हर संकट में हमारा हाथ। उनके बिन कोई नहीं हमारा। 
यह परिवार जालंधर में भी सक्रिय हैं और नकोदर के क्षेत्र में भी। उनके साथी भी साईं के भक्त हैं। इस बार खांबरा में सांई बाबा का दसवां मूर्ती स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन सोमवार तीन अक्टूबर 2022 को सांय सात बजे शुरू हो जाएगा। भजन कीर्तन के अलौकिक से संगीत से एक आध्यात्मिक रंग छा जाएगा। एक अमृत वर्षा का अहसास होगा जिसमें वहां पहुँचने वालों में से भी किस्मत वाले लोग ही सराबोर हो पाएंगे। तन और मन के क्लेश की ताप को हर लेंगीं इस अदृश्य अमृत वर्षा की बूंदें।  आप चाहें तो स्वयं पहुंच कर भी इसका अहसास कर सकते हैं। 

इस सारे आयोजन की सफलता के लिए डाक्टर जगमोहन उप्पल के सहयोगी साथियों में राजेश चोपड़ा, सुदेश कक्क्ड़, तरन्नुम कौर खख, मनीत कलसी, सिधानी सहगल के नाम भी उल्लेखनीय हैं। यह साड़ी टीम बहुत ही श्रद्धा आस्था और सम्मान के साथ सारा आयोजन करती है।

इस बार भी इस भव्य आयोजन में सब कुछ देखने वाला होगा। सांई बाबा की कृपा से यहां आने वाले लोगों में भक्ति भावना भी जगेगी और और सब का मालिक एक की भावना भी मज़बूत होगी। आप सभी भी सांईं वंदना के इस आयोजन में शामिल होने के लिए ह्रदय से निमंत्रित हैं। 

दिलचस्प बात यह भी कि इस आयोजन के लिए सक्रिय लोगों के पास सांई बाबा के साथ अपने  अनुभवों की सच्ची कहानियां भी हैं जो आपको बिलकुल नई लगेंगी। आप चाहें तो आप की सच्ची कहानी भी सुनी जाएगी। इस आयोजन में शामिल हो कर आप भी सांईं कृपा के पात्र बन जाएंगे। 

इन सांईं भक्तों के दरम्यान पहुंच कर आप को पावन धाम शिरड़ी की सुखद यात्रा का अहसास होगा। आप इस महान यात्रा के आनंदमई अहसास को महसूस कर पाएंगे। आप सभी के स्वागत में आप सभी को यहाँ मौजूद सभी सांई भक्त उत्सुक और तैयार मिलेंगे। आपको लगेगा जैसे आप एक बड़े सात्विक परिवार में पहुँच गए जिसकी पहुंच भगवान की सत्ता तक है।  

समाजिक चेतना और जन सरोकारों से जुड़े हुए ब्लॉग मीडिया को मज़बूत करने के लिए आप आप अपनी इच्छा के मुताबिक आर्थिक सहयोग भी करें तांकि इस तरह का जन  मीडिया जारी रह सके।

Tuesday, 24 May 2022

ब्राह्मण समाज ने चेतना सम्मेलन में भरी हुंकार

24th May 2022 at 2:05 PM

ब्राह्मण हिंदू समाज को संगठित करके राष्ट्र सेवा में लगे हैं 

पंडित सुनील भराला ने किया संस्कृति,धर्म,सेवा और समर्पण में अग्रसित होने का भी दावा 


लुधियाना
: 24 मई 2022:  (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो)::
महानगर के पंजाब ट्रेड सेंटर मिल्लरगंज में ब्राह्मण समाज द्वारा राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के बैनर तले ब्राह्मण चेतना सम्मेलन और भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री पंडित सुनील भराला मुख्याथिति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वालों में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे ने की कार्यक्रम में नागेंद्र शर्मा अध्यक्ष सुशासन विभाग भाजपा हरियाणा, उद्योगपति टी आर मिश्रा, नामधारी समाज के प्रमुख संत ठाकुर दलीप सिंह जी की तरफ से स.हरविंदर सिंह नामधारी और ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता राजेश मिश्रा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। 
इस आयोजन में रिग्स इंटरनेशनल स्कूल अंबेडकर नगर के बच्चो ने मंत्रों के उच्चारण किए कार्यक्रम का संचालन पंडित अवधेश पांडे ने किया भगवान परशुराम जी के पूजन अर्चन उपरांत आरंभ हुए इस कार्यक्रम में संगोष्ठी दौरान विद्वान ब्राह्मणों ने अपने विचारों से सदन को अवगत करवाया और समाज के हर विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। 
इस आयोजन को संबोधन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री पंडित सुनील भराला ने कहा की ब्राह्मण समाज ज्ञान और संस्कारों का धनी है। आज कुछ अराजक तत्व भगवान परशुराम जी के इतिहास और उनके विचारों को तोड़मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। हमे अपने इतिहास अपने आराध्य देव और संस्कृति को हर घर में पहुंचाना है। आज हमारा ब्राह्मण समाज हिंदू समाज को संगठित करके राष्ट्र, संस्कृति,धर्म,सेवा और समर्पण में अग्रसित है। हमे अपने साथ साथ अन्य वर्गो के उत्थान के लिए भी संकल्पित होना होगा। ब्राह्मण हर वर्ग का कल्याण चाहता है कार्यक्रम में विदेश से नामधारी समाज के प्रमुख गुरु ठाकुर दिलीप सिंह जी का दूरभाष के माध्यम से उद्बोधन हुआ जिन्होंने शहीद ब्राह्मणों का ज़िक्र करते सभा को उनकी याद में आयोजन हेतु प्रेरित करते चेतना सम्मेलन की बधाई दी। 
इस अवसर पर भृगुवंशी आशुतोष पांडे ने कहा कि संगठन समाज को इकठ्ठा करके समाज की लड़ाई को हर स्तर पर लड़ने का प्रयास कर रहा है। अन्य आयोगों की तर्ज पर स्वर्ण आयोग का गठन होना चाहिए तभी इस वर्ग का कल्याण हो सकता है। इस अवसर पर अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। 
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का धन्यवाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा ने किया इस अवसर पर ए एन मिश्रा,सुनील त्रिपाठी, पराग दत्त शुक्ला, डी एस ठाकुर, रमेश पांडे,दिनेश मिश्रा, सुनील तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, प्रशांत पाठक, नागेंद्र मिश्रा, दिनेश चौबे, राजेश पांडे, मंत्री पांडे, राजमणि मिश्रा, अजय कौशिक, पल्लू तिवारी, राम चन्द्र दिवेदी, संतोष उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। 

Friday, 5 April 2019

नवरात्रि के पावन पर्व पर दमोह में विशेष आयोजन


24 घंटे के अखंड श्री चालीसा पाठ का आयोजन
दमोह: (मध्य प्रदेश): 5 अप्रैल 2019: (आराधना टाईम्ज़ सर्विस)::
संकेतिक और साभार चित्र 
आध्यात्मिक साधना के सुसवसर पर आप सभी लोग आमंत्रित हैं। यह आमंत्रण आयोजकों की तरफ से बहुत ही श्रद्धा भावना से दिया जा रहा है। विश्व वंदनीय धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज जी के आशीर्वाद स्वरुप एवं आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा की कृपा से नवरात्रि के पावन पर्व पर 6 अप्रैल 2019  को सुबह 9:00 बजे से 24 घंटे के अखंड श्री चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिस का समापन 7 अप्रैल 2019 को सुबह 9:00 बजे किया जाएगा इस दिव्य अनुष्ठान में सभी गुरु भाई गुरु बहने मां के भक्त टीम प्रमुख सक्रिय कार्यकर्ता भगवती मानव कल्याण के सभी पदाधिकारी सादर आमंत्रित है। 
इस कार्यक्रम के आयोजक हैं श्री प्रमोद पटेल (जिला मीडिया प्रभारी दमोह)
कार्यक्रम का पावन स्थल होगा-एसपीएम नगर नई पुलिस लाइन दमोह मध्य प्रदेश
टीम के प्रमुख श्री ज्ञानी रजक जी दमोह आप सभी को आमंत्रित करते हैं। जय माता की जय गुरुवर की।
ज्ञानी रजक जी का सम्पर्क नंबर है:+91 98939 23054
 

Thursday, 24 January 2019

महिफल साँईया की सजेगी 16 फरवरी को लुधियाना के दरेसी मैदान में

Jan 24, 2019, 5:55 PM
आयोजन के लिए उत्साह की लहर 
लुधियाना: 24 जनवरी 2019: (एस के ए//आराधना टाईम्ज़)::
साँई गुलाम शाह सेवा संघ की और से 16 फरवरी 2019 दिन शनिवार  को दरेसी मैदान में रात्रि 7 बजे से साँई इच्छा तक करवाई जा रही है जिसको लेकर  प्रचार सामग्री जारी की गई उस दौरान शिव सेना पंजाब से  राजीव टंडन,टकसाली नेता संदीप थापर गोरा,युवा भाजपा प्रधान महेश शर्मा, कावड़ संघ के हरीश शर्मा बोबी, भाजपा नेता गोल्डी सभरवाल, जितेंद्र कपूर, सुरिंदर बावा, सुमित धीर, प्रिंस कपूर, कमल बस्सी, सोनू कौशल, साहिल खुराना, नितिन, अंकुर वधवा मौजूद थे।

Saturday, 27 August 2016

एक ऊँगली पर चलने वाले सुदर्शन चक्रपर भरोसा कर लिया

और दसों उँगलियों पर चलने वाळी बांसुरी को भूल गए ?
                                                                                                                                                                           साभार चित्र 
यह रचना हमें सोशल मीडिया ले ज़रिये प्राप्त हुई है जिसे कई लोगों ने भेजा है। इस लिए इसका वास्तविक लेखक कौन है इसका पता बहुत प्रयासों के बाद भी नहीं चल सका। इस लिए इसे यहाँ बिना नाम के ही छपा जा रहा है। इसमें छुपे गहन सन्देश को पहचानिये जिसे जन जन तक पहुँचाने की ज़रूरत जितनी आज है उतनी शायद पहले कभी नहीं थी। 
विचलित से कृष्ण ,प्रसन्नचित सी

राधा…
कृष्ण सकपकाए, राधा मुस्काई
इससे पहले कृष्ण कुछ कहते राधा बोल
उठी
कैसे हो द्धारकाधीश ? 
जो राधा उन्हें कान्हा कान्हा कह
के बुलाती थी
उसके मुख से द्धारकाधीश का संबोधन
कृष्ण को भीतर तक घायल कर गया
फिर भी किसी तरह अपने आप को
संभाल लिया
और बोले राधा से ………
मै तो तुम्हारे लिए आज भी कान्हा हूँ
तुम तो द्धारकाधीश मत कहो!
आओ बैठते है ….
कुछ मै अपनी कहता हूँ कुछ तुम अपनी
कहो
सच कहूँ राधा जब जब भी तुम्हारी
याद आती थी
इन आँखों से आँसुओं की बुँदे निकल
आती थी 
बोली राधा, मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं 
हुआ
ना तुम्हारी याद आई ना कोई आंसू
बहा
क्यूंकि हम तुम्हे कभी भूले ही कहाँ थे
जो तुम याद आते
इन आँखों में सदा तुम रहते थे
कहीं आँसुओं के साथ निकल ना जाओ
इसलिए रोते भी नहीं थे
प्रेम के अलग होने पर तुमने क्या खोया
इसका इक आइना दिखाऊं आपको ?
कुछ कडवे सच, प्रश्न सुन पाओ तो
सुनाऊ आपको ?
कभी सोचा इस तरक्की में तुम कितने
पिछड़ गए
यमुना के मीठे पानी से जिंदगी शुरू
की
और समुन्द्र के खारे पानी तक पहुच
गए ?
एक ऊँगली पर चलने वाले सुदर्शन चक्रपर
भरोसा कर लिया और
दसों उँगलियों पर चलने वाळी
बांसुरी को भूल गए ?
कान्हा जब तुम प्रेम से जुड़े थे तो ….
जो ऊँगली गोवर्धन पर्वत उठाकर
लोगों को विनाश से बचाती थी
प्रेम से अलग होने पर वही ऊँगली
क्या क्या रंग दिखाने लगी
सुदर्शन चक्र उठाकर विनाश के काम
आने लगी
कान्हा और द्धारकाधीश में
क्या फर्क होता है बताऊँ
कान्हा होते तो तुम सुदामा के घर
जाते
सुदामा तुम्हारे घर नहीं आता
युद्ध में और प्रेम में यही तो फर्क होता
है
युद्ध में आप मिटाकर जीतते हैं
और प्रेम में आप मिटकर जीतते हैं
कान्हा प्रेम में डूबा हुआ आदमी
दुखी तो रह सकता है
पर किसी को दुःख नहीं देता
आप तो कई कलाओं के स्वामी हो
स्वप्न दूर द्रष्टा हो
गीता जैसे ग्रन्थ के दाता हो
पर आपने क्या निर्णय किया
अपनी पूरी सेना कौरवों को सौंप
दी?
और अपने आपको पांडवों के साथ कर
लिया
सेना तो आपकी प्रजा थी
राजा तो पालाक होता है
उसका रक्षक होता है
आप जैसा महा ज्ञानी
उस रथ को चला रहा था जिस पर
बैठा अर्जुन
आपकी प्रजा को ही मार रहा था
आपनी प्रजा को मरते देख
आपमें करूणा नहीं जगी
क्यूंकि आप प्रेम से शून्य हो चुके थे
आज भी धरती पर जाकर देखो
अपनी द्धारकाधीश वाळी छवि
को
ढूंढते रह जाओगे हर घर हर मंदिर में
मेरे साथ ही खड़े नजर आओगे
आज भी मै मानती हूँ
लोग गीता के ज्ञान की बात करते हैं
उनके महत्व की बात करते है
मगर धरती के लोग
युद्ध वाले द्धारकाधीश पर नहीं
प्रेम वाले कान्हा पर भरोसा करते हैं
गीता में मेरा दूर दूर तक नाम भी नहीं
है
पर आज भी लोग उसके समापन पर
” राधे राधे” करते है”

Monday, 28 March 2016

श्री प्रेम धाम में 21 से 23 अप्रैल तक विशेष आयोजन

मास्टर सलीम, लखविन्द्र वडाली और जौनी सूफी भी करेंगे आध्यात्मिक गायन 
लुधियाना: 27 मार्च 2016: (आराधना टाइम्ज़ ब्यूरो); 
विवादों, आरोपों और साज़िशों के बावजूद बंटी बाबा अपनी मस्त चाल चलते हुए अपने मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। विरोधियों की लाख कोशिशों के बावजूद न तो बंटी बाबा के चाहने वालों की संख्या कम हुयी और न ही उनके दरबार में पहुँचने वालों की भीड़। श्रीप्रेम धाम में प्रेम के संदेश का प्रचार जारी है। श्री प्रेम धाम की तरफ से 21 अप्रैल को आयोजित होने वाली विशाल रथयात्रा मे चांदी के रथ पर विराजमान दाता सरकार देंगे भक्तों को दर्शन 
श्री प्रेम धाम में सर्वधर्म प्रचारक श्री बंटी बाबा जी के सान्ध्यि में 21 से 23 अप्रैल तक होने वाले तीन दिवसीय वार्षिक मेले के उपलक्ष्य मे 21 अप्रैल वीरवार को आयोजित होने वाली विशाल रथयात्रा मे चांदी के रथ पर विराजमान होकर दाता सरकार भक्तों को दर्शन देगे । रथयात्रा 21 अप्रैल को दोपहर 1 बजे दरेसी मैदान से आरम्भ होकर, वेद मंदिर चौंक, शिवपुरी रोड, टूटीयां वाला मंदिर, शिवपुरी चौंक, नैशनल हाइवे के रास्ते देर काकोवाल रोड स्थित श्री प्रेम धाम के प्रांगण में महाआरती के साथ संपन होगी। उपरोक्त जानकारी श्री प्रेम धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष नरिन्द्र गुप्ता ने रविवार को श्री प्रेम धाम परिसर में सर्वधर्मप्रचारक श्री  बंटी बाबा जी की अध्यक्षता में मेले की तैयारियों संबधी बैठक को संबोधित करते हुए दी। रथयात्रा की रुपरेखा बताते हुए उन्होने कहा कि रथयात्रा मार्ग पर भक्त सैंकड़ो स्थलों पर ढोल-नगाढ़ो के साथ रंगोली बिछाकर अपने ईष्टदेव दाता सरकार का स्वागत कर भोग अर्पित कर संगत में वितरित करेंगे। 22 व 23 अप्रैल को सायंकालीन संकीर्तन सभा में विश्व प्रसिद्घ गायक मास्टर सलीम, लखविन्द्र वडाली, जौनी सूफी और अमरेन्द्र सिंह क्रमवार भजन संकीर्तन से श्रद्घालुओं को भाव विभोर करेंगे। वहीं देश भर सं संत व महापुरुष मेले में शामिल होकर भक्तों को आर्शीवचनों के माध्यम से आर्शीवाद देकर मेले की शोभा को बढ़ाएंगे। इस अवसर पर गोपाला बाबा,सुदेश गोयल,रवि गोयल,विनोद गोयल,अशोक भारती, मनमोहन मित्तल,,ललित गोयल,अशोक जिंदल, अमित गुप्ता,लवली भोड़ा,अश्वनी शर्मा,धीरज जैन,अंकित जैन,विक्की शर्मा,अमित नागपाल, अमृत सिंह,अशोक कुमार,सुमित वर्मा,बॉबी जगोता,शिवम खन्ना,जस्सी,सनी,रवि कुमार,शिंदा,साहिल वर्मा,गौरव गोगना,जीवन कुमार,राकेश कुमार ,सुधीर कुमार,लितेश महाजन,बॉबी बहल,अनिल गोयल,सतनाम सिंह,साहिल कुमार,कपिल गोयल,ललित गोयल भी मौजूद थे। 

Sunday, 27 March 2016

देश भर में बेटी बचाओ ,सशकत बनाओ अभियान

Sat, Mar 26, 2016 at 7:22 PM
PM नरिंदर मोदी के आदेशों पर लुधियाना में भी विशेष आयोजन 
लुधियाना: 26 मार्च 2016: (आराधना टाइम्ज़ ब्यूरो):
समाज में महिलायों को समान अधिकार दिलाने और कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने  के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के आदेशों पर देश भर में बेटी बचाओ ,सशकत बनाओ नाम से जन -जाग्रति अभियान अखिल भारतीय सतर पर चलाया  जा रहा है।  यह रैली अभियान  देश के विभिन्न  शहरों व् कस्बों में जन जन तक सन्देश देता हुआ लुधियाना में भी पहुंचा। यह रैली शाम को ताजपुर रोड पर स्थित जेल, नारंगवाल नर्सिंग कालेज, आई.टी बी. पी.सिलाई सकूल, पुलिस लाइन से होती हुई आखिर में फिरोज़पुर रोड पर स्थित परजापिता ब्रह्माकुमारीज ईष्वरीय विशव विद्यालय के विश्व शांति सदन पे पहुंची जहाँ पर राज दीदी की अधयक्षता में  एक कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। यहाँ शहर के  गणमान्य लोगो ने शिरकत की इसमें अलग अलग उपस्थित वक्ताओं ने अपने अपने भाषण में बोलते हुए कहा कि सरकारों की तरफ से कई प्रयास किये जा रहे हैं परन्तु असलियत यह है कि आज भी बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। समाज में महिलायों को उनका हक़ दिलवाने के लिए, बेटियों के जन्म को सत्कार देने के लिए, उन्हें बेटों के समान प्यार और अधिकार देने के लिए और उन्हें कामयाबी की ऊंचाइयों छूने के लिए पंख देने के लिए पहल करने की अति आवष्यकता है।  इसी लक्ष्य से प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय और राजयोग एजुकेशन एवं रिसर्च फाउंडेशन की महिला प्रभाग ने कहा की `बेटी बचाओ सशक्त बनाओ- अभियान अखिल भारतीय स्तर पर निकाला जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उदेश्य बच्चियों को बचाना, भ्रूण हत्या, दहेज की खातिर होने वाली हत्याएं रोकना, घरेलू हिंसा, बलात्कार और औरतों पर होने वाले ज़ुल्मों के प्रति औरतों में नैतिक और आध्यामिक जागृति लाना है।  इस के साथ ही मर्दों के तानाशाही रवैये में बदलाव लाना है।  अनेक शहरों में अपना सन्देश छोड़ता हुआ यह अभियान 26 मार्च को लुधियाना पहुंचा। इसका मकसद महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए समाज को जागरूक करने का संदेश देना  है। इस कार्यक्रम में मधुबन से ज्ञानामृत मंथली के एडिटर उर्मिल दीदी, कुल्लू से किरण बहन और अनीता बहन ने विशेष तौर पर शिरकत की। औरतों को समाज में उनका बनता स्थान दिलाने के लिए कई कार्यक्रम करवाए गए। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण और स्वयं की सुरक्षा के लिए औरतों को जागरूक करने के लिए बेशक इस अभियान  का  एक अप्रैल को अमृतसर में समापन हो जायेगा परन्तु  सम्पूर्ण भारत में जन जागृति  जारी रहेगी इस मोके पर बहुत से म्ह्त्बपूर्ण लोग भी उपस्थित थे। 

Thursday, 27 August 2015

गोविन्द गौ धाम में होगा फूल बंगला उत्सव

 40 फुट ऊंची मटकी फोड़ने की प्रेक्टिस जारी 
लुधियाना: 26 अगस्त 2015:  (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो): 
हंबड़ा रोड पर वृन्दावन की झलक देता गोविन्द गौ धाम अपना अलग स्थान बना चूका है। यहाँ अक्सर विशेष आयोजन होते रहते हैं। अब तैयारी है फूल बंगला उत्स्व की। इस आयोजन के लिए कमेटी की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री राधा रानी फूल बंगला उत्सव कमेटी के चेयरमैन वरिंदर गुप्ता राजू ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म पापियों का नाश करने एवं भक्तों का उद्धार करने के लिए हुआ है। जन्माष्टमी का पर्व सनातन धर्म का आधार है। इस उत्सव में गाय एवं गोविंद की सेवा करने का अवसर मिलता है। सुंदर दास धमीजा, अशोक धवन, सतीश गुप्ता, मनोहर वर्मा, मोहन परूथी, राज गोयल, प्रमोद दीवान, सुभाष जिंदल, पं. राज कुमार शर्मा, अश्विनी ग्रोवर, डा. कृष्ण मुरारी गुप्ता, बसंत कुमार, हरमेश अरोड़ा, समाज सेवक राज वर्मा, विनोद गुप्ता, बिट्टू गुंबर तथा राजेश जैन बाबी ने कहा कि गो¨वद गौधाम में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर दही हांडी फोड़ने की विशेष टीम तैयार की जा रही है, जो निरंतर अभ्यास कर 40 फुट ऊंची मटकी फोड़कर भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का अवलोकन करवाएंगी। संजीव सूद बांका, डा. बी.आर. कपूर, डा. बलराज वर्मा, राजी वर्मा, वरिंदर शर्मा बॉबी ने कहा कि कृष्ण लीलाओं के माध्यम से जीव को भगवान की भक्ति से जुड़ने का अवसर मिलता है। श्रमण जैन स्वीटस के विपिन जैन व मानिक जैन ने कहा कि जन्माष्टमी पर लगने वाले छप्पन भोग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कुल मिलकर इस बार भी कार्यक्रम यादगारी होगा। 

शिव तांडव व कृष्ण लीला से जमेगा जगराओं में रंग


वृंदावन से जगराओं आएंगे शिव व कृष्ण लीला के कलाकार
जगराओं: 26 अगस्त 2015: (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो):
मौसम में बदलाव का सुखद संदेश देता फेस्टिवल सीज़न शुरू हो चूका है। इस सीज़न में होगा धार्मिक कार्यक्रमों का विशेष आयोजन। इसी सिलसिले में श्री कृष्णा क्लब पुरानी दाना मंडी जगराओं की ओर से मां भगवती का विशाल 12वां जागरण 29 अगस्त शनिवार को पुरानी दाना मंडी में करवाया जा रहा है। इस संबंधी क्लब सदस्यों ने एक बैठक मंगलवार को बुलाई जिसमें उन्होंने बताया कि जागरण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्लब के चेयरमैन अविनाश मित्तल व प्रधान रॉकी गोयल ने बताया कि जागरण की पवित्र ज्योति मां चिंतपूर्णी जी के दरबार से लाई   जा रही है। उन्होंने बताया कि पवित्र ज्योति के साथ शोभायात्र शनिवार को शाम 5 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन से आरंभ होकर पंडाल तक जाएगी और ज्योति उठाने की रस्म अकाली नेता करणजीत सोनी गालिब निभाएंगे। इस वर्ष ज्योति की रस्म के उपरान्त विशेष तौर पर शिव तांडव व कृष्ण लीला भी करवाई जाएगी, जिसके लिए कलाकार वृंदावन से जगराओं आएंगे। प्रधान रोहित गोयल मुताबिक गौतम जांलधरी टी. सीरीज वाले, रेखा शर्मा एंड पार्टी जालंधर वाले, पंकज धवन एंड पार्टी दिल्ली वाले और जतिन्द्र कत्याल मां भगवती का गुणगान करेंगे। जागरण के दौरान प्रसाद की सेवा ललित गोयल लाली व राजन गोयल लुधियाना वालों की ओर से निभाई जाएगी। इस दौरान क्लब सदस्यों की ओर से सारी रात आई हुई संगत के लिए भण्डारा भी चलाया जाएगा।

इस संबंधी निमत्रण पत्र सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक भारत भूषण आशू, एसएसपी देहात रवचरण सिंह बराड़, विधायक एस.आर. कलेर, कार्यसाधक अधिकारी दविन्द्र तूर को दिया। इस अवसर पर सुनील कुमार, गौरव सिंगला, रमन बजाज, पंकज सिंगला, गौरव जैतका, विपन गर्ग, नवीन सिंगला, पंकज गर्ग, मनीष सिंगला, नरेश शर्मा, मोहित जैन, राजू नरूला, गोपी शर्मा, सचिन जगोता, मनोज गर्ग, अंकुर बांसल, अजय गोयल, कपिल गोयल आदि मौजूद रहे। 

Monday, 8 June 2015

रोज़ गार्डन में BJGVJ की तरफ से सजा प्रकृति का मन्दिर

गंगा यमुना के साथ साथ धरती माता ने भी सुनाई अपनी करुण दास्तान 
लुधियाना: 7 जून 2015: (आराधना टाईम्ज़ के लिए कार्तिका एवं दिलजोत):
रोज़ गार्डन की तरफ निकलो तो अक्सर समय बहुत रुमंतिक होता है।  उस दिन भी था। रुक रुक कर चलती हवा गर्मी में राहत प्रदान कर रही थी। अगर कुछ अजीब था तो बस यही की उस दिन वहां संगीतक फवारे के मधुर मधुर पुराने भजन या गीत नहीं चल रहे थे।  पता लगाने के लिए ज़रा उधर का ध्यान किया तो नज़दीक ही नज़र आया एक आयोजन। लोग कुछ खड़े थे कुछ बैठे थे पर सभी मग्न होकर मंच की तरफ देख रहे थे। मीडिया के कैमरे का फायदा उठाते हुए हमारी टीम को भी थोड़ा आगे पहुँचाने में कोई दिक्कत नहीं हुयी। आगे पहुँच कर देखा तो माहौल ही कुछ और था। मंच पर भारत माता भी खड़ी हुयी महसूस हुयी और धरती माता भी।  उनके साथ थे इन दोनों माताओं के सच्चे भक्त और उनके निशाने पर थे वे लोग जिन्हों ने गंगा माता और यमुना माता को बुरी तरह प्रदूषित करने के साथ साथ धरती माता की हरियाली का आवरण भी नोच डाला है और हवा को भी प्रदूषित कर दिया है।
यह सब कुछ प्रस्तुत कर रहे थे छोटे छोटे बच्चे जो यहाँ बिना किसी लालच के आये थे।  ये वो कलाकार थे जिनके लिए कला धंधा नहीं बानी थी। इन्हीने अपनी अपनी कला को हथियार बना कर लोगों में चेतना फ़ैलाने का एक मिशन शुरू कर रखा है। 
दर्शकों में मौजूद थे इन बच्चों को प्रेरणा देने वाले डाक्टर अरुण मित्रा, एम इस भाटिया, डीपी मौड़, कामरेड रणधीर सिंह धीरा, डाक्टर गुरचरण कौर कोचर, मेजर शेर सिंह ओळख, पर्दी शर्मा और कई अन्य प्रमुख लोग जो हर रोज़ अपने आवश्यक कामों को छोड़ कर कुछ समय जन चेतना की तरफ लगाते हैं। 
मंच के गीत संगीत और लघु नाटिकाओं को देख कर लगता था जैसे हम किसी मंदिर में हो! पर यह कौन सा मंदिर था? भारत मटका? धरती माता का? हमें नयी ज़िंदगी देती वायु का? या नया जीवन देते जल का? यहाँ गंगा प्रमुख देवी थी या यमुना? लगता था यह प्रकृति का सच्चा मंदिर तह जिसमें पुजारी और भक्त बानी थी वह जनता जो आडंबर नहीं करती केवल शुभ काम करती है। अस्समान के सितारे इसकी मंदिर की भव्यता को और बढ़ा रहे थे। 
दिलचस्प बात है कि यह सारा आयोजन तकरीबन 20 वर्षों से भी अधिक समय से चल रहा है। साल में कभी कोई स्कूल, कभी कोई कालेज और कभी कोई बाग़। मकसद यही की तेज़ी से तबाह हो रही वैज्ञानिक मानसिकता को बचाना,  दिल और दिमाग को कमज़ोर कर रहे अंध विशवास और वहम भरम के तूफ़ान को रोकना। लोगों में खोज और ज्ञान की लग्न पैदा करना।  होशियार बच्चों को समानित करना।  सारे खर्चे यह  सदस्य मिलजुल कर करते हैं।  हमने इन्हें कभीचंदा एकत्र करते नहीं देखा जैसा की इस आजकल आम रिवाज हो गया है।
भारत जन ज्ञान विज्ञानं जत्था के मेजर शेर सिंह औलख ने बताया कि  किस  अमेरिका का अयाशी भरी ज़िंदगी बिताने वाला कोई अमेरिकी व्यक्ति पर्यावरण किसी भारतीय के मुकाबले में 36 गुना अधिक बोझ डालता है। यही बात देश के अंदर अमीर और गरीब पर भी लागू होती है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि  हमें अपनी जीवन शैली बदलनी होगी। 
संगठन सचिव एम इस भाटिया ने कहा कि कुछ लोगों की लगातार बढ़ रही गलत लालसाओं के कारण विकास पूरी तरह असंतुलित होकर भयानक परिणाम सामने ल रहा है। 
पंजाब ईको फ्रेंडली एसोसिएशन के अध्यक्ष परमवीर सिंह बल ने कहा की इस तरह के शुभ आयोजनों में सभी को बढ़ चढ़ कर आगे आना चाहिए। 
पीएयू से आये डाक्टर राजिंद्रपाल  सिंह ने सब्ज़ियों के उत्पादन में बढ़ रहे कीटनाशकों के प्रयोग पर गहरी चिंता व्यक्त की। वर्किंग वुमेन  फॉर्म की संयोजक डाक्टर नरजीत कौर, राष्ट्रिय पुरस्कार विजेता सुश्री कुसुम लता, शिक्षा और साहित्य में लगातार सक्रिय बानी हुई डाक्टर गुरचरण को कोचर इत्यादि ने इस समस्या से जुड़े मुद्दों की चर्चा की। इस आंदोलन से लम्बे समय से जुड़े रंजीत सिंह ने एक क्विज़ का संचालन बहुय ही शानदार ढंग से किया। कुल मिलाकर यह एक यादगारी कार्यक्रम था जिसमें से उठने का मन ही नहीं हो रहा था लेकि आयोजकों ने समय सीमा का ध्यान रखते हुए इसे सम्पन्न करने का एलान कर दिया।

Thursday, 5 March 2015

मां के भक्तों की ओर से एक और धार्मिक आयोजन

28 मार्च को होगा विशाल भगवती जागरण 
लुधियाना: 5 मार्च 2015: (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो):
स्वार्थ, जुर्म, लालच और अन्य बुराईयों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद इसे किसी चमत्कार से कम नहीं कहा जा सकता कि लोग अभी भी भक्ति में विश्वास रखते हैं और धार्मिक आयोजनों के लिए समय भी निकालते हैं और धन भी खर्च करते हैं। शायद यही वजह है कि पाप बढ़ने के बावजूद अभी तक यह दुनिया कायम है। जय मां वैष्णो क्लब की ओर से पहला विशाल भगवती जागरण 28 मार्च 2015 दिन शनिवार को करवाया जा रहा है। यह दिव्य आयोजन न्यू सुभाष नगर में ज्वाला मंदिर के निकट 5 नंबर टावर लाईन क्षेत्र में उत्साह और धूमधाम से होगा। सुश्री शांति ठाकुर औरआरटी ठाकुर की देखरेख में हो रहे इस धार्मिक आयोजन सन्नी शाह एंड पार्टी, सन्तोष एंड पार्टी और अजय सागर एंड पार्टी सहित बहुत से कलाकार मां का गुणगान करेंगे।