Wednesday 31 August 2022

हर तरफ धूम है गणेश जी की-इस बार विशेष योग भी हैं

गणेश जी के जन्म पर भी इसी तरह के योग थे 

चंडीगढ़: 30 अगस्त 2022: (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो)::

हर तरफ होती है गणेश उत्सव की धूम। इस बार भी है। यहां भी है। हर तरफ होता है एक नया जोश और नया उत्साह। इस त्यौहार पर उत्सव सा माहौल स्वतः ही बन जाता है। मन में खुशियों की लहरें उठने लगती हैं। झूमना और गाना हर तरफ देखा जा सकता है।बच्चे बज़ुरग नौजवान सभी उत्साह में हैं। 

गौरतलब है कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणपति बप्पा के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हर गली मौहल्ले में छोटे बड़े आजोजन देखे जा सकते हैं। इस दिन घर-घर में बप्पा की स्थापना की जाती है। इसका सिलसिला 10 दिनों तक चलता है। गणेश उत्सव का ये पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। 

गणेश जी की पूजा अर्चना के बिना बात सही से शुरू ही नहीं होती है। इसी से होता है वास्तविक शुभारम्भ। अब तो उत्तर भारत में इसका प्रचलन बहुत बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि हिंदू धर्म में गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश को सुख, समृद्धि, वैभव, विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता का प्रतीक माना जाता है। गणेश जी बुद्धि के भी देवता माने जाते हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा जरूर की जाती है। पौराणिक मान्यता है के अनुसार भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मध्याह्र काल में, स्वाति नक्षत्र और सिंह लग्न में हुआ था। भाद्रपद माह की गणेश चतुर्थी को कलंक चतुर्थी और डण्डा चौथ के नाम से भी जाना जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी में कुछ विशेष संयोग बन रहे हैं। इस संयोगों से बहुत से लोगों को लाभ मिल सकेगा। इन में से 3 शुभ योग और 1 सर्वार्थ सिद्धि योग शामिल है। आइए जानते हैं चतुर्थी से लेकर चतुर्दशी तक के शुभ योग के बारे में इन योगों पर सही पूजन से फायदा भी पक्का मिलेगा। 

कैसे हैं गणेश चतुर्थी पर बन रहे यह खास संयोग 

कुल मिलाकर इस बार की गणेश चतुर्थी बेहद खास है। इस बरस करीब-करीब वो सभी ख़ास योग-संयोग बन रहे हैं, जो गणेश जी के जन्म पर पर भी बने थे। इसलिए ऐसा अतिविशेष संयोग बार बार कहां आता है। उल्लेखनीय है कि गणपति का आगमन चित्रा नक्षत्र, रवि योग और शुक्‍ल योग में होगा. गणेश चतुर्थी पर दोपहर के समय चित्रा नक्षत्र में ही पार्वती जी ने मिट्टी के गणेश बनाए थे और उसमें प्राण डाले थे। रवि योग और शुक्‍ल योग दोनों को काफी शुभ माना गया है। इसलिए इस सरे संयोग का फायदा भी तकरीबन सभी को ही होगा। 

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 31 अगस्त, बुधवार को गणेश चतुर्थी है। और इस बार चतुर्थी तिथि रवि योग में है। रवि जोग का खास महत्व होता ही है। रवि योग प्रात: 05:58 बजे से लेकर देर रात 12:12 बजे तक है।  इसके अलावा दो शुभ योग ब्रह्म और शुक्ल योग भी बन रहे हैं। इसमें शुक्ल योग प्रातः काल से लेकर रात 10:48 बजे तक है। उसके बाद से ब्रह्म योग प्रारंभ हो जाएगा। यह तीनों योग पूजा पाठ की दृष्टि से शुभ माने जाते हैं। बड़े बड़े कार्य इन योगों पर सिद्ध हो जाते हैं। 

तिथि के हिसाब से शुभ योग

इसलिए अब धन सम्पदा के रुके हुए काम भी बनेंगे। ज़मीन जायदाद के उलझे हुए मामले भी सुलझ जाएंगे। स्वास्थ्य भी उत्तम हो जाएगा। रिश्ते नातों में भी मिठास आएगी। कारोबारी संबंध भी सुधरेंगे। दुश्मन स्वयं ही मंद पड़ जाएंगे। बस विधि विधान का ध्यान ज़रुर रखियेगा। आस्था से ही होते हैं चमत्कार। आस्था अंतर्मन से ही आएगी। 

इस बार 31 अगस्त, बुधवार को रवि योग प्रात: 05:58 से देर रात 12:12 बजे तक रहेगा। 

इसी तरह 01 सितंबर, गुरुवार को रवि योग, देर रात 12:12 से  प्रातः 05:59 बजे तक रहेगा। 

इसके बाद अगले ही दिन 02 सितंबर, शुक्रवार: सर्वार्थ सिद्धि योग, रात्रि 11:47 से 3 सितंबर, शनिवार प्रातः 06:00 बजे तक बनेगा। 

 फिर उसी तारीख को अर्थात 02 सितंबर, शुक्रवार को भी रवि योग: प्रातः 05:59 बजे से रात्रि 11:47 बजे तक बना रहेगा। 

इसके बाद 3 सितंबर, शनिवार कोई  कोई विशेष योग नज़र नहीं आ रहा। 

फिर 4 सितंबर रविवार को बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि 09:43 से प्रातः 06:01 बजे तक, रवि योग भी सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ही। यह एक अति विशेष अवसर होगा। 

फिर 5 सितंबर सोमवार को भी रवि योग, पूरे दिन रहेगा। आपके कार्य गणेश जी की कृपा से सिद्ध होंगें। 

इसके बाद 6 सितंबर, मंगलवार: रवि योग, प्रातः 06:01 बजे से शाम 06:09 बजे तक रहेगा। यह भी बहुत अच्छा अवसर रहेगा। 

अगले ही दिन अर्थात 7 सितंबर, बुधवार को त्रिपुष्कर योग, प्रातः 03:04 बजे से सुबह 06:02 बजे तक रहेगा। साधकों को विशेष लाभ होगा। 

इसके बाद 8 सितंबर, गुरुवार को रवि योग, दोपहर 01: 46  बजे से अगले दिन सुबह 06:03 बजे तक रहेगा। 

9 सितंबर, शुक्रवार को रवि योग, सुबह 06:03 बजे से सुबह 11:35 बजे तक बनेगा। इस काम समय में भी आप सभी लाभाविंत हो सकेंगे। 


Saturday 6 August 2022

हरप्रीत कौर प्रीत ने बताई आध्यत्मिक अनुभवों की कुछ बातें

 ठाकुर दलीप सिंह जी के 69वें प्रकाश पर्व पर विशेष 


लुधियाना: 5 अगस्त 2022: (कार्तिका सिंह//आराधना टाईम्ज़)::

भगवान है या नहीं! है तो किस रूप में है! मिलेगा तो कहां मिलेगा! इन सभी सवालों की जवाब किसी नास्तिक या तर्कशील के लिए निरथर्क हो सकते हैं लेकिन अध्यात्म की दुनिया में इन सवालों के जवाब बहुत बार बहुत से लोगों ने ढूंढे हैं। उन्होंने अपने अपने इष्ट के दर्शन कई कई बार किए हैं। स्वामी विवेकानंद जैसा नास्तिक और तर्कशील व्यक्ति भी जब सवाली रामकृष्ण परमहंस के सनिग्ध्य में आया तो हैरान रह गया। विवेकानंद इन बातों को आसानी से मानने वालों में नहीं था। उसने सीधा सवाल भी किया क्या आप ने भगवान देखा है? जवाब भी इसी तरह का सीधा था स्वामीरामकृष्ण परमहंस ने कहा हां बिलकुल देखा है और तुम्हे भी प्रतक्ष्य दिखा सकता हूँ। स्वामी राम कृष्ण परमहंस  न केवल स्वयं मां काली के दर्शन करते थे बल्कि उन्होंने स्वामी विवेकानंद को भी मां काली के दर्शन करवाए। स्वामी रामकृष्ण परमहंस तो मां से बातें भी करते थे और उन्हें  भोजन भी करवाते थे। यह सब केवल अतीत में नहीं था। आज भी आज ऐसे सिद्ध पुरुष मिल जाते हैं। बहुत सिउ कहानियां हमारे पास हैं लेकिन उनकी चर्चा फिर कभी सही। आज बात करते हैं हरप्रीत कौर प्रीत की जिसकी बातें मधुर भी हैं, रहस्यमय भी बहुत कुछ नया बताने वाली भी और ऑंखें खोलने वाली भी।  

दुनिया की बहुत सी आम लड़कियों की तरह हरप्रीत कौर भी सी लड़की ही थी। नामधारी परिवार था इसलिए घर का माहौल सात्विक था। नाम बाणी और कीर्तन का परवाह किसी न किसी बहाने चलता रहता। नामधारी लाईफ स्टाईल के मुताबिक सफेद रंग की पौशाक उसे दिव्यता प्रदान करती।  जब आंखें बंद करके अरदास में जुड़ती तो लगता किसी और ही दुनिया से आई है। सफेद वस्त्रों में दिव्यता का संदेश देती कोई परी है शायद। वस्त्रों की सफेदी जीवनभर स्वयं को बेदाग़ रखने का संकल्प समरण करवाती रहती है। वह कैसे "एक जोत दो रूप" बनी इसकी भी एक दिलचस्प कहानी है। बिलकुल सच्ची कहानी। 

बहुत पूछने पर वह कहती यह तो मेरा रूहानी खज़ाना है। पूरी तरह व्यकितिगत और गोपनीय। इसे सबसे शेयर  नहीं कर सकती। इससे अध्यात्म की शक्ति क्षीण होने लगती है। इंसान चमत्कारों में उलझ जाता है। ऋद्धियां   सिद्धियां उसे भगवान के सच्चे मार्ग से भटका देती हैं इस लिए इस पर प्लीज़ कुछ मत पूछो। फिर कोई  बात निकालनी पड़ती है। बार बार गुजारिशों करनी पड़ती है पर हरप्रीत कौर प्रीत बस एक झलक की बात बताने को राज़ी हो जाती है।  साथ ही चेतावनी भी देती है ऐसी बातें न किसी से पूछा करो न ही बताया करो। इन अनुभवों को पूरी तरह गुप्त रखने से ही फायदा होता है। भगवान और उसकी दुनिया की झलक आम बातों में आती ही नहीं। जब भगवान चाहते हैं कि दुनिया तक कोई बात पहुंचानी है तो भगवान इसका माहौल भी स्वयं ही तैयार करते हैं। किस के ज़रिए सारी बात कहनी है उसका चुनाव भी भगवान स्वयं करते हैं। मुझे भगवान के विधिविधान में दख्ल देने का कोई अधिकार ही नहीं। जब जब ठाकुर जी कृपा करते हैं तब तब ही मैं कुछ कर या कह पाती हूं। बार बार ज़ोर देने पर वह राज़ी होती है संक्षिप्त सी चर्चा के लिए। वह बताती है जबकी बात है वह वक्त था जब नामधारी समाज के गुरु की ज़िम्मेदारी सतिगुरु जगजीत सिंह जी के चरणों में थी। 

समय तेज़ी से गुज़रता जा रहा था। सतिगुरु जगजीत सिंह जी का शरीर कमज़ोर होता होता क्षीण होता जा रहा था। सतगुरु जगजीत सिंह जी के शरीर छोड़ने के कुछ महीने पहले ही मुझे सपने में उनके दर्शन हुए। इस दर्शन में ही  सतिगुरु जगजीत सिंह जी वो मेरा हाथ किसी और को पकड़ा कर खुद दूर चले गए।  मैं अचंभित थी।  भी थी। कुछ उलझन भी बढ़ गई थी। कौन है वह जिसके हाथों में सतिगिरु जगजीत सिंह मेरा हाथ पकड़ा कर स्वयं  गए हैं। कुछ समझ नहीं आ रहा था। एक दिन खबर आई सतिगुरु जगजीत सिंह जी सचमुच हम सभी को छोड़ कर इस लोक से उस लोक में चले गए हैं। सब अख़बारों  वह नहीं रहे। तब मुझे स्वप्न समझ आने लगा। 

जब गुरु जी शरीर छोड़ कर सचमुच चले गए। तब से उस अज्ञात चेहरे की " मक्खन शाह लुभाने" की तरह तलाश करने लगी। किसको पकड़ाया हाथ? कुछ समझ न आता।  हर पल आंखों में आंसू बहते रहते थे। उस बिरहा के पलों में दर्द शायरी लिखने की आदत पढ़ गई।  मुझे शायरी।   घरेलू लड़की से लेखिका बन गई। मैं उस वक्त भी नहीं जानती थी कि भगवान लीला कर रहे हैं। वास्तव में मुझे  यह दर्द और निखारने के लिए दिया गया था। इस बिरहा के दर्द  दुनिया  करना शुरू कर दिया। इसी तरह दो महीने बीत गए। मुझे अपने नए सदगुरु के दीदार नहीं हुए। मुझे लगता सदगुरु मेरे साथ लुकाछिपी का कोई खेल रहे हैं। हैं। आसपास ही हैं लेकिन दिखाई नहीं दे रहे हैं। 

फिर संकेत मिला नए सदगुरु ठाकुर दलीप सिंह जी ही हैं लेकिन एक बार भी उनके दीदार नहीं हुए। मेरी तड़प शिखर छूने लगी। जहां वो जाते थे, मैं भी वहीँ मिलने के लिए जाती लेकिन मेरे पहुंचने से पहले ही वह कहीं ओर रवाना हो जाते थे। मुझे गुस्सा भी आता। खीझ भी आती लेकिन अंत में केवल आँखों में आंसू ही बचते। फिर किसी अनुभवी साधक ने बताया किस्मत वाली हो। यह आंसू बिना नसीब के कहां  मिलते हैं।  बस इसी तरह काफी देर  चलता रहा। दीवानगी जैसी हालत बन गई। इंतज़ार हर पल रहने लगी। फिर मेरे इंतजार की भी इंतहा हो गई। कहीं से कुछ खबर मिली तो मैं उन्हें मिलने उत्तर प्रदेश स्थित एक गांव में चली गई। वहां पर भी दर्शन तो हुए पर प्यास नही मिट रही थी। उन्हें अपनी बिरहा का हाल सुनाने के लिए  स्टेज पर समय ले लिया। उनकी याद में जो बिरहा के गीत लिखे थे। रोते रोते स्टेज पर ही सुना आई। फिर ठाकुर जी ख़ुद भी वैराग में आ गए। सारा पंडाल ही आंसू बहाने लगा था। शयद मेरी विनती सुन ली गई थी। मेरी तड़प देख। मेरे आंसू उस दर पर कबूल हो गए थे। 

फिर ठाकुर जी से विनती कर चरणों में सीस रख बिरहा शांत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तबसे ठाकुर जी ने बांह पकड़ी है " जीवन जीने की कला उन्होंने ही सिखाई है"। मुझमें जो भी है गुण उन्ही के हैं। उस वक्त अहसास हुआ-

गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लगूं पाए। 

बलिहारी गुर आपने, जिन गोविंद दियो मिलाए।।

उसके बाद बहुत कुछ हुआ। बहुत से करिश्मे हुए। बहुत से चमत्कार भी हुए। मैंने तो हैरान होना भी छोड़ दिया। बस एक दर्शक की भांति देखती जाती। मैं किसी काबिल नहीं थी लेकिन ठाकुर जी ने अपनी कृपा से मेरे ही हाथों  बहुत से काम करवाए।  आ जाते हैं। गला है।  लगती है। हम भी कुछ पल रुक जाते हैं। जल्द ही हम कोशिश करेंगे अन्य बातें ही आपके सामने ला सकें अपनी किसी नई पोस्ट में। जिनमें होगी बहुत से दिव्य चमत्कारों और करिश्मों  की बात जो आपको भी हैरान कर देगी। --कार्तिका सिंह