Wednesday, 21 October 2026

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान व नवरात्रि पूजा समिति द्वारा विशेष आयोजन

Divya Jyoti Jagrati Sansthan On Wednesday21st 2026 at 4:54 PM Regarding Spiritual Meet  


लुधियाना
: 21 अक्टूबर 2026>>कार्तिका कल्याणी सिंह>>आराधना टाईम्ज़ मीडिया>>  

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं नवरात्रि दुर्गा पूजा समिति द्वारा अमृत विहार, कैलाश नगर रोड़ पर विशाल माँ भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महामाई के श्री चरणों में ज्योति प्रचंड करके किया गया। सर्वप्रथम मां भगवती के आह्वान का गायन किया गया।

अपनी मधुर वाणी में माँ का गुणगान करते हुए दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी मनस्विनी भारती जी ने माँ की महिमा में सुमधुर भेटों का गायन किया जिन्हें सुनकर उपस्थित भक्तगण मंत्र मुग्ध हो उठे।

भजनों की व्याख्या करते हुए साध्वी जी ने बताया कि एक मां ही है जो एक भक्त के जीवन में अंधकार मिटाकर उसे प्रकाश की ओर अग्रसर करती है। उसकी कुबुद्धि को समाप्त कर उसे सद्बुद्धि प्रदान करती हैं। ऐसी मां के स्मरण मात्र से ही दुःख, दरिद्र, कलेश, डर इत्यादि सभी मुश्किलें समाप्त हो जाती है। लेकिन आज संसार में अगर हम दृष्टिपात करें तो आपको मां के बहुत सारे भक्त दिखाई देंगे लेकिन सोचने वाली बात यह है कि उनके जीवन में जिन सद्गुणों को होना चाहिए उनका अभाव नज़र आता है।
क्योंकि आज के इंसान ने मां को केवल मात्र मानने तक ही सीमित कर रखा है। लेकिन जो मां जगदम्बे है वह प्रकाश रूप में इस संसार में रमण करती है और उस प्रकाश रूपिनी को इन बाहरी नेत्रों के द्वारा नहीं देखा जा सकता और पूर्ण सतगुरु की कृपा से ही उस प्रकाश तत्त्व को घट भीतर प्राप्त किया जा सकता है ।

आगे साध्वी जी ने बताया कि जागरण का मतलब यह नही कि नींद से जागना। बल्कि जागने का मतलब इस समाज में फैली कुरीतीयों के प्रति जागना उनके प्रति सचेत होना हैं। जब समाज से कुरीतियाँ समाप्त होगीं तभी हमारा समाज सुंदर बन पाएगा।

इस अवसर पर साध्वी कुलदीप भारती जी, साध्वी मनु भारती जी , साध्वी नवनीत भारती जी, साध्वी प्रभुज्योति भारती ने अपने मधुर कंठ से भजनो का गायन किया तो सभी इसी माहौल में झुमने लगे। जागरण को विराम तारा रानी की कथा एवं मां की पावन आरती से दिया गया।

इस भव्य आयोजन में श्री महेंद्र यादव जी, जय प्रकाश, कमलेश, शैलेश मौर्य एवं सैकड़ों की तादाद में भक्त श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

Tuesday, 20 October 2026

35 फीट के रावण के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

Sri Ram Leela & Dussehra Committee, Mohali 20th October 2026, 6:37 PM

दशहरा देखने उमड़ा मोहाली में भी जनसैलाब 

धूमधाम से मनाया दशहरा, रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का भी दहन


मोहाली>>19 अक्टूबर 2026>>प्रिंस मिश्रा >>आराधना टाईम्ज़ डेस्क>>
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा मंगलवार को रामलीला एवं दशहरा ग्राउंड, फेज-1, मोहाली में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित समारोह में 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले के दहन के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को भी जलाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासी अपने परिवारों के साथ पहुंचे और दशहरा उत्सव का आनंद लिया।

पुतला दहन से पहले मैदान में भगवान श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन किया गया। राम-रावण युद्ध के दृश्यों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जैसे ही युद्ध के अंतिम चरण के बाद रावण दहन हुआ, मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आतिशबाजी और जलते पुतलों को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

दशहरा उत्सव ने लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और सत्य की शक्ति का संदेश दिया। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन इस बात का प्रतीक रहा कि अहंकार, अन्याय और बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है।

श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी के अध्यक्ष आशु सूद के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव ने क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को उत्साहपूर्वक आगे बढ़ाया। कमेटी की ओर से आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, कलाकारों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया गया।

Saturday, 10 October 2026

खरड़ में भी श्री रामलीला का का शुभारंभ

Happy Kharar WhatsApp On Saturday 10th October 2026 at 12:37  Regarding Ram Lila 

कई नए कलाकारों को भी मिला प्रतिभा दिखाने का नया सुअवसर 


खरड़
>10 अक्टूबर 2026: >>गुरबख्श सिंह हैपी>>आराधना टाईम्ज़ डेस्क:

हमेशा की तरह इस बार भी खरड़ में रामलीला का शुभारंभ धार्मिक आस्था, उत्साह और जोशो खरोश के साथ हुआ। इसे देखने के लिए आम जनता में भी बहुत उत्साह है। हर्षोल्लास के साथ जनता हर रोज़ नए दृश्यों के इंतज़ार करती है।  मौसम की तब्दीली और त्योहारों की शुरुआत के साथ ही आम लोगों में रामलीला के दृश्य जहां धर्म कर्म की भावनाओं का संचार करते हैं। वहीं राम जी के जीवन चरित्र की प्रस्तुति द्वारा उच्च आदर्शों वाले जीवन जीने की प्रेरणा भी देते हैं। हनुमान जी  और भक्ति की भावना इन सभी दर्शकों को शरीरक और मानसिक तौर पर बलवान भी करती है। 

 श्री राम लीला के शाम में नए और पुराने कलाकारों को समय दिया जा रहा है। इससे जहाँ समाज के नवनिर्माण में सहयोग मिलता है उससे इन कलाकारों को भी उत्साह मिलता है और उनकी कला में और निखार आता है। समाज के क्षमतावान लोगों का कारत्व बनता है की वे इन कलाकारों को आर्थिक सहयोग देकर वित्तीय तौर पर भी सुदृढ़ बनाएं। ये कलाकारों और इस शो से जुड़े लोग साडितों से वह भूमिका निभा रहे हैं जिस के चलते हम तक राम जे के उपदेश और हनुमान जी की शक्ति के उत्साह का सचर होता है।