Happy Kharar WhatsApp On Saturday 10th October 2026 at 12:37 Regarding Ram Lila
कई नए कलाकारों को भी मिला प्रतिभा दिखाने का नया सुअवसर
खरड़>10 अक्टूबर 2026: >>गुरबख्श सिंह हैपी>>आराधना टाईम्ज़ डेस्क:
हमेशा की तरह इस बार भी खरड़ में रामलीला का शुभारंभ धार्मिक आस्था, उत्साह और जोशो खरोश के साथ हुआ। इसे देखने के लिए आम जनता में भी बहुत उत्साह है। हर्षोल्लास के साथ जनता हर रोज़ नए दृश्यों के इंतज़ार करती है। मौसम की तब्दीली और त्योहारों की शुरुआत के साथ ही आम लोगों में रामलीला के दृश्य जहां धर्म कर्म की भावनाओं का संचार करते हैं। वहीं राम जी के जीवन चरित्र की प्रस्तुति द्वारा उच्च आदर्शों वाले जीवन जीने की प्रेरणा भी देते हैं। हनुमान जी और भक्ति की भावना इन सभी दर्शकों को शरीरक और मानसिक तौर पर बलवान भी करती है।
श्री राम लीला के शाम में नए और पुराने कलाकारों को समय दिया जा रहा है। इससे जहाँ समाज के नवनिर्माण में सहयोग मिलता है उससे इन कलाकारों को भी उत्साह मिलता है और उनकी कला में और निखार आता है। समाज के क्षमतावान लोगों का कारत्व बनता है की वे इन कलाकारों को आर्थिक सहयोग देकर वित्तीय तौर पर भी सुदृढ़ बनाएं। ये कलाकारों और इस शो से जुड़े लोग साडितों से वह भूमिका निभा रहे हैं जिस के चलते हम तक राम जे के उपदेश और हनुमान जी की शक्ति के उत्साह का सचर होता है।

No comments:
Post a Comment