Divya Jyoti Jagrati Sansthan On Wednesday21st 2026 at 4:54 PM Regarding Spiritual Meet
लुधियाना: 21 अक्टूबर 2026>>कार्तिका कल्याणी सिंह>>आराधना टाईम्ज़ मीडिया>>
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं नवरात्रि दुर्गा पूजा समिति द्वारा अमृत विहार, कैलाश नगर रोड़ पर विशाल माँ भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महामाई के श्री चरणों में ज्योति प्रचंड करके किया गया। सर्वप्रथम मां भगवती के आह्वान का गायन किया गया।
अपनी मधुर वाणी में माँ का गुणगान करते हुए दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी मनस्विनी भारती जी ने माँ की महिमा में सुमधुर भेटों का गायन किया जिन्हें सुनकर उपस्थित भक्तगण मंत्र मुग्ध हो उठे।
भजनों की व्याख्या करते हुए साध्वी जी ने बताया कि एक मां ही है जो एक भक्त के जीवन में अंधकार मिटाकर उसे प्रकाश की ओर अग्रसर करती है। उसकी कुबुद्धि को समाप्त कर उसे सद्बुद्धि प्रदान करती हैं। ऐसी मां के स्मरण मात्र से ही दुःख, दरिद्र, कलेश, डर इत्यादि सभी मुश्किलें समाप्त हो जाती है। लेकिन आज संसार में अगर हम दृष्टिपात करें तो आपको मां के बहुत सारे भक्त दिखाई देंगे लेकिन सोचने वाली बात यह है कि उनके जीवन में जिन सद्गुणों को होना चाहिए उनका अभाव नज़र आता है।
क्योंकि आज के इंसान ने मां को केवल मात्र मानने तक ही सीमित कर रखा है। लेकिन जो मां जगदम्बे है वह प्रकाश रूप में इस संसार में रमण करती है और उस प्रकाश रूपिनी को इन बाहरी नेत्रों के द्वारा नहीं देखा जा सकता और पूर्ण सतगुरु की कृपा से ही उस प्रकाश तत्त्व को घट भीतर प्राप्त किया जा सकता है ।
आगे साध्वी जी ने बताया कि जागरण का मतलब यह नही कि नींद से जागना। बल्कि जागने का मतलब इस समाज में फैली कुरीतीयों के प्रति जागना उनके प्रति सचेत होना हैं। जब समाज से कुरीतियाँ समाप्त होगीं तभी हमारा समाज सुंदर बन पाएगा।
इस अवसर पर साध्वी कुलदीप भारती जी, साध्वी मनु भारती जी , साध्वी नवनीत भारती जी, साध्वी प्रभुज्योति भारती ने अपने मधुर कंठ से भजनो का गायन किया तो सभी इसी माहौल में झुमने लगे। जागरण को विराम तारा रानी की कथा एवं मां की पावन आरती से दिया गया।
इस भव्य आयोजन में श्री महेंद्र यादव जी, जय प्रकाश, कमलेश, शैलेश मौर्य एवं सैकड़ों की तादाद में भक्त श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

No comments:
Post a Comment