Sanjeev Sharma Gandhi Samarak On 16th November 2026 at 08>23 AM Regarding 5 Days Camp
शरीर में छुपी क्षमता और शक्ति का भी पता चलेगा इस कैंप में
चंडीगढ़ के गांधी स्मारक भवन में एक और यादगारी आयोजन 18 से 22 नवंबर तक लगाया जा रहा है। इस पांच दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन उन लोगों को राहत देगा जो विभिन्न बिमारियों से ग्रस्त हैं और दवाओं से भी उन्हें आराम नहीं मिल प् रहा है। गांधी स्मारक ऐसे सभी लोगों प्रकृति की शरण में आने का मधुर निमंत्रण दे रहा है है जो उनकी ज़िंदगी बदल देगा।
चंडीगढ़ में यह पांच दिन बहुत से लोगों के लिए यादगारी बनेंगे। भागदौड़ भरी आधुनिक जीवनशैली और अस्वस्थ खान-पान के बीच प्राकृतिक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के पावन अवसर पर शहर में एक विशेष पहल की जा रही है। गांधी स्मारक निधि आश्रम, पट्टीकल्याणा द्वारा संचालित गांधी स्मारक भवन, सेक्टर 16-ए, चंडीगढ़ में 18 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक जिस पांच दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है उसकी मांग भी बहुत समय से थी।
इस शिविर के बहुत से मुख्य आकर्षण होंगें और साथ ही बहुत सी एवं सुविधाएँ भी। निःशुल्क परामर्श का लाभ तो बहुत से लोग ले सकेंगे। इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा रोगियों का निःशुल्क परामर्श किया जाएगा। इस अवसर पर दूरभाष सुविधा भी प्रदान की जाएगी जिस पर लोग घर बैठे भी अपनी समस्या का समाधान जान सकेंगे।
इस तरह जो लोग व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकते, उनके लिए दूरभाष के माध्यम से भी परामर्श की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसका लाभ बहुत से लोग उठा सकेंगे। इस अवसर पर जो लोग इलाज करवायेंगे उन का खर्चा बहुत कम आएगा। इस तरह इस विशेष छूट का बी लाभ मिलेगा। इस शिविर की अवधि के दौरान उपचार संबंधी सभी सुविधाएँ विशेष छूट के साथ प्रदान की जाएंगी।
समापन सत्र भी विशेष रहेगा। इस मौके पर प्राकृतिक आहार विशेष आकर्षण का केंन्द्र रहेगा। शिविर का समापन 22 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे एक विशेष सत्र के साथ होगा, जिसमें प्राकृतिक आहार की विशेष व्यवस्था भी रहेगी। यह एक कड़वा सत्य है कि हम लोग बाज़ार की चकाचौंध से बहक कर वास्तविक और प्राकृतिक आहार ही भूल चुके हैं।
इस कैंप में आने वालों का जिन विशेषज्ञों से संपर्क होगा वे भी बहुत अनुभवी हैं। इस शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ श्री संजीव शर्मा (9464680480) और श्री रमेश कुमार (7837364324) अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति अपनाकर एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाएं।
हम यहां याद दिलाना चाहते हैं कि आधुनिक जीवन में नेचुरोपैथी क्यों है ज़रूरी? वास्तव में आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, तनाव, और अस्वस्थ जीवनशैली ने कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं, विशेष रूप से जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों (lifestyle diseases) को जन्म दिया है। ऐसी परिस्थितियों में, प्राकृतिक चिकित्सा यानी नेचुरोपैथी न केवल एक इलाज के विकल्प के रूप में, बल्कि स्वास्थ्य बनाए रखने के एक स्थायी तरीक़े के तौर पर भी अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है।
आज के बनावटी युग के लाईफस्टाईल ने नेचुरोपैथी के प्रमुख फायदे भी लोगों को भुला दिए हैं। इस तहा अस्वस्थ रहने के कारणों पर प्रहार देते हुए बहुत सी बारीकियां भी बताई गई हैं। यह प्राकृतिक चिकित्सा बीमारियों के लक्षणों को केवल दबाने की बजाय उनके मूल कारणों, जैसे खराब खान-पान, तनाव और असंतुलित दिनचर्या, पर ध्यान देती है। इस तरह के इलाज से बीमार की जड़ तक भी हटा दी जाती है। बीमारी का मूल विंसह कर दिया जाता है। प्राकृतिक चिकत्सा के बाद मिलता है एक नया जीवन।
इसके साथ लोगों का परिचय कराया जाता है अपने ही अन्दर छिपि हुई शरीर की आत्म-उपचार शक्ति से भी। कुदरती इलाज वाला सिस्टम शरीर की अपनी बीमारियों से लड़ने और ठीक होने की अंतर्निहित क्षमता (self-healing mechanism) को मज़बूत करती है। इस इलाज के बाद बहुत से नए चमत्कार सामने आने लगते हैं। अज्ञानता के अँधेरे के मिटा कर गाँधी स्मारक नै रौशनी देने जा रहा है।
विशेष बात और तथ्य यह भी कि यह इलाज बिना साइड-इफेक्ट्स के होता हो। किसी तरह का कोई खतरा नहीं उठाना पड़ता। इसमें पूरी तरह से प्राकृतिक उपचारों, जैसे आहार, पानी, धूप, मिट्टी और जीवनशैली में बदलाव का उपयोग होता है, इसलिए इसका कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है।
इस प्रणाली का मकसद है पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करना। इसका उद्देश्य केवल शारीरिक रोग को ठीक करना नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन प्रदान कर समग्र स्वास्थ्य (holistic health) को प्राप्त करना है। जब एक नया जीवन मिलता है तो ठीक होने के बाद मरीज़ खुद हैरान हो जाता है।
आज के महंगे दौर में प्राकृतिक चिकित्सा सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा है जिसका लाभ हर कोई आसानी से उठा सकता है।
आधुनिक चिकित्सा पद्धति में कई बार दवाइयों और महंगे मेडिकल टेस्ट्स का खर्च आम आदमी पर भारी पड़ता है। इसके विपरीत, नेचुरोपैथी का आधारभूत सिद्धांत प्रकृति के सरल तत्वों का उपयोग करना है। इसमें आहार सुधार, योग, और जीवनशैली में परिवर्तन जैसी विधियाँ अपनाई जाती हैं, जो इसे अत्यधिक किफायती बनाती हैं। यह पद्धति स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए सुलभ बनाती है, बिना जेब पर अतिरिक्त बोझ डाले।
विशेष सहयोग गाँधी स्मारक विशेषज्ञ संजीवन सिंह और एआई> >इस तरह यह पद्धति आधुनिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। आपको बस इस तरफ कदम भढाने हैं।
आज के दौर में, जब लोग बीमारियों को रोकने के उपाय और दीर्घकालिक समाधान खोज रहे हैं, नेचुरोपैथी एक संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली का मार्ग प्रदान करती है। यह हमें हमारे शरीर को समझने और उसकी ज़रूरतों के अनुसार जीने में मदद करती है, जिससे हम न केवल रोगमुक्त होते हैं, बल्कि एक ऊर्जावान जीवन भी जीते हैं।
