Showing posts with label Medical Camp. Show all posts
Showing posts with label Medical Camp. Show all posts

Tuesday, 10 January 2023

शास्त्री नगर स्थित कृष्णा मंदिर में किया गया मेडिकल कैंप का आयोजन

Tuesday: 10th January 2023 at 5:36 PM

विभिन्न थ्रेपियों के आचार्य डा. लोकेश ने की मरीज़ों की गहन जांच  

लुधियाना: 10 जनवरी 2023: (संजय सूद//आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::

आयुर्वेद, रेकी और नैचरोथरेपी के आचार्य डॉक्टर लोकेश द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन शास्त्री नगर स्थित कृष्णा मंदिर में किया गया! इस मेडिकल कैंप में  23 मरीजों ने परामर्श किया। यह मेडिकल कैंप मधुमेह, लिवर, किडनी, डायलिसिस और कैंसर के भारी जोखिम रोगीयों के लिए आयोजित किया गया था। आज की दुनिया में उच्च जोखिम डायलसिसिस और महत्वपूर्ण  देखभाल बहुत महंगी हो गयी है। 

उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग और गरीब लोग इसे वहन करने में सक्षम नहीं हैं। यह नि:शुल्क मेडिकल कैंप इसी तरह के जरूरतमंदों की मदद करते हैं।  इस अवसर पर कृष्णा मंदिर से तरसेम लाल गुप्ता, सतीश जैन एवं सभी टीम सदस्यों ने अधिक से अधिक मरीज़ों को फायदा पहुँचाने के मकसद से सक्रिय सहयोग दिया। 

इस अवसर पर नरेश धिगान, अर्जुन धिगान, कलकी जन सेवा से जतिन शर्मा और नरेश शर्मा ने पूर्ण रूप से सहयोग किया। इस मोके पर अचार्य डॉक्टर लोकेश ने बताया कि यह मेडिकल कैंप हर महीने के पहले और तीसरे रविवार को लगाया जायेगा। 

Tuesday, 19 July 2022

आचार्य डा. लोकेश की देखरेख में तेज़ी जारी है आरोग्य अभियान

18th July 2022 at 07:01 PM                            Updated 19th July 2022 at 08:00 AM 

महासती प्रवेश माला जैन चैरिटेबल अस्पताल में नि:शुल्क शिविर

लुधियाना: 18 जुलाई 2022: (कार्तिका सिंह//आराधना टाईम्ज़)::

न जल बिन गुज़ारा है, न ही भोजन के बिना और न ही सांस लिए बिना लेकिन हवा, पानी और भोजन सभी कुछ प्रदूषित है। ऐसे में हर दिन नई नई बिमारियाँ सामने आ रही हैं। लोगों के लिए आरोग्य एक सपना बन कर रह गया है। हर घर में और कुछ हो या न हो लेकिन दवायों का डिब्बा ज़रूर मिल जाता है। इस नाज़ुक स्थिति में निराशा का अंधेरा घिरता ही जा रहा है। निराशा के इस अंधेरे में रौशनी की किरण बन कर आए हैं आचार्य लोकेश। लीवर, हार्ट, किडनी, शूगर, बीपी, कमर दर्द कैसी गंभीर समस्याओं के लिए पीड़ा रहित निदान ले कर। बस कुछ दिन का इलाज और सारी उम्र आरोग्य का आनन्द। इसी मकसद को लेकर एक विशेष मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया।   

महासती प्रवेश माला जैन चैरिटेबल अस्पताल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन बहुत से मरीज़ों के लिए आरोग्य की सौगात ले कर आया।  इसके साथ ही आरोग्य के इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए महासती प्रवेश माला जैन चैरिटेबल हॉस्पिटल मोती नगर आचार्य डॉ. लोकेश की अध्यक्षता में नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है।यहां से ट्रेनिंग पाए लोग भी जनसेवा के इस मिशन को आगे बढ़ाते हैं।  

आज के इस कैंप में 100 से ज्यादा लोगों की जांच की गई। इस अवसर पर आचार्य लोकेश ने कहा कि भविष्य में भी।  इस कैंप में 100 से ज्यादा लोगों की जांच की गई। इस अवसर पर आचार्य लोकेश ने कहा कि भविष्य में भी समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे। यहां 10वीं या 12वीं पास लड़के-लड़कियों के लिए आचार्य डॉ.समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे। यहां 10वीं या 12वीं पास लड़के-लड़कियों के योग चिकित्सा ध्यान आयुर्वेद पंचकर्म प्राकृतिक चिकित्सा रेकी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी उपलब्ध... प्रत्येक रविवार को नि:शुल्क प्रशिक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य संस्थान लुधियाना द्वारा किया जा रहा है।फायदा उठाना चाहें तो आप भी सम्पर्क कर सकते हैं। 

Sunday, 7 November 2021

भगवान श्री परशुराम मंदिर में लगा फ्री आर्थो कैंप

 7th November 2021 at 6:56 PM WhatsApp

  मेडिकल कैंप में हुई 100 लोगों की हुई जांच  

कैंप में शिरकत करने पर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्वू का स्वागत करते व
सिरोपा भेंट करके उन्हें सम्मानित करते मंदिर कमेटी के पदाधिकारी 


मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्वू ने किया कैंप का उदघाटन

मंदिर प्रबंधकों के कार्याे की सराहना की

इलाज करवाने वाले मरीज बोले आगे भी लगना चाहिए ऐसा फ्री कैंप

मोहाली: 7 नवंबर 2021:(गुरजीत सिंह बिल्ला//आराधना टाईम्ज़)::

फेस-9 के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर एवं धर्मशाला में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए रीड़ की हड्डी और सरवाईकल जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए एक फ्री अर्थो कैंप का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्वू ने रिबन काट कर किया। 

इस कैंप के दौरान श्री ब्रहामण सभा और मोयाल सभा मोहाली के प्रधान वी.के वैद, सरप्रस्त रोमेश दत्त, सरप्रस्त शिव शरन कुमार,उपाध्यक्ष जसविंदर शर्मा , सीनियर उपाध्यक्ष नवलकिशोर शर्मा, गोपाल कृष्ण,चेयरमैन राजीव दत्त, रिशी राज, के के छिब्बर, मनमोहन दादा, बलदेव राज वशिष्ट, यशपाल अगिनहोत्री, श्री ब्रहामण सभा मोहाली महिला संकीर्तन मंडल अध्यक्ष मैडम हेमा गैरोला, कमलेश राज, वरिंदर शर्मा, प्रवीन शर्मा, अरूण वैद, कृष्ण शर्मा,हनीत,टोनी, ओम प्रकाश, गुरमेल सिंह सियाण, बॉबी शंकर, राजेश कुमार अपने परिवार सहित और मंदिर के पुजारी अमित मिश्रा,अशोक कुमार भाट,ऊमेश द्विवेदी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पहुंचे मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्वू ने श्री ब्रहामण सभा मोहाली और भगवान श्री परशुराम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के कार्यो की सराहना की और मंदिर के विकास कार्यो में पहले की तरह आगे भी अनुदान देने की बात कही। इस दौरान उनके साथ विक्टर भी उपस्थित थे। 

मंदिर प्रबंधकों की ओर से दोनों अतिथियों को गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया गया और उनको सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री ब्रहामण सभा के प्रधान वी.के वैद ने मंदिर के कार्यो के बारें में मुख्यातिथि को विस्तारपूर्वक अवगत करवाया और श्री सिद्वू परिवार का मंदिर के विकास कार्यो में अहम योगदान बताया। 

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि कैंप में लगभग 1०० के करीब लोगों का इलाज किया गया और यह कैंप सुबह 1० बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलता रहा। वहीं कैंप में इलाज करवाने आए मरीजों का कहना था कि इस तरह के कैंप अधिक से अधिक लगाए जाने चाहिए और वह मंदिर कमेटी प्रबंधकों से अपील करते हैं कि भविष्य में भी इस तरह का कैंप लगाया जाए। इस दौरान कैंप को सफल बनाने में मैडम हेमा गैरोला एवम उनकी महिला मंडल जिसमें पुष्पा शर्मा,सुधा,गीतांश, कुसुमा,सुशीला, वेद बाला, लीला शर्मा, गीता शर्मा, पूनम शर्मा,मुस्कान वैद ,साधना वैद,मालती देवी,ममता शर्मा,लता,खुश्बू सहित अन्य महिलाओं ने कैंप को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया।