Showing posts with label Ludhiana Screen. Show all posts
Showing posts with label Ludhiana Screen. Show all posts

Sunday, 14 June 2026

लुधियाना में गुरमत चेतना कैंप का सफलता से आयोजन

WhatsApp From Sheeba Singh on Sunday 14th June 2026 at 15:06 Regarding Gurmat Camp Aradhana Times

5 से 15 साल के बच्चों ने भी हिस्सा लिया 


लुधियाना
: 14 जून 2026: (दिलजोत कौर शीबा सिंह
//आराधना टाईम्ज़ डेस्क):: 

हर साल की तरह इस बार भी बच्चों को सिख इतिहास, संस्कृति और गुरबानी/गुरमत सिद्धांतों की जानकारी देने के लिए 4 जून से 14 जून तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा शहीद भगत सिंह नगर धांधरा रोड में गुरमत चेतना कैंप लगाया गया। इस कैंप में 5 से 15 साल के बच्चों और कई अन्य संगतों ने हिस्सा लिया। कैंप के दौरान संगत और संगत को जपजी साहिब जी के पवित्र पाठ का जाप करवाया गया। छोटे बच्चों को मूल मंत्र का जाप भी करवाया गया। इस तरह नई पीढ़ी को गुरुघर और गुरुबाणी से जोड़ा गया। 

संगत को गुरबाणी,गुरु इतिहास, सिख संस्कृति, रहत मर्यादा के बारे में बताया गया। पूछे गए सवालों के जवाब कैंप डायरेक्टर गुरचरण सिंह पंछी और कैंप एडमिनिस्ट्रेटर भाई भूपिंदर सिंह सैनी ने विस्तार से दिए। बीबी हरजीत कौर, बीबी दर्शन कौर सैनी, बीबी जसवीर कौर और बीबी गुरप्रीत कौर ने छोटे और बड़े बच्चों को हर दिन 2 घंटे सिख इतिहास, रहत मर्यादा के बारे में शानदार जानकारी दी। 

बच्चों ने सिख इतिहास से जुड़ी सुंदर आर्ट वर्कशॉप और पेंटिंग मुकाबले करवाए। अच्छा प्रदर्शन करने वालों को इनाम बांटे गए। कैंप में इस्तेमाल होने वाली स्टेशनरी फ्री बांटी गई। कैंप में हिस्सा लेने के लिए आज हर बच्चे को सर्टिफिकेट भी दिया गया। हर बच्चे  लैपटॉप बैग, पानी की बोतल, कॉफी, पेन, टूथपेस्ट दिया गया। बच्चों के दांत और मसूड़े डॉ. पी. एस. सिद्धू ने चेक किए और जनरल चेक-अप डॉ. श्रुति सिद्धू की टीम ने किया। अलायंस क्लब्स इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली करनजीत सिंह की तरफ से हर दिन रिफ्रेशमेंट का पूरा लंगर लगाया गया।

कैंप डायरेक्टर गुरचरण सिंह पंछी ने क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान बच्चों के पेरेंट्स के साथ अपने विचार शेयर किए, जिसमें कई पेरेंट्स ने कहा कि ऐसे धार्मिक कैंप नई पीढ़ी और आम संगत के लिए बहुत फायदेमंद हैं, जिन्हें समय-समय पर ऑर्गनाइज करना चाहिए। धार्मिक कवि भाई भूपिंदर सिंह सैनी ने बच्चों और पेरेंट्स को धार्मिक कविताएं सुनाईं। उन्होंने बच्चों के पूछने पर कविताएं लिखने और प्रेजेंट करने के हिंट भी दिए। आखिर में, कैंप डायरेक्टर गुरचरण सिंह पंछी ने कैंप में शामिल होने के लिए उनका धन्यवाद किया। गुरु का लंगर बीबी हरजीत कौर के परिवार द्वारा आयोजित किया गया था।

आशा ही नहीं विश्वास है कि इस तरह के कैंपों का सिलसिला भविष्य में भी जारी रहेगा। 

Monday, 11 May 2026

भारत विकास परिषद ने टैगोर की जयंती मनाई

PK Shararma IPTA WhatsApp on 11th May 2026 at 21:35 for आराधना टाईमज़ 

 स्कूलों के छात्रों ने दिखाए अपनी कला के कमाल 

तस्वीर में विजेता विद्यार्थियों और अध्यापकों के साथ मुख्यातिथि अरूणा पुरी, डॉ बबीता जैन,
सुनीता चेतली,अनिक गर्ग, अरूण सूद, डॉ रोशन लाल गुप्ता, बिंदु शर्मा
लुधियाना: 11 मई 2026: (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो):: 

श्री रविन्द्र नाथ टैगोर जी की जयंती लुधियाना में भी मनाई गई। इस बार यह पहल भारत विकास परिषद् टैगोर शाखा लुधियाना ने करके दिखाई। नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत श्री रविन्द्र नाथ टैगोर जयंती के उपलक्ष्य में पीएम श्री सससस स्कूल अयाली खुर्द , सरकारी स्कूल वीरमी, जीनियस पब्लिक स्कूल, श्री संत प्रेम दर्शानंद पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने  टैगोर जी के व्यक्तित्व व कृतित्व आधारित क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। 

इस यादगारी सुअवसर पर सीनियर और जूनियर आधारित 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के 30 विजेता छात्र छात्राओं को  पुरस्कृत करने और उनके प्रेरक अध्यापकों को सम्मानित करने के लिए भारत विकास परिषद् ट्रस्ट ऋषिनगर में समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्रीमती अरूणा पुरी रही और अध्यक्षता भाविप टैगोर शाखा प्रधान डा. बबीता जैन ने की। 

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम राष्ट्र गीत उच्चारण से हुआ। मंच संचालन शाखा महासचिव एडवोकेट अनिक गर्ग ने किया। सम्पर्क प्रकल्प प्रमुख सुनीता शर्मा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। डॉ. बबीता जैन ने भारत विकास परिषद् के  नैतिक मूल्यों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। श्री रविन्द्र नाथ टैगोर जी के महान् व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा रचित कविता भी प्रस्तुत की गई। टैगोर साहिब की एक प्रसिद्ध अगर तुम हो शांति चाहते का हिंदी अनुवाद जहां मन बिना डर के उड़ सके, जहां ज्ञान की किरण सब पर बरसें सुनाई।  

मुख्यातिथि अरूण पुरी ने कहा इंसान हैं तो इंसानियत ज़रुरी है। विशिष्ट अतिथि सविता अग्रवाल ने योग की महत्ता बताई। पंजाब प्रांतीय सेवा प्रकल्प प्रमुख सुनीता चेतली ने टैगोर की तरह प्रकृति से प्रेम की बात कहते हुए पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। 

सीनियर सदस्य डॉ रोशन लाल गुप्ता ने स्ट्रेस प्रबंधन सिखाया। शाखा कोषाध्यक्ष अरुण सूद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्टेशनरी प्रदान की गयी। प्रेरक अध्यापकों को पट्टिका पहना कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सदस्य बिंदु शर्मा,संजय महेश्वरी,विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, प्रिंसिपल,संरक्षक विशेष रूप से पधारे

Tuesday, 5 May 2026

वेद प्रचार मंडल के सहयोग से वैदिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Roshan Lal Arya Tuesday 05th May 2026 at 13:21 Regarding Special Vedic Event

 आदर्श पब्लिक स्कूल, कपिल पार्क, लुधियाना ने किया विशेष आयोजन  


लुधियाना
: 05, मई 2026: (आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::

वेद प्रचार मंडल (रजि.), पंजाब के सहयोग से आदर्श पब्लिक स्कूल, कपिल पार्क, लुधियाना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक वैदिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता  छात्रों में वैदिक ज्ञान, नैतिक मूल्यों और प्रभावी सार्वजनिक भाषण कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वैदिक दर्शन पर आधारित विविध विषयों पर भाषण दिए। इनमें मानव जीवन का उद्देश्य, मूल्यों का महत्व, योग को मुक्ति का मार्ग, पर्यावरण जागरूकता, समाज में महिलाओं की भूमिका, माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान और आधुनिक समय में वैदिक शिक्षाओं की प्रासंगिकता शामिल थी।

प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, स्पष्टता और गहन समझ के साथ अपने विचार व्यक्त किए। निर्णायक मंडल ने छात्रों की अंतर्दृष्टिपूर्ण, प्रस्तुतियों और विषय पर उनकी पकड़ की सराहना की। इस प्रतियोगिता ने न केवल छात्रों के भाषण कौशल को निखारा बल्कि उन्हें नैतिक जीवन और सांस्कृतिक विरासत पर चिंतन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में सम्मानित मुख्य अतिथि रोशन लाल आर्य ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से छात्रों को प्रेरित किया और अनुशासित एवं मूल्य-आधारित जीवन के निर्माण में वैदिक शिक्षाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें शारीरिक मानसिक और सामाजिक उन्नति के लिए प्रयास करने चाहिए अपने शरीर को हस्त पोस्ट बनाने के लिए खान-पान ठीक रखने तथा शारीरिक गतिविधियों विशेष रूप से योग एवं आसन आदि पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आत्मा इस शरीर का नियंत्रक है, उसी प्रकार से पूरे ब्रह्मांड के अंदर परमात्मा व्याप्त है। आत्मा का परमात्मा के साथ मिलन ही योग है

विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए सराहा गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता  बांसल के मार्गदर्शन में हुआ, जिनके सहयोग और प्रोत्साहन ने इसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का कुशल समन्वय श्रीमती सुनीता अरोड़ा ने किया, जिससे कार्यक्रम का सुचारू संचालन सुनिश्चित हुआ।

विद्यालय प्रशासन ने इतने सार्थक और शिक्षाप्रद कार्यक्रम के आयोजन के लिए वेद प्रचार मंडल  को हार्दिक धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेश के साथ हुआ, जिसने छात्रों को अपने दैनिक जीवन में वैदिक सिद्धांतों को अपनाने और मूल्य-आधारित समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Monday, 20 April 2026

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन

Divya Jyoti Ldh on 19th 2026 at 3:54 PM Regarding Meditation and Sadhna Shivir

साध्वी राधिका भारती जी ने बताए आज की भागदौड़ में चैन के गुर 

लुधियाना: 19 अप्रैल 2026: (मीडिया लिंक//आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::


दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा
स्थानीय आश्रम हरनामपुरा में ध्यान एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। आए हुए सभी लोगों को संबोधित करते हुए दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री राधिका भारती जी ने कहा कि आज प्रत्येक इंसान की जिंदगी में दौड़ भाग लगी हुई है। हर पल जीवन में एक प्रतिस्पर्धा और प्रतियोगिता लगी रहती है। इसी अंधी दौड़ के कारण आज प्रत्येक व्यक्ति तनाव ग्रस्त है। परंतु जीवन की इस गति के पीछे कोई तो ऐसी स्थिर सत्ता होनी चाहिए जो हमारे अस्तित्व का आधार हो। उन्होंने कहा कि जीवन की प्रत्येक विकलता से निकलने का एक ही उपाय है वह यह है कि हम अपने अस्तित्व के उस आधारभूत स्थिर-बिंदु को खोजें और उससे जुड़ने की कला सीख लें। क्या है यह कला? हमारे आर्य ग्रंथों में स्थिर जीवन की पद्धति को कहा गया -ध्यान।

साध्वी जी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि आज का समाज इस पद्धति की महत्वता से बेखबर है। सच तो यह है कि आज मेडिटेशन  करना एक 'ट्रेंड' या 'स्टेटस सिंबल' बन गया है। परंतु आज इंसान जिन ध्यान की पद्धतियों को अपनाता है वो उसे केवल कुछ समय के लिए ही शांति और आनंद देती हैं। इसका कारण है कि हम ध्यान की सही पद्धति को नहीं जानते।

ध्यान केवल बाहरी नेत्रों को बंद करना नहीं होता अपितु दिव्य नेत्र का खुलना ध्यान का आरंभ है। हमारे शास्त्रों के अनुसार जब एक व्यक्ति का तृतीय नेत्र खुलता है तो प्रभु के प्रकाश रूप का दर्शन घट के भीतर होता है। इसी प्रकाश रूप में अपने मन को केंद्रित करना ही वास्तव में ध्यान कहलाता है। परंतु यह दिव्य नेत्र केवल ब्रह्मज्ञान की दीक्षा के समय पूर्ण सतगुरु ही खोलने का सामर्थ्य रखते हैं। कार्यक्रम के दौरान साध्वी जी ने शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बात की और जीवन  में योग की महत्वता को बताते हुए विभिन्न प्रकार के योगासन करवाए।

Sunday, 19 April 2026

संस्कार भारती एवं देवकी देवी मेमोरियल कॉलेज फॉर वूमन

PK Sharma WhatsApp on Sunday 19th April 2026 at 13:10 Regarding संस्कार भारती Event 

 संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम 


लुधियाना
:19 अप्रैल 2026: (बेनू सतीश कांत//आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::

संस्कारों, कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं प्रसार के उद्देश्य से “संस्कार भारती” एवं देवकी देवी मेमोरियल कॉलेज फॉर वूमन के संयुक्त तत्वावधान में गत दिनों एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ध्येय गीत के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री नंद कुमार जैन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हरकेश मित्तल उपस्थित रहे। साथ ही देवकी देवी  मेमोरियल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सरिता बहल एवं आत्म देवकी निकेतन स्कूल की प्रिंसिपल Ms. Mridhu Ablash की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त श्री जसप्रीत मोहन सिंह जी द्वारा कला प्रदर्शनी तथा शुभम अनमोल द्वारा ‘बेज़ुबान’ विषय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म प्रस्तुत की गई। रौशनी एवं मासूम ने कृष्ण एवं शिव स्तुति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं रंगोली प्रतियोगिता में किरनजोत कौर एवं सोनम ने भाग लिया।डॉ बबीता जैन जी नें इस संस्था की स्थापना का उद्देश्य बताया !

प्रतियोगिता का मूल्यांकन श्री कपिल शर्मा एवं डॉ. सोनिया द्वारा किया गया तथा श्री हरकेश मित्तल एवं श्रीमती नीरू मित्तल द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेताओं के अतिरिक्त अन्य प्रतिभागियों को सराहना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

🏆 पुरस्कार वितरण

प्रथम – देविका डाबरा (बी.वी.एम. स्कूल, किचलू नगर)

द्वितीय – प्रथम शर्मा (आत्म पब्लिक निकेतन स्कूल)

तृतीय – प्रियांशु (आत्म देवकी निकेतन स्कूल)

सांत्वना – समरजोत कंनाजिया (आर.एस. मॉडल स्कूल)

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था, जो सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीमा भाटिया, अंतिमा धुप्पड ,मोनिका कटारिया, रमा शर्मा ,संगीता भंडारी  का सहयोग रहा।

अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार प्रदीप शर्मा जी नें व्यक्त किया गया और कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए 

मंच संचालन: श्रीमती बेनू सतीश कॉंत एवं डॉ. पूनम सपरा।

से आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच देते हैं, बल्कि संस्कृति, संवेदना और संस्कारों की उस ज्योति को भी प्रज्वलित करते हैं, जो समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। 

रिपोर्ट:

बेनू सतीश कॉंत ✍️


Tuesday, 7 April 2026

अनीता शर्मा ने की योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील

Ani Sharma on Tuesday 7th April WhatsApp at 17:01 Regarding World Health Day  

नव किरण वुमन वेलफेयर एसोसिएशन, बिलंदगढ़ द्वारा जारी विशेष प्रेस विज्ञप्ति 


लुधियाना: 7 अप्रैल 2026:(अनीता शर्मा//आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::

नव किरण वुमन वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष एवं बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष  अनीता शर्मा ने स्वास्थ्य नियमों को लेकर एक विशेष प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस पर योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील करते हुए सुश्री अनीता शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए स्वास्थ्य बेहद जरूरी। 

आज World Health Day (अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस) के अवसर पर नव किरण वुमन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं  बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्किटेक्ट  अनीता शर्मा ने आमजन से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।

उन्होंने बताया कि World Health Organization (WHO) के अनुसार विश्व स्तर पर लगभग 70% मौतें लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों—जैसे हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह—के कारण होती हैं। भारत में भी लगभग 50% महिलाएँ एनीमिया (खून की कमी) से प्रभावित हैं, जबकि महिलाओं में पोषण की कमी, हार्मोनल असंतुलन और मानसिक तनाव के मामले पुरुषों की तुलना में अधिक पाए जाते हैं।

महिला अधिकार सुधारक सुश्री अनीता शर्मा ने कहा कि महिलाओं पर, आज के बदलते हुए हाईटैक संसार में , परिवार और कार्य का दोहरा दबाव, स्वयं की सेहत की अनदेखी तथा समय पर उपचार न लेना इन समस्याओं को और बढ़ाता है।

योग: स्वस्थ जीवन की सरल और प्रभावी राह:

पतंजलि योगपीठ से जुड़ी अनीता शर्मा ने बताया कि नियमित योग और प्राणायाम अपनाकर इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। पतंजलि योगपीठ द्वारा रख बाग में  प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 7:15 बजे तक निःशुल्क योग सत्र 18 वर्षों से  लगातार चल रहा हैं, जिनका लाभ क्षेत्र के अनेक लोग उठा रहे हैं ।

दैनिक जीवन में अपनाने योग्य सुझाव:

- प्रतिदिन 20–30 मिनट योग एवं प्राणायाम

- 30 मिनट वॉक या हल्का व्यायाम

- संतुलित एवं पौष्टिक आहार (आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन युक्त)

- पर्याप्त जल सेवन एवं 7–8 घंटे की नींद

- मानसिक तनाव से बचाव हेतु ध्यान (मेडिटेशन)

महिलाओं के लिए विशेष संदेश में 

सामाजिक कार्यकर्ता आर्किटेक्ट सुश्री अनीता शर्मा ने कहा कि महिलाएँ परिवार की आधारशिला होती हैं, इसलिए उनका स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, नियमित जांच कराएं और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

“योग, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या ही स्वस्थ जीवन की असली कुंजी है। स्वस्थ महिला, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की नीव है।

Monday, 16 February 2026

लुधियाना: आगामी सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा

Emailed on Monday 16th February 2026 at 5:45 PM Regarding Bhagwat Katha Week Event 
बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम और उसके दुष्प्रभावों पर होगी विशेष चर्चा

लुधियाना: 16 फरवरी 2026: (मीडिया लिंक रविंद्र/ /आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::


भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं संस्कृति मंच द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का ऐलान आज नागपाल रीजेंसी होटल फिरोजपुर लुधियाना में आयोजित प्रेस वार्ता में किया गया।

प्रेस वार्ता की अगुवाई संस्थान के प्रतिनिधि स्वामी गुरुकृपानंद जी संयोजक दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान लुधियाना , स्वामी प्रकाशानंद जी, साध्वी कपिला भारती जी, साध्वी मीनाक्षी भारती एवं साध्वी मनेंद्रा भारती जी ने संयुक्त रूप से की।

स्वामी गुरुकृपानंद जी ने बताया कि 19 से 25 फरवरी 2026 तक सेक्टर 32 A स्थित मार्किट ग्राउंड में यह विशाल श्री मद्भागवत कथा आयोजित होगी। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाला यह कार्यक्रम निःशुल्क होगा व हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

कथा दौरान बच्चों के लिए विशेष सत्र
इस कथा का विशेष फोकस आधुनिकता की दौड़ में बच्चों के खेल कूद का मैदान अब मोबाइल फोन बनता जा रहा है, जो तनाव का मुख्य कारण बनता जा रहा है, इस विषय पर होगा।

बच्चों के लिए बढ़ते स्क्रीन टाइम और उसके दुष्प्रभावों पर एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित होगा।
स्वामी गुरुकृपानंद जी ने हेल्पलाइन नंबर 9814002124 जारी किया। जो स्कूल या बच्चों के अभिभावक इस नंबर पर रजिस्ट्रेशन करवाएंगे उनके लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित होगा।

साध्वी मनेंद्रा  भारती जी ने कहा सभी श्रद्धालुओं से शामिल होने होने का विशेष अनुरोध करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवनचरित हर आयु वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह कथा मन, विचार और जीवन को पवित्र करने का माध्यम है। उन्होंने सभी परिवारों से आग्रह किया कि वे अपने परिजनों और मित्रों के साथ इस आध्यात्मिक महोत्सव में अवश्य पधारें।

उन्होंने बताया कि विश्वविख्यात कथा व्यास साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी कथा का वाचन करेंगी। साध्वी जी देश-विदेश में अपने ज्ञान, वाणी और आध्यात्मिकता से लाखों लोगों को प्रेरित कर चुकी हैं। कथा के माध्यम से वह भगवान श्री कृष्ण के संदेशों को आधुनिक समाज की चुनौतियों—जैसे बच्चों में बढ़ती स्क्रीन टाइमिंग,नशा-निवारण, कन्या भ्रूण हत्या, नारी संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण—के संदर्भ में प्रस्तुत करेंगी।

17 फरवरी को निकलेगी 1100 महिलाओं की मंगल कलश यात्रा

साध्वी जी ने बताया कि कार्यक्रम से दो दिन पूर्व 17 फ़रवरी 2026 को 1100 महिलाओं की भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर सेक्टर 32 A,और 33 के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुँचेगी। यह यात्रा विश्व शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश देगी।

Saturday, 24 January 2026

केवल वेदलक्षणा गोमाता के घी एवं पंचगव्य से हों धार्मिक आयोजन

poonam rajpurohit Manvtadharmi on 24th January 2026 at 5:11 PM Regarding Indigenous Cow or Indian Cow

जनसंघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता पूनम राजपुरोहित ने फिर उठाई आवाज़ 


लुधियाना: 24 जनवरी 2026:(मीडिया लिंक रविंदर//आराधना टाईम्ज़ डेस्क):: 

सनातन धार्मिक-आध्यात्मिक अनुष्ठान केवल वेदलक्षणा गोमाता के घी एवं पंचगव्य से ही हो। जनसंघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता पूनम राजपुरोहित मानवतधर्मी ने यह आह्वान एक प्रेस विज्ञप्ति के ज़रिए किया है। उन्होंने सावधान भी किया कि भैंसादि तथा बाजार के चर्बी युक्त अप्रमाणिक घी से हवन,यज्ञ,पूजादि अनुष्ठान धर्म के नाम पर धोखा धड़ी बड़े पैमाने पर जारी है। 

अखिल भारतीय जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्री पूनम राजपुरोहित मानवताधर्मी ने तीन दिवसीय पंजाब प्रवास के दौरान हवन,यज्ञ आदि धार्मिक-अध्यात्मिक अनुष्ठानों में केवल और केवल वेदलक्षणा गोमाता के घी के ही उपयोग का आह्वान किया है! उन्होंने स्पष्ट कहा है कि "बाजार के मिलावटी एवं चर्बी युक्त अप्रमाणिक घी से हवन,यज्ञादि अनुष्ठान सरासर धर्म के नाम पर धोखा है! ऐसे अनुष्ठानों के सुखद,शान्तिमय एवं समृद्धि युक्त परिणाम नहीं मिलते हैं! अपितु चर्बी युक्त मिलावटी तथा भैंसादि के घी से किए गए अनुष्ठानों से प्रेत्मात्माओं तथा नकारात्मक शक्तियों को पुष्टि मिलती है!"

देश के जाने-माने प्रखर विचारक-चिंतक श्रीराजपुरोहित ने इस विषय पर बेलाग व बेबाक स्वर में सनातन के शीर्ष साधु-संतो,आचार्यों एवं धार्मिक कर्मकांडिय विद्वानों से एक सर्वसम्मत मत घोषित करने की मांग की है!

तथ्य,तर्क व प्रमाण के साथ सनातन मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते रहे श्रीराजपुरोहित ने प्रश्न किया है कि" वर्तमान में सनातन धर्मवलम्बियों का करोड़ों-अरबों का धन,समय और श्रमशक्ति अनुष्ठानों में व्यय होकर भी अपेक्षित सकारात्मक परिणाम क्यों नहीं आ रहे हैं? अपितु ठीक विपरीत चंहूऔर मानव समाज एवं विश्व जगत में ईर्ष्या-द्वेष,वैमनस्य,आपाधापी, दूसरों के अधिकारों का अपहरण,अराजकता,आंतकवाद जैसी अमानवीय प्रवतियाँ लगातार बढ़ती ही जा रही है! आखिर इतने धार्मिक-अध्यात्मिक अनुष्ठानों के बाद भी यह विकट स्थितियां क्यों खड़ी है? श्रीराजपुरोहित कहते हैं कि "इस सनातन क्षति, गिरावट एवं अवमुल्यन के पीछे मूल कारण धार्मिक-आध्यात्मिक वैदिक अनुष्ठानों में वेदलक्षणा गोमाता के घी और पंचगव्य का उपयोग नहीं होना है!"

जनसंघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता श्रीराजपुरोहित तीन दिवसीय पंजाब प्रवास में अनेक साधु-संतो से मिलेंगे! देश के भक्ति रस के अग्रणी महापुरुष गोसेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य संत श्री कृष्णानंदजी महाराज 'भूरी वालों' के सानिध्य में कई सामाजिक,सांस्कृतिक,धार्मिक,

आध्यात्मिक और संकीर्तन कार्यक्रमों में भाग लेंगे! 

पिछले तीन-चार दशकों से सनातन धर्म सम्बंधित कुरीतियों, सनातन विरोधी नीतियों,सनातन को कमजोर करने वाले तत्वों एवं सनातन समाज की समसामयिक ज्वलंत समस्याओं को पूरजोर से उठाते रहने वाले श्रीराजपुरोहित ने " हर हाल में सनातन वैदिक पूजा,आरती,दीपक, ज्योति एवं यज्ञादि अनुष्ठानों को शुद्ध वेदलक्षणा गोमाता के घी से सम्पन्न करवाने के लिए राष्टव्यापी अभियान का आह्वान किया है। 

उन्होंने शीघ्र ही परम पूज्य सर्वश्री चारों शंकराचार्यों, देश के प्रमुख अखाडा परिषदों,महा मंडलेश्वरों,मठाधीसों,बड़े मंदिरों के पुजारियों और सनातन विद्वानों को विशेष पत्र लिखकर तथा प्रत्यक्ष मिलकर धार्मिक-आध्यत्मिक कार्यों में केवल और केवल भारतीय देशी गाय के घी एवं पंचगव्य का ही उपयोग करने में सहयोग व आशीर्वाद के प्रयासों में तेजी लाने की घोषणा की है!

विशेष घोषणा:

अग्रणी महान गोसेवक-गोभक्त जीवंट व्यक्तित्व-कृतित्व रुपी लाखों लोगों के आदर्श श्रीराजपुरोहित ने कहा कि "वेदलक्षणा गोमाता एवं उनके पंचगव्य की महिमा अपार है। गाय और पंचगव्य के बिना सनातन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। गोसंरक्षण,गोपालन,गोसंवर्धन तथा पंचगव्य परिषकरण व विनियोग से ही धर्म,मानव जाति,प्रकृति व पर्यावरण और सृष्टि सुरक्षित रह सकती है। गाय के बिना उन्नति,स्वास्थ्य एवं मानव कल्याण की बात करना ही अर्थहीन है। वेदलक्षणा गाय बचेगी तो ही मानव,मानवता और सृष्टि बचेगी।"