Showing posts with label Shri Mad Bhagwat Katha. Show all posts
Showing posts with label Shri Mad Bhagwat Katha. Show all posts

Monday, 16 February 2026

लुधियाना: आगामी सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा

Emailed on Monday 16th February 2026 at 5:45 PM Regarding Bhagwat Katha Week Event 
बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम और उसके दुष्प्रभावों पर होगी विशेष चर्चा

लुधियाना: 16 फरवरी 2026: (मीडिया लिंक रविंद्र/ /आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::


भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं संस्कृति मंच द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का ऐलान आज नागपाल रीजेंसी होटल फिरोजपुर लुधियाना में आयोजित प्रेस वार्ता में किया गया।

प्रेस वार्ता की अगुवाई संस्थान के प्रतिनिधि स्वामी गुरुकृपानंद जी संयोजक दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान लुधियाना , स्वामी प्रकाशानंद जी, साध्वी कपिला भारती जी, साध्वी मीनाक्षी भारती एवं साध्वी मनेंद्रा भारती जी ने संयुक्त रूप से की।

स्वामी गुरुकृपानंद जी ने बताया कि 19 से 25 फरवरी 2026 तक सेक्टर 32 A स्थित मार्किट ग्राउंड में यह विशाल श्री मद्भागवत कथा आयोजित होगी। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाला यह कार्यक्रम निःशुल्क होगा व हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

कथा दौरान बच्चों के लिए विशेष सत्र
इस कथा का विशेष फोकस आधुनिकता की दौड़ में बच्चों के खेल कूद का मैदान अब मोबाइल फोन बनता जा रहा है, जो तनाव का मुख्य कारण बनता जा रहा है, इस विषय पर होगा।

बच्चों के लिए बढ़ते स्क्रीन टाइम और उसके दुष्प्रभावों पर एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित होगा।
स्वामी गुरुकृपानंद जी ने हेल्पलाइन नंबर 9814002124 जारी किया। जो स्कूल या बच्चों के अभिभावक इस नंबर पर रजिस्ट्रेशन करवाएंगे उनके लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित होगा।

साध्वी मनेंद्रा  भारती जी ने कहा सभी श्रद्धालुओं से शामिल होने होने का विशेष अनुरोध करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवनचरित हर आयु वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह कथा मन, विचार और जीवन को पवित्र करने का माध्यम है। उन्होंने सभी परिवारों से आग्रह किया कि वे अपने परिजनों और मित्रों के साथ इस आध्यात्मिक महोत्सव में अवश्य पधारें।

उन्होंने बताया कि विश्वविख्यात कथा व्यास साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी कथा का वाचन करेंगी। साध्वी जी देश-विदेश में अपने ज्ञान, वाणी और आध्यात्मिकता से लाखों लोगों को प्रेरित कर चुकी हैं। कथा के माध्यम से वह भगवान श्री कृष्ण के संदेशों को आधुनिक समाज की चुनौतियों—जैसे बच्चों में बढ़ती स्क्रीन टाइमिंग,नशा-निवारण, कन्या भ्रूण हत्या, नारी संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण—के संदर्भ में प्रस्तुत करेंगी।

17 फरवरी को निकलेगी 1100 महिलाओं की मंगल कलश यात्रा

साध्वी जी ने बताया कि कार्यक्रम से दो दिन पूर्व 17 फ़रवरी 2026 को 1100 महिलाओं की भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर सेक्टर 32 A,और 33 के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुँचेगी। यह यात्रा विश्व शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश देगी।

Sunday, 18 January 2026

7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 19 से श्रद्धा और आस्था से शुरू

Divya Jyoti Ldh Sunday 18th Jan.2026 at 3:53 PM Regarding श्रीमद्भागवत कथा//Shri Mad Bhagwat Katha

कथा के उपलक्ष्य में प्रथम संध्या फेरी का आयोजन भी हुआ 


लुधियाना
: 18 जनवरी 2026: (मीडिया लिंक 32//आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::

सर्दियां जा रही हैं। ठंडक तेज़ी से कम होती जा रहे है। इस लिए मौसम बसंत के रंगों और भावनाओं का अहसास करवाने लगा है। ऐसे में आध्यत्मिक रंग भी बहुत तेज़ी से प्रभावी होता है।  इसी रंग का एक विशेष आयोजन 19  जनवरी से लुधियाना में हो रहा है। 

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 19 से 25 फरवरी 2026 तक सेक्टर 32 A, मार्केट ग्राउंड , बी.सी.एम स्कूल के सामने चंडीगढ़ रोड,लुधियाना में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा होने जा रही है जिसका समय प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा। इसके उपलक्ष्य में जमालपुर , लुधियाना वासियों को कथा का निमंत्रण देने के लिए प्रथम संध्या फेरी का आयोजन किया गया। संध्या फेरी का शुभारंभ श्री विश्वनाथ मंदिर , जमालपुर से मंदिर कमेटी के चेयरमैन श्री जतिंदर मित्तल जी ,श्री पुरूषोत्तम मित्तल जी ( प्रधान) एवं कमेटी के अन्य सदस्यों द्वारा पावन पूजन एवं नारियल फोड़ कर किया गया। जिसमें श्री कृष्ण जी की महिमा का गुणगान करते हुए भक्तों ने वातावरण को कृष्णमयी बना दिया।

‘बंसी बजा के श्याम ने दीवाना कर है दिया, मेरी लगी श्याम संग प्रीत दुनिया क्या जाने...’ जैसे सुमधर भजनों के गायन से  सारा क्षेत्र कृष्णमयी बन गया। इस अवसर पर श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री मीनाक्षी भारती जी ने कहा कि आपके क्षेत्र में 7 दिन तक चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी अपनी संत मंडली सहित पधार रही हैं। 

वह आपको श्री कृष्ण जी की बाल लीलाओं में छिपे अध्यात्मिक रहस्यों को कथा रूप में वाचन कर के बहुत ही मधुर ढंग से बताएंगी कि कैसे हम अपने जीवन के लक्ष्य ईश्वर से मिल सकते हैं। कैसे हम अपनी समस्त चिंताओं को चिंतन में बदल सकते हैं। 

ऐसे अध्यात्मिक विचारों को श्रवण करने के लिए हम आपको सपरिवार आने का निमंत्रण देने के लिए आये हैं। अत: आप सभी 19 से 25 फरवरी 2026 तक सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक अवश्य आएं और जीवन को सफल बनायें। 

इस यादगारी सुअवसर पर क्षेत्र वासियों ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी देकर प्रभु के चरणों मे अपनी हाजरी लगवाई ।श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान श्री राजेन्द्र पाहवा जी,श्री पवन शर्मा जी,श्री हरसिमरजीत सिंह जी (लक्की एक्सपोर्ट), एवं श्री राजेन्द्र नारंग जी ने परिवार सहित संध्या फेरी का स्वागत किया।