Emailed on Monday 16th February 2026 at 5:45 PM Regarding Bhagwat Katha Week Event
बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम और उसके दुष्प्रभावों पर होगी विशेष चर्चा
लुधियाना: 16 फरवरी 2026: (मीडिया लिंक रविंद्र/ /आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::
भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं संस्कृति मंच द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का ऐलान आज नागपाल रीजेंसी होटल फिरोजपुर लुधियाना में आयोजित प्रेस वार्ता में किया गया।
प्रेस वार्ता की अगुवाई संस्थान के प्रतिनिधि स्वामी गुरुकृपानंद जी संयोजक दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान लुधियाना , स्वामी प्रकाशानंद जी, साध्वी कपिला भारती जी, साध्वी मीनाक्षी भारती एवं साध्वी मनेंद्रा भारती जी ने संयुक्त रूप से की।
स्वामी गुरुकृपानंद जी ने बताया कि 19 से 25 फरवरी 2026 तक सेक्टर 32 A स्थित मार्किट ग्राउंड में यह विशाल श्री मद्भागवत कथा आयोजित होगी। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाला यह कार्यक्रम निःशुल्क होगा व हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
कथा दौरान बच्चों के लिए विशेष सत्र
इस कथा का विशेष फोकस आधुनिकता की दौड़ में बच्चों के खेल कूद का मैदान अब मोबाइल फोन बनता जा रहा है, जो तनाव का मुख्य कारण बनता जा रहा है, इस विषय पर होगा।
बच्चों के लिए बढ़ते स्क्रीन टाइम और उसके दुष्प्रभावों पर एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित होगा।
स्वामी गुरुकृपानंद जी ने हेल्पलाइन नंबर 9814002124 जारी किया। जो स्कूल या बच्चों के अभिभावक इस नंबर पर रजिस्ट्रेशन करवाएंगे उनके लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित होगा।
साध्वी मनेंद्रा भारती जी ने कहा सभी श्रद्धालुओं से शामिल होने होने का विशेष अनुरोध करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवनचरित हर आयु वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह कथा मन, विचार और जीवन को पवित्र करने का माध्यम है। उन्होंने सभी परिवारों से आग्रह किया कि वे अपने परिजनों और मित्रों के साथ इस आध्यात्मिक महोत्सव में अवश्य पधारें।
उन्होंने बताया कि विश्वविख्यात कथा व्यास साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी कथा का वाचन करेंगी। साध्वी जी देश-विदेश में अपने ज्ञान, वाणी और आध्यात्मिकता से लाखों लोगों को प्रेरित कर चुकी हैं। कथा के माध्यम से वह भगवान श्री कृष्ण के संदेशों को आधुनिक समाज की चुनौतियों—जैसे बच्चों में बढ़ती स्क्रीन टाइमिंग,नशा-निवारण, कन्या भ्रूण हत्या, नारी संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण—के संदर्भ में प्रस्तुत करेंगी।
17 फरवरी को निकलेगी 1100 महिलाओं की मंगल कलश यात्रा
साध्वी जी ने बताया कि कार्यक्रम से दो दिन पूर्व 17 फ़रवरी 2026 को 1100 महिलाओं की भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर सेक्टर 32 A,और 33 के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुँचेगी। यह यात्रा विश्व शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश देगी।

No comments:
Post a Comment