Showing posts with label Bharat Vikas Parishad. Show all posts
Showing posts with label Bharat Vikas Parishad. Show all posts

Monday, 11 May 2026

भारत विकास परिषद ने टैगोर की जयंती मनाई

PK Shararma IPTA WhatsApp on 11th May 2026 at 21:35 for आराधना टाईमज़ 

 स्कूलों के छात्रों ने दिखाए अपनी कला के कमाल 

तस्वीर में विजेता विद्यार्थियों और अध्यापकों के साथ मुख्यातिथि अरूणा पुरी, डॉ बबीता जैन,
सुनीता चेतली,अनिक गर्ग, अरूण सूद, डॉ रोशन लाल गुप्ता, बिंदु शर्मा
लुधियाना: 11 मई 2026: (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो):: 

श्री रविन्द्र नाथ टैगोर जी की जयंती लुधियाना में भी मनाई गई। इस बार यह पहल भारत विकास परिषद् टैगोर शाखा लुधियाना ने करके दिखाई। नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत श्री रविन्द्र नाथ टैगोर जयंती के उपलक्ष्य में पीएम श्री सससस स्कूल अयाली खुर्द , सरकारी स्कूल वीरमी, जीनियस पब्लिक स्कूल, श्री संत प्रेम दर्शानंद पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने  टैगोर जी के व्यक्तित्व व कृतित्व आधारित क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। 

इस यादगारी सुअवसर पर सीनियर और जूनियर आधारित 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के 30 विजेता छात्र छात्राओं को  पुरस्कृत करने और उनके प्रेरक अध्यापकों को सम्मानित करने के लिए भारत विकास परिषद् ट्रस्ट ऋषिनगर में समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्रीमती अरूणा पुरी रही और अध्यक्षता भाविप टैगोर शाखा प्रधान डा. बबीता जैन ने की। 

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम राष्ट्र गीत उच्चारण से हुआ। मंच संचालन शाखा महासचिव एडवोकेट अनिक गर्ग ने किया। सम्पर्क प्रकल्प प्रमुख सुनीता शर्मा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। डॉ. बबीता जैन ने भारत विकास परिषद् के  नैतिक मूल्यों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। श्री रविन्द्र नाथ टैगोर जी के महान् व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा रचित कविता भी प्रस्तुत की गई। टैगोर साहिब की एक प्रसिद्ध अगर तुम हो शांति चाहते का हिंदी अनुवाद जहां मन बिना डर के उड़ सके, जहां ज्ञान की किरण सब पर बरसें सुनाई।  

मुख्यातिथि अरूण पुरी ने कहा इंसान हैं तो इंसानियत ज़रुरी है। विशिष्ट अतिथि सविता अग्रवाल ने योग की महत्ता बताई। पंजाब प्रांतीय सेवा प्रकल्प प्रमुख सुनीता चेतली ने टैगोर की तरह प्रकृति से प्रेम की बात कहते हुए पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। 

सीनियर सदस्य डॉ रोशन लाल गुप्ता ने स्ट्रेस प्रबंधन सिखाया। शाखा कोषाध्यक्ष अरुण सूद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्टेशनरी प्रदान की गयी। प्रेरक अध्यापकों को पट्टिका पहना कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सदस्य बिंदु शर्मा,संजय महेश्वरी,विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, प्रिंसिपल,संरक्षक विशेष रूप से पधारे