PK Sharma WhatsApp on Sunday 19th April 2026 at 13:10 Regarding संस्कार भारती Event
संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम
लुधियाना:19 अप्रैल 2026: (बेनू सतीश कांत//आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::
संस्कारों, कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं प्रसार के उद्देश्य से “संस्कार भारती” एवं देवकी देवी मेमोरियल कॉलेज फॉर वूमन के संयुक्त तत्वावधान में गत दिनों एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ध्येय गीत के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री नंद कुमार जैन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हरकेश मित्तल उपस्थित रहे। साथ ही देवकी देवी मेमोरियल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सरिता बहल एवं आत्म देवकी निकेतन स्कूल की प्रिंसिपल Ms. Mridhu Ablash की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त श्री जसप्रीत मोहन सिंह जी द्वारा कला प्रदर्शनी तथा शुभम अनमोल द्वारा ‘बेज़ुबान’ विषय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म प्रस्तुत की गई। रौशनी एवं मासूम ने कृष्ण एवं शिव स्तुति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं रंगोली प्रतियोगिता में किरनजोत कौर एवं सोनम ने भाग लिया।डॉ बबीता जैन जी नें इस संस्था की स्थापना का उद्देश्य बताया !
प्रतियोगिता का मूल्यांकन श्री कपिल शर्मा एवं डॉ. सोनिया द्वारा किया गया तथा श्री हरकेश मित्तल एवं श्रीमती नीरू मित्तल द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेताओं के अतिरिक्त अन्य प्रतिभागियों को सराहना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
🏆 पुरस्कार वितरण
प्रथम – देविका डाबरा (बी.वी.एम. स्कूल, किचलू नगर)
द्वितीय – प्रथम शर्मा (आत्म पब्लिक निकेतन स्कूल)
तृतीय – प्रियांशु (आत्म देवकी निकेतन स्कूल)
सांत्वना – समरजोत कंनाजिया (आर.एस. मॉडल स्कूल)
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था, जो सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीमा भाटिया, अंतिमा धुप्पड ,मोनिका कटारिया, रमा शर्मा ,संगीता भंडारी का सहयोग रहा।
अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार प्रदीप शर्मा जी नें व्यक्त किया गया और कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए
मंच संचालन: श्रीमती बेनू सतीश कॉंत एवं डॉ. पूनम सपरा।
से आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच देते हैं, बल्कि संस्कृति, संवेदना और संस्कारों की उस ज्योति को भी प्रज्वलित करते हैं, जो समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं।
रिपोर्ट:
बेनू सतीश कॉंत ✍️

No comments:
Post a Comment