Showing posts with label Madhya Pradesh. Show all posts
Showing posts with label Madhya Pradesh. Show all posts

Tuesday, 13 December 2022

जया किशोरी की श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

 Tuesday: 13th December 2022 at 18:23 IST

कर्म मार्ग पर ईमानदारी से चल कर, कर सकते हैं परमेश्वर के दर्शन : मुख्यमंत्री श्री चौहान

हरदा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के 133 नव-दम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद


भोपाल
: मंगलवार, 13 दिसम्बर  2022: (कार्तिका सिंह//मध्यप्रदेश स्क्रीन)::

जब सत्ता पर बैठे लोग भी धर्मकर्म में रूचि दिखाते हैं तो अम्म जनमानस भी धर्मकर्म की तरफ रुचित होने लगता है। एक बार फिर से इस बात का अहसास हो रहा था-श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में जहाँ जानी मानी कथा वाचिका जाया किशोरी जी की कथा का विशेष आयोजन था। इस कथा के आयोजन में समाज भलाई के बहुत से कार्य भी किए गए। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हरदा में विख्यात कथा-वाचिका जया किशोरी की सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन में शामिल हुए। कथा समापन पर मुख्यमंत्री ने 133 कन्याओं के मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हुए सामूहिक विवाह के नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में कथा के आयोजक किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा, स्थानीय सांसद श्री डी.डी. उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा‍कि परम पिता परमेश्वर को प्राप्त करने के लिये धर्मशास्त्र में भक्ति मार्ग, ज्ञान मार्ग और कर्म मार्ग बताये गये हैं। हम सभी बिना फल की इच्छा किये अपने कार्य पूरी कर्त्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कर ईश्वरीय मार्ग पर चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर- मरीजों का इलाज, शिक्षक-बच्चों की पढ़ाई और अधिकारी एवं नागरिक अपने कर्त्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन कर समाज की बेहतरी के लिये अपना योगदान दें। इसीसे प्रदेश का कल्याण होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनता के अनुरोध पर सुनाया भजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कथा स्थल पर उपस्थित धर्मप्रेमियों के अनुरोध पर ‘‘राम नाम सुखदायी’’ और ‘‘हरे राम हरे राम’’ भजन गाया। श्रोता मंत्रमुग्ध होकर मुख्यमंत्री के गाये भजनों पर झूमते नजर आये।

 बृजेन्द्र शर्मा/ अलूने


Tuesday, 1 November 2022

राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ

 Bhopal: Monday 31st October 2022 at 20:19 IST

योग प्रतियोगिता, स्पर्धा का नहीं, साधना का विषय है:डॉ. वार्ष्णेय

भोपाल: सोमवार, 31अक्टूबर 2022: (कार्तिका सिंह//मध्यप्रदेश स्क्रीन डेस्क)::

योग से पूरी की पूरी ज़िंदगी संवर जाती है। तन और मन दोनों संतुलित रहते हुए बेहद शक्तिशाली भी बन जाते हैं। योग के लाभ जितने भी गिनवाएं जाएं कम हैं। योग केफायदों को देखते हुए ही मध्यप्रदेश में भी योग साधना के विशेष üप्रशिक्षण का भी प्रबंध किया गया। 

जाने माने संस्थान महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान एवं राज्य स्तरीय शासकीय योग प्रशिक्षण केन्द्र भोपाल द्वारा प्रथम योग क्लबों के लिए प्रथम राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. अशोक वार्ष्णेय राष्ट्रीय संगठन सचिव, आरोग्य भारती एवं संस्थान के चेयरमेन एवं राज्य योग आयोग के उपाध्यक्ष श्री भरत बैरागी ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नृत्य योग, कलाओं से परिपूर्ण पहली प्रस्तुति शिव आराधना की आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुति ग्वालियर संभाग की छात्राओं ने दी।

इस सुअवसर पर डॉ. वार्ष्णेय ने कहा कि योग केवल शारीरिक क्रिया नहीं है, यह मन और शरीर को जोड़ने की क्रिया है। योग सम्पूर्ण विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। मनुष्य की दिनचर्या में योग भोजन की तरह अनिवार्य बनता जा रहा है। यह यम से समाधि तक की वैज्ञानिक क्रिया है। योग एनर्जी लेस से एनर्जी मैन भी बनाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि योग को उनकी तरह अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग मनुष्य का स्वभाव बन जाना चाहिए। उपस्थित छात्र/छात्राओं को भी नियमित योग अभ्यास करने को कहा। उन्होंने कहा कि योग क्वालिटी ऑफ लाइफ बनाता है। योग प्रतियोगिता एवं स्पर्धा का विषय नहीं, साधना का विषय है।

विशेष बात यह भी रही कि इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री बैरागी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीनतम अनूठी विधा योग हमें विरासत में मिली है। योग से हमें नई पीढ़ी का चरित्र-निर्माण करना है। उन्होंने खगोल का उदाहरण देते हुए उज्जयिनी की वेधशाला की वर्षों पूर्व योग साधना से हमारे पूर्वजों ने स्थापना कर दी थी। 

उन्होंने भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण एवं आदिशंकराचार्य का उदाहरण देते हुए कहा कि म.प्र. से ही नया इतिहास लिखा जा रहा है। उसी क्रम में एक और नया अध्याय हम योग साधक इन योग प्रतियोगिताओं का आयोजन कर लिखने जा रहे हैं। प्रतियोगिता में 45 जिलों से 400 छात्र/छात्राएँ एवं 110 कोच, जिलायोग प्रभारी एवं निर्णायकों द्वारा अंडर- 14,17,19 के बालक बालिकाओं के समूह वर्ग की योग रिदमिक, आर्टिस्टिक की प्रतियोगिताएँ 2 नवम्बर 2022 तक सम्पन्न की जायेंगी।

आभार प्रदर्शन निदेशक, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान श्री प्रभात राज तिवारी ने किया। कुल मिला कर यह एक यादगारी आयोजन रहा। शामिल होने वाले सभी लोग योग के संबंध में विशेष अनुभव और ज्ञान ले कर घर लौटे। 

 राजेश दाहिमा


Tuesday, 31 August 2021

जन्माष्टमी पर परिवहन मंत्री राजपूत ने मंदिर ट्रस्ट को दी 5 लाख की राशि

 Tuesday: 31st August 2021 at 15:19 PM

 जन्माष्टमी के पावन अवसर पर परिवहन मंत्री ने दी शुभकामनाएँ 


भोपाल
: मंगलवार: 31 अगस्त 2021: (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो)::

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में श्री गोवर्धन मंदिर पहुँचकर यादव समुदाय द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया और उपस्थित जन-समुदाय को अपनी शुभकामनाएँ दीं। अपने जन्मोत्सव की बधाई लेते हुए उन्होंने कहा कि मेरा नाम भी गोविंद शायद इसीलिए रखा गया कि मेरा जन्म भी जन्माष्टमी के दिन हुआ था। इस अवसर पर उन्होंने श्री गोवर्धन मंदिर ट्रस्ट को 5 लाख रूपये की राशि मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए भेंट स्वरूप प्रदान की।

बच्चों को बांटे फल व खिलौने

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत जन्मदिन के अवसर पर घरौंदा आश्रम पहुँचे जहाँ उन्होंने बच्चों को फल मिठाईयाँ, खिलौने तथा चॉकलेट वितरित किया।

बुंदेली परंपरा से हुआ भव्य स्वागत

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत का जन्मदिन बुंदेली परंपरा से मनाया गया। मंत्री श्री राजपूत ने उन सभी लागों के प्रति आभाग माना, जो जन्माष्टमी कार्यक्रम और उनके जन्मदिन पर शामिल हुए। इस अवसर पर बुंदेली नृत्य आकर्षक प्रस्तुति हुई।

Friday, 5 April 2019

नवरात्रि के पावन पर्व पर दमोह में विशेष आयोजन


24 घंटे के अखंड श्री चालीसा पाठ का आयोजन
दमोह: (मध्य प्रदेश): 5 अप्रैल 2019: (आराधना टाईम्ज़ सर्विस)::
संकेतिक और साभार चित्र 
आध्यात्मिक साधना के सुसवसर पर आप सभी लोग आमंत्रित हैं। यह आमंत्रण आयोजकों की तरफ से बहुत ही श्रद्धा भावना से दिया जा रहा है। विश्व वंदनीय धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज जी के आशीर्वाद स्वरुप एवं आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा की कृपा से नवरात्रि के पावन पर्व पर 6 अप्रैल 2019  को सुबह 9:00 बजे से 24 घंटे के अखंड श्री चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिस का समापन 7 अप्रैल 2019 को सुबह 9:00 बजे किया जाएगा इस दिव्य अनुष्ठान में सभी गुरु भाई गुरु बहने मां के भक्त टीम प्रमुख सक्रिय कार्यकर्ता भगवती मानव कल्याण के सभी पदाधिकारी सादर आमंत्रित है। 
इस कार्यक्रम के आयोजक हैं श्री प्रमोद पटेल (जिला मीडिया प्रभारी दमोह)
कार्यक्रम का पावन स्थल होगा-एसपीएम नगर नई पुलिस लाइन दमोह मध्य प्रदेश
टीम के प्रमुख श्री ज्ञानी रजक जी दमोह आप सभी को आमंत्रित करते हैं। जय माता की जय गुरुवर की।
ज्ञानी रजक जी का सम्पर्क नंबर है:+91 98939 23054