Showing posts with label Ashok Bharti. Show all posts
Showing posts with label Ashok Bharti. Show all posts

Wednesday, 17 December 2025

लुधियाना से अशोक भारती द्वारा कीर्तन आयोजन की रिपोर्ट


WhatsApp Ashok Bharti Ludhiana 17th December 2025 at 16:59 Kirtan Event  

मैंने मोहन को बुलाया है वह आता होगा......! पर झूमे भक्तजन 

लुधियाना: 17 दिसंबर 2025: (मीडिया लिंक टीम/ /आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::

एक तरफ शीत लहर ज़ोरों पर है और दूसरी तरफ कलियुग का प्रकोप भी बढ़ा हुआ है। ऐसे में आध्यात्मिक कीर्तन ही हमरे समाज और दुनिया को अध्यात्म की तरफ आकर्षित करके लोगों को बचाए हुए है। यदि यह भी न होता तो लोगों के मन और विचार गिरावट की खाईयों में गिरने के लिए तैयार ही बैठे हैं। जीवन को ऊंचाई की तरफ लेजाने वाली कीर्तन की परंपरा लगता कहीं न कहीं जारी है। 

रामनगर हरगोविंद मार्ग रवि सेल्स कॉरपोरेशन के प्रांगण में भव्य संकीर्तन सभा का आयोजन किया गया! जिसकी अध्यक्षता श्री दंडी स्वामी महाराज वेदाचार्य श्री दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज ने की। उन्होंने ज्योति प्रचंड करके संकीर्तन सभा का शुभारंभ किया।  

संगत से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आप भाग्यशाली है जो इस संकीर्तन सभा में बैठे हैं वरना आजकल तो लोग टीवी सिनेमा इत्यादि कार्यों में व्यस्त रहते हैं। विश्व प्रसिद्ध भजन गायिका बहन पूर्णिमा यादव ने अपने सुंदर-सुंदर भजनों द्वारा पंडाल में बैठी संगत को राधा रानी कह कर बिहारी जी के साथ जोड़ने का प्रयास किया। 

भजनों के गायन में एक जादू सा छाया हुआ था। उन्होंने राधे किशोरी दया करो, अलबेली सरकार दूर करो हर बाधा, राधा रानी सरकार मोहे प्यारा लगे तेरो बरसाना, मुझे रास आ गया है तेरे दर पर सर झुकाना, नी मैं कमली यार दी कमली, मैंने मोहन को बुलाया है वह आता होगा इत्यादि भजनों द्वारा इस शाम को बहुत ही हसीन बनाया। प्रोग्राम यधारी बना रहा। 

इस अवसर पर गुप्ता परिवार की ओर से बिहारी जी को 56 भोग अर्पित किए गए वह आई हुई संगत को लंगर वितरित किया गया। इस संकीर्तन सभा का आनंद उठाने वालों में सुदेश कुमार गुप्ता, उषा रानी, रविंदर गुप्ता, सविता रानी, दीपक गर्ग, अमित गुप्ता,विनोद अग्रवाल, बृजबाला, हरीश कुमार,कपिल कुमार,अनू भारती, रमन अग्रवाल, रोहन अग्रवाल,पंकज मित्तल,सुनील मित्तल इत्यादि भी शामिल रहे। भक्तों ने बहुत बड़ी संख्या में इस कीर्तन का रसपान किया

Tuesday, 16 December 2025

ओशो का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया

 WhatsApp Ashok Bharti Ludhiana Tuesday16th December 2025 at 16:44 Osho  Birthday Event  

ओशो उत्सव और उत्साह का संदेश देते हैं 


लुधियाना
: 16 दिसंबर 2025: (मीडिया लिंक टीम//आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::

ओशो उत्सव लुधियाना में भी छाया रहा। ओशो उत्सव लुधियाना द्वारा आचार्य रजनीश ओशो का जन्म दिवस बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। ओशो का ध्यान आते ही अब मन में उत्सव का ही ख्याल आता है। इस मौके पर ओशो प्रेमी बढ़चढ़ कर एकत्र हुए। 

स्वामी मनोज प्रीत ने बताया कि भजन कीर्तन ओशो के प्रवचन और ओम के ध्यान द्वारा सभी श्रद्धालु आनंदित हुए ओशो द्वारा दी गई ध्यान विधियां मानव मन को एकाग्र व शांत करती है क्योंकि आज के अवसाद भरे जीवन में तनाव रहित होने के लिए ध्यान अत्यंत आवश्यक है।  

स्वामी अशोक भारती ने कहा कि ओशो ने हमें जीने का सलीका बताया है ओशो जीवन उदेशना का एक परिपक्व स्तंभ है जिसकी आज हमारे समाज को अति आवश्यकता है। 

इस यादगारी आयोजन में पहुंचे सभी सन्यासी ध्यान बरखा से आनंदित हुए और उन्होंने एक दूसरे का हार्दिक धन्यवाद भी किया।  

कनाडा से पहुंची मां चन्नी ने कहा ध्यान कक्षा हमें आत्मिक सुख प्रदान करती है।  

स्वामी आरिफ ने बताया कि ओशो उत्सव लुधियाना सदैव समाज में प्रेम और ध्यान प्रति अग्रसर कक्षाएं आयोजित करने का प्रयास करती है इस अवसर पर स्वामी सतनाम सिंह, स्वामी मनोज प्रीत, स्वामी अशोक भारती, स्वामी रमेश चौहान, स्वामी गोपाल बत्रा, स्वामी महेश्वरी इत्यादि मित्रों ने उत्सव का आनंद उठाया। 

जन्मदिवस पर हुए आयोजन के बाद ज़िंदगी सभी समस्यायों का सामना हंसी और उत्सव वाले मूड में करते हुए सभी ओशो प्रेमी विदा हुए।  

Thursday, 11 December 2025

नियमित ध्यान से संभव है समस्त रोगों का निवारण:स्वामी आनंद सिद्धार्थ

WhatsApp On  Thursday 11th December 2025 at 10:13 From Ashok Bharti 

ओशो के जन्मदिवस पर हुआ विशेष आयोजन 


लुधियाना: 11 दिसंबर २०२५:  (मीडिया लिंक 32/ /आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::

ओशो मेडिटेशन लवर परिवार द्वारा एक दिवसीय ध्यान शिवर आयोजन  बहुत ही धूमधाम के साथ ओशो के विशेष दूत स्वामी  आनंद सिद्धार्थ (डॉक्टर रवींद्र सेठ) की  अध्यक्षता में बहुत ही धूमधाम से महानगर के एक रिजॉर्ट्स में  किया गया। जिसमें पंजाब के दूर-दूर मोहाली,चंडीगढ़ लुधियाना ब राजपुरा इत्यादि से आए  मित्रों ने शिविर का आनंद लिया। स्वामी सिद्धार्थ ने विशेष रूप से ओशो द्वारा रचित ध्यान विधियां वार्डो, ज़िबारिश, नादब्रह्म,लाफ्टर ध्यान,विपासना,गोल्डन फ्लावर नाइट ध्यान इत्यादि विस्तार पूर्वक समझाते हुए बताया कि इन ध्यान वीडियो को करने से हमें क्या-क्या लाभ हो सकता है। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमित ध्यान करने से हम सभी प्रकार के रोगों से बच सकते हैं।इस शिविर में स्वामी जगदीश सदाना,स्वामी गुरचरण नारंग,स्वामी मनजीत सिंह,स्वामी अशोक भारती,योग गुरु स्वामी राजिंदर धरवाल,अतुल जैन,स्वामी आकाश वर्मा,स्वामी विजय जिंदल,सतनाम सिंह,मनजीत कौर,संभव जैन,स्वामी मनु समयाल,स्वामी शाम शर्मा,स्वामी प्रदीप इत्यादि ने शिविर का आनंद लिया।

तस्वीरें,  समाचार और अन्य विवरण अशोक भारतीय के सौंजन्य से। 

Monday, 30 July 2018

Ludhiana:नवनिर्मित ओशो मेडिटेशन सेंटर में ध्यान शिविर संपन्न

अमेरिका से आई माँ किम लॉरियल ने करवाई ध्यान विधियां
लुधियाना: 29 जुलाई 2018: (आराधना टाईम्ज़ टीम )::
पंजाब के हालात फिर नाज़ुक हैं। इस बार नशे की ओवर डोज़ आये दिन किसी न किसी घर में मातम ला रही है। पंजाब का शायद ही कोई गाँव बचा हो जहां नशे के आतंक ने मौत की दस्तक न दी हो। पंजाब की युवा पीढ़ी फिर मौत के मुँह में जा रही है। सियासी और समाजिक लोग इस मुद्दे पर कैंडल मार्च जैसे आयोजन करके अखबारी सुर्खियां बटोरने में लगे हैं। इस समस्या के हल की बात चलती है तो पता लगता है कि अफीम और भुक्की के ठेके खोल कर समस्या हल हो जाएगी। यानि एक नशा छुड़वा कर दूसरा नशा लगा दिया जायेगा। युवा वर्ग होश में आये यह बात शायद कोई नहीं चाहता। 
ऐसे माहौल में एक बार फिर पंजाब में जगा है ओशो का जादू। युवा वर्ग को नशे और जुर्म की दुनिया से दूर केवल मस्ती की दुनिया--एक ऐसी मस्ती जिसमें पूर्ण होश भी है। एक ऐसी मनोअवस्था जो ज़िंदगी और समाज की हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बनने की क्षमता देती है। 
कैम्प में शामिल लोगों को एक नज़र देखा तो महसूस हुआ वे लोग बदल चुके थे। उनके चेहरों पर एक ऊर्जा की चमक थी। पूछने पर पता चला यह ऊर्जा और चमक उन्हें इसी कैम्प से मिली।  यह ध्यान शिविर तीन दिनों तक चला।  सादा सा सात्विक भोजन और संगीत की लहरियों में तन और मन को तनावमुक्त करती हुई साधना पद्धतियां।
यहां पुरुष भी थे-महिलाएं भी---पर किसी भी चेहरे पर वासना की कोई झलक तक न थी। सभी एक दिव्य रंग में रंगे हुए थे।फिर भी हमारी टीम का मन आशंकित था भला ऐसे कैसे हो सकता है। इतने में एक साधक ने किसी युवा और खूबसूरत साधिका को आवाज़ दी-मां ! ज़रा इधर आना। मीडिया वाले आये हैं।
बस यह मां शब्द सुनते ही हमारी सारी शंकाये दूर हो गयी। वास्तव में ओशो ने महिला को मां का दर्जा दे कर एक दैवी सम्मान दिया था। ओशो के पैरोकार अंध विश्वासी नहीं होते। उन्हें विश्वास नहीं शक करना सिखाया जाता है। यही शक उनको मार्ग दिखता है। हर रोज़ नए अनुभव कराता है।
ओशो लुधियाना मेडिटेशन सोसाइटी द्वारा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में पहला तीन दिवसीय ओशो ध्यान शिविर करवाया गया। हंबड़ा रोड स्थित नवनिर्मित ओशो लुधियाना मेडिटेशन सेंटर में आयोजित इस ध्यान शिविर में अमेरिका से ओशो की विशेष दूत मा किम लॉरियल में ध्यान विधियों द्वारा सैंकड़ो मित्रों का मार्गदर्शन किया। विभिन ध्यान विधिया करवाते हुए किम लॉरियल ने सभी को ध्यान के द्वारा तनाव मुक्त जीवन जीने की कला से अवगत करवाया। साथ ही जीवन की सही राह के बारे में ओशो द्वारा रचित तंत्रा ध्यान विधियों को विस्तार पूर्वक समझाया गया। इस दौरान उत्तराखंड ऋषिकेश से पधारे संगीतज्ञ वायोलीन वादक शिवानंद शर्मा, बासुरी वादक  शिवरात्रि गिरि बाबाजी, तबला वादक सोमनाथ निर्मल ने संगीत यंत्रो के माध्यम से ध्यान विधिया करवाई। शिविर में 25 के करीब मित्रों ने सद्गुरु ओशो के नाम की दीक्षा ली। शिविर प्रबंधक स्वामी सुमित ने बताया मित्रों के उत्साह को देखते हुए अगले महीने इसी सेंटर में एक और ध्यान शिविर लगाया जाएगा, जिसकी तिथि की सूचना जल्द ही सभी को पहुंचा दी जाएगी। इस कैम्प को सफल बनाने में स्वामी सुमित, स्वामी रंजीत, स्वामी कुनाल धवन , स्वामी रिंकू , स्वामी अशोक भारती, स्वामी हितेश गुप्ता, स्वामी अमरजीत, स्वामी अजय, स्वामी रमन, स्वामी अतुल सहित सैंकड़ो मित्रों ने सहयोग दिया। (रेक्टर कथूरिया//एम एस भाटिया//सहयोग: अशोक भारती)

Monday, 15 February 2016

श्री मति कांता रानी जी की रसम किरया मंगलवार को

पत्रकार अशोक भारती के सभी मित्रों में शोक की लहर 
लुधियाना: 15 फ़रवरी 2016: (आराधना टाइम्ज़ ब्यूरो):
इन्सान इन्सान बनाने में मां का बहुत बड़ा योगदान होता है। ज़िन्दगी सभी दुखद हालात की आँधियों में से निकाल कर सुरक्षित विकास देने वाली मां जब नहीं रहती तभी अहसास होता उसकी महानता का। दुःख का यह समय असहनीय होता है। अपने जीवन स्रोत से टूट जाने का अहसास बार बार होता है लेकिन इंसान बेबस  हो जाता है। कुछ यही घटित हुआ है अशोक भारती जी के साथ। दैनिक जागरण के पत्रकार, लुधियाना प्रेस क्लब के कोषाध्यश व महानगर से संचालित श्री प्रेम धाम, श्री दुर्गा सेवक संघ, श्री बाला जी सेवा परिवार, श्री इच्छापूर्ण बाला जी ट्रस्ट, इस्कॉन लुधियाना, लाइव ज़िन्दगी फाउंडेशन आदि संस्थाओ से जुड़े अशोक भारती की पूजनीय माता श्री मति कांता रानी जी का 5 फरवरी को निधन हो गया था। उनकी श्रद्धांजलि सभा व रसम किरया आज 16 फरवरी को डिवीजन नंबर 3 के नजदीक स्थित प्राचीन गौशाला के अभिषेक हाल में दोपहर 2 से 3 बजे तक होगी।
मां की कमी तो कोई भी पूरी नहीं कर सकता लेकिन बेबसी और दुःख के इस समय में हम भी अशोक भारती जी के साथ हैं। उनके इस दुःख में हम सभी भी शामिल हैं।