Showing posts with label Bhajan Kirtan. Show all posts
Showing posts with label Bhajan Kirtan. Show all posts

Wednesday, 17 December 2025

लुधियाना से अशोक भारती द्वारा कीर्तन आयोजन की रिपोर्ट


WhatsApp Ashok Bharti Ludhiana 17th December 2025 at 16:59 Kirtan Event  

मैंने मोहन को बुलाया है वह आता होगा......! पर झूमे भक्तजन 

लुधियाना: 17 दिसंबर 2025: (मीडिया लिंक टीम/ /आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::

एक तरफ शीत लहर ज़ोरों पर है और दूसरी तरफ कलियुग का प्रकोप भी बढ़ा हुआ है। ऐसे में आध्यात्मिक कीर्तन ही हमरे समाज और दुनिया को अध्यात्म की तरफ आकर्षित करके लोगों को बचाए हुए है। यदि यह भी न होता तो लोगों के मन और विचार गिरावट की खाईयों में गिरने के लिए तैयार ही बैठे हैं। जीवन को ऊंचाई की तरफ लेजाने वाली कीर्तन की परंपरा लगता कहीं न कहीं जारी है। 

रामनगर हरगोविंद मार्ग रवि सेल्स कॉरपोरेशन के प्रांगण में भव्य संकीर्तन सभा का आयोजन किया गया! जिसकी अध्यक्षता श्री दंडी स्वामी महाराज वेदाचार्य श्री दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज ने की। उन्होंने ज्योति प्रचंड करके संकीर्तन सभा का शुभारंभ किया।  

संगत से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आप भाग्यशाली है जो इस संकीर्तन सभा में बैठे हैं वरना आजकल तो लोग टीवी सिनेमा इत्यादि कार्यों में व्यस्त रहते हैं। विश्व प्रसिद्ध भजन गायिका बहन पूर्णिमा यादव ने अपने सुंदर-सुंदर भजनों द्वारा पंडाल में बैठी संगत को राधा रानी कह कर बिहारी जी के साथ जोड़ने का प्रयास किया। 

भजनों के गायन में एक जादू सा छाया हुआ था। उन्होंने राधे किशोरी दया करो, अलबेली सरकार दूर करो हर बाधा, राधा रानी सरकार मोहे प्यारा लगे तेरो बरसाना, मुझे रास आ गया है तेरे दर पर सर झुकाना, नी मैं कमली यार दी कमली, मैंने मोहन को बुलाया है वह आता होगा इत्यादि भजनों द्वारा इस शाम को बहुत ही हसीन बनाया। प्रोग्राम यधारी बना रहा। 

इस अवसर पर गुप्ता परिवार की ओर से बिहारी जी को 56 भोग अर्पित किए गए वह आई हुई संगत को लंगर वितरित किया गया। इस संकीर्तन सभा का आनंद उठाने वालों में सुदेश कुमार गुप्ता, उषा रानी, रविंदर गुप्ता, सविता रानी, दीपक गर्ग, अमित गुप्ता,विनोद अग्रवाल, बृजबाला, हरीश कुमार,कपिल कुमार,अनू भारती, रमन अग्रवाल, रोहन अग्रवाल,पंकज मित्तल,सुनील मित्तल इत्यादि भी शामिल रहे। भक्तों ने बहुत बड़ी संख्या में इस कीर्तन का रसपान किया

Friday, 17 February 2023

दास धर्म के आयोजन में लगा एक्युपंचर कैंप

255 मरीजों ने उठाया इसके अनोखे जादू का फायदा


लुधियाना
: 16 फरवरी 2023: (कार्तिका सिंह//आराधना टाइम्स)::

दास धर्म अपनी स्थापना के समय से ही तीखे विरोध का सामना करता आ रहा है इसके बावजूद इस धर्म ने अब एक नई चुनौती दी है उन लोगों को जो ईश्वर को आज के युग का एक बहुत बड़ा कारोबार बना कर बैठे हैं। दास धर्म ने कहा है हमारे पास आने पर आपको ईश्वर नहीं मिलेगा लेकिन जो गुण और शक्तियां ईश्वर के रूप में बताई जाती हैं वे सभी आपको इस सतसंग में आने से मिल जाएंगी। आपको उसकी रज़ा में रहना आ जाएगा। दास धर्म के संबंध में बहुत सी जानकारी लायंस भवन में पहुंच  कर मिली जहाँ दास धर्म का स्थापना दिवस मनाया जा रहा था। इसी अवसर पर एक चुनौती बड़ी बड़ी मल्टिनैशनल कंपनियों को भी दी गई थी एक्युपंक्चर का कैंप कर। गौरतलब है कि एक्युपंक्चर की थरेपी महंगी दवाओं के महंगे इलाज की दुकानदारी को बहुत जल्दी ही  बंद करने वाली है। 

दर्शन धाम दास धर्म के प्रमुख महाराज चडविन्दा दास तीर तरक्कडी जी के नेतृत्व मे लायंस भवन मे दास धर्म स्थापना दिवस मनाया गया व डा कोटनीस एक्युपंचर हॉस्पिटल सलेम टाबरी  द्वारा 16 तारीख सुबह 10:00 बजे से शाम 2:00 बजे तक मुफ्त एक्युपंचर मेडिकल कैंप  लुधियाना के सिविल लाइन,  लायन  भवन उधम सिंह नगर में लगाया गया।  इस कैंप में जोड़ों का दर्द घुटनों का दर्द, धूटनो   में दर्द, कमर का दर्द सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, साइटिका, दमा ब्रोंकाइटिस एलर्जी आधा सिर दर्द ,नींद ना आना मानसिक परेशानी  अधरंग, लकवा आदि का इलाज किया गया। यह कैंप दास धर्म  के सहयोग से लगाया गया  जिसमे 255 मरीजो का ईलाज किया गया। बहुत से मरीज तो मेडिटेशन जैसी अवस्था में थे क्योंकि उन्हें आराम आना शुरू हो गया था।

डाक्टर ढींगरा ने बताया कि तन मन की ऐसी कोई भी समस्या या बिमारी नहीं जिसका इलाज एक्यूपंक्चर से न हो सकता हो। तन की समस्याएं और मन की बेचैनियां सभी का इलाज संभव है। यहां असली नशा मुक्ति होती है क्योंकि यहां नशा छुड़वाने के बदले में कोई दूसरा नशा मेडिसिन कह कर नहीं दिया जाता। सिर्फ कुछ खास पॉइंट्स पर कुछ देर के लिए सूईयां लगा कर शरीर की ऊर्जा का सर्किट ठीक कर दिया जाता है जिससे जिस्म में से नशे कीमांग ही नहीं उठती।

इस कैंप में डॉक्टर इंदरजीत सिंह डॉ रघूबीर सिंह डॉक्टर राजेश भयाना व डा रितक चावला नेअपनी सेवाएं दी व लायंस क्लब के चेयरमैन  श्री शक्ति वर्मा, सरदार  ईकबाल सिहं  गिल (आई पी एस) रियायरड आई जी, सरदार जसवन्त सिहं छापा प्रधान सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट लुधियाना. दिनेश राठोर राष्ट्रीय खिलाडी वालीबाल एसआई पजाॆब पुलीस, विपन जण्ड दैनिक सवेरा, गौतम जालंधरी जाग्रती लहर, सुखदेव सलेमपुरी अजीत सहित कई पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

दास सरमुख महासचिव सतगुरु दर्शन धाम जी ने सभी को सम्मानित किया व सतगुरु दर्शन धाम के प्रधान निर्मल कुमार शर्मा व लुधियाना कमेटी के प्रधान दास सरदार तरसेम सिह जी उपस्थित रहे व कैम्प व कार्यक्रम का उध्गाटन सरदार ईकबाल सिहं जी ने किया व कहा कि सतगुरु दर्शन धाम की दुसरी पातशाही दास धर्म बहुत ही बढीया समाज की लोक भलाई हेतु मानवता की भलाई के लिये  समर्पन भावना से कार्य कर रहे है। वो दास धर्म दिवस पर डा कोटिनस एकयुपक्चर सुईयों वाला हस्पताल द्वारा कैम्प लगाया गया जिससे सभी प्रकार के रोगो का ईलाज बिना दवाईयो से बिना किसी दुशप्रभाव  व सबसे सस्ती चिकीत्सा  है  व रोग जड से समाप्त हो जाता है।

इस अवसर पर धर्म चर्चा के साथ साथ रूहानी भजन कीर्तन भी हुआ। कुल मिलाकर सारा आयोजन यादगार बन पड़ा।