Showing posts with label Rajesh Mishra. Show all posts
Showing posts with label Rajesh Mishra. Show all posts

Tuesday, 24 May 2022

ब्राह्मण समाज ने चेतना सम्मेलन में भरी हुंकार

24th May 2022 at 2:05 PM

ब्राह्मण हिंदू समाज को संगठित करके राष्ट्र सेवा में लगे हैं 

पंडित सुनील भराला ने किया संस्कृति,धर्म,सेवा और समर्पण में अग्रसित होने का भी दावा 


लुधियाना
: 24 मई 2022:  (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो)::
महानगर के पंजाब ट्रेड सेंटर मिल्लरगंज में ब्राह्मण समाज द्वारा राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के बैनर तले ब्राह्मण चेतना सम्मेलन और भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री पंडित सुनील भराला मुख्याथिति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वालों में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे ने की कार्यक्रम में नागेंद्र शर्मा अध्यक्ष सुशासन विभाग भाजपा हरियाणा, उद्योगपति टी आर मिश्रा, नामधारी समाज के प्रमुख संत ठाकुर दलीप सिंह जी की तरफ से स.हरविंदर सिंह नामधारी और ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता राजेश मिश्रा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। 
इस आयोजन में रिग्स इंटरनेशनल स्कूल अंबेडकर नगर के बच्चो ने मंत्रों के उच्चारण किए कार्यक्रम का संचालन पंडित अवधेश पांडे ने किया भगवान परशुराम जी के पूजन अर्चन उपरांत आरंभ हुए इस कार्यक्रम में संगोष्ठी दौरान विद्वान ब्राह्मणों ने अपने विचारों से सदन को अवगत करवाया और समाज के हर विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। 
इस आयोजन को संबोधन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री पंडित सुनील भराला ने कहा की ब्राह्मण समाज ज्ञान और संस्कारों का धनी है। आज कुछ अराजक तत्व भगवान परशुराम जी के इतिहास और उनके विचारों को तोड़मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। हमे अपने इतिहास अपने आराध्य देव और संस्कृति को हर घर में पहुंचाना है। आज हमारा ब्राह्मण समाज हिंदू समाज को संगठित करके राष्ट्र, संस्कृति,धर्म,सेवा और समर्पण में अग्रसित है। हमे अपने साथ साथ अन्य वर्गो के उत्थान के लिए भी संकल्पित होना होगा। ब्राह्मण हर वर्ग का कल्याण चाहता है कार्यक्रम में विदेश से नामधारी समाज के प्रमुख गुरु ठाकुर दिलीप सिंह जी का दूरभाष के माध्यम से उद्बोधन हुआ जिन्होंने शहीद ब्राह्मणों का ज़िक्र करते सभा को उनकी याद में आयोजन हेतु प्रेरित करते चेतना सम्मेलन की बधाई दी। 
इस अवसर पर भृगुवंशी आशुतोष पांडे ने कहा कि संगठन समाज को इकठ्ठा करके समाज की लड़ाई को हर स्तर पर लड़ने का प्रयास कर रहा है। अन्य आयोगों की तर्ज पर स्वर्ण आयोग का गठन होना चाहिए तभी इस वर्ग का कल्याण हो सकता है। इस अवसर पर अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। 
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का धन्यवाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा ने किया इस अवसर पर ए एन मिश्रा,सुनील त्रिपाठी, पराग दत्त शुक्ला, डी एस ठाकुर, रमेश पांडे,दिनेश मिश्रा, सुनील तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, प्रशांत पाठक, नागेंद्र मिश्रा, दिनेश चौबे, राजेश पांडे, मंत्री पांडे, राजमणि मिश्रा, अजय कौशिक, पल्लू तिवारी, राम चन्द्र दिवेदी, संतोष उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।