Wednesday, 29 June 2022

1 जुलाई को लुधियाना में विशाल रथयात्रा

  30 जून को विशेष तैयारी बैठक वीबी बिल्डर्स में 


लुधियाना: 29 जून 2022: (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो)::

लगातार कई दशकों से लोकप्रिय होती आ रही भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां फिर से ज़ोरों पर हैं। इस बार विशाल रथ यात्रा पहली जुलाई को सांय चार बजे आरम्भ होगी। इस संबंध में तयारी कमेटी की मीटिंग में सभी आस्थावान भक्तों और मीडिया कर्मियों को विशेष तौर पर बुलाया गया है। धर्मकर्म की कवरेज से जुड़े पत्रकार विशेष तौर पर सादर आमंत्रित हैं। यह विशेष मीटिंग 30 जून दिन वीरवार को वीबी बिल्डर्स में होगी। फवारा चौंक के निकट स्थित इस जगह पर होने वाली मीटिंग में रथयात्रा से संबंधित विचार विमर्श होगा और आवश्यक फैसलों के साथ साथ अन्य बातें भी विचारणीय रहेंगी। 

यहां सभी को फिर दे याद दिलाना आवश्यक लगता है कि इस्कॉन व भगवान जगन्नाथ कमेटी के तत्वाधान में 1 जुलाई दिन शुक्रवार को श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओ पुल से 4 बजे विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी। इस भव्य उत्सव को लेकर इस्कॉन व भगवान जगन्नाथ कमेटी की एक विशेष मीटिंग फव्वारा चौक नजदीक वीबी बिल्डर्स में दोपहर 1 बजे होगी। मीटिंग पश्चात लंच होगा। छप्पन भोग विशेष रुप से आने वाले भक्तों को मिलेगा। कृपा सभी मीडिया कर्मी सादर आमंत्रित है। यह निवेदन जगन्नाथ सेवक संजीव सूद बांका ने विशेष तौर पर किया है। 

Wednesday, 22 June 2022

नारी भोग की वस्तु नहीं योग का अवतार है-दिव्य ज्योति जागृति संस्थान

 22nd June 2022 at 3:02 PM

 कैलाश नगर आश्रम में हुआ महिलाओं के लिए विशेष योग आयोजन  


लुधियाना
: 22 जून 2022: (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो)::

योग की लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे ट्रेंड और माहौल में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने एक विशेष शिविर आयोजित किया जिसमें महिलाओं के लिए योग के गहरे गुर सिखाए गए। 

दिव्य ज्योति जागृती संस्थान के सामाजिक प्रकल्प संतुलन के तहत अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में कैलाश नगर आश्रम में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया | जिसमें विभिन्न प्रकार के योगासन जैसे भुजंगासन, नौकासन, तितली आसन, गौमुख आसन, वृक्ष आसन, धनुरासन, वीरभद्र आसन एवं अनुलोम विलोम, कपाल भाती, नाड़ी शोधन आदि प्राणायाम करवाए गये और इन सभी आसनों एवं प्राणयाम के विभिन्न लाभों के बारे में बताया |

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए साध्वी वीरेशा भारती जी ने बताया कि प्राचीन भारतीय ज्ञान में योग बहुत अधिक महत्व रखता है । यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का एक उत्तम साधन है बल्कि मनुष्यों को मानसिक और आध्यात्मिक स्तर पर कारगर पद्धति को  प्रदान करता है । योग की उत्पत्ति ऋषि पतंजलि द्वारा दिए गए “पतंजलि योग सूत्र " से हुई है । योग , जैसा कि नाम से ही समझ आ जाता है की एक ऐसी पद्धिति है जिससे शरीर , मन , और आत्मा में समरसता की स्थापना की जा सके । यह न केवल शरीर को स्वस्थ , लचीला और विषाणुओ के विरुद्ध प्रतिरक्षा प्रदान करता है , बल्कि हमारे मन को भी एकाग्रता एंव तदनुसार कार्य करने के लिए भी मार्गदर्शन करता है । 

साध्वी जी ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि शिव संहिता में मुख्यतः 84 प्रकार के  योगासनों का वर्णन हैं जिन्हें हर वर्ग का व्यक्ति कर सकता है | प्रत्येक व्यक्ति को शारीरिक एंव मानसिक स्वास्थ्य को प्राप्त करने के लिए हर रोज योग करना चाहिए |

Friday, 3 June 2022

विश्वास फाउंडेशन के कैंप में किया 78 युवाओं ने रक्तदान

3rd June  2022 at  4:27 PM

 गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक सेक्टर 26 पंचकूला में हुआ विशेष आयोजन 

पंचकूला: 3 जून 2022: (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो):: 

गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक सेक्टर 26,  व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर कॉलेज के हॉल में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में भारतीय स्टेट बैंक सेक्टर 26 के ब्रांच मैनेजर श्री वेंकटेश ने भी सहयोग किया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की सचिव श्रीमती सविता अग्रवाल ने भी रक्तदताओं का हौंसला बढ़ाया व रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। भीषण गर्मियों की वजह से अस्पतालों में भारी मात्रा में रक्त की कमी चल रही है इसी को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान करने में कॉलेज के छात्र बढ़ चढ़ कर आगे आए।    

विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन मुख्यातिथि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभागहरियाणा के महानिदेशक श्री रमेश चंद्र बिधान (आईएएस) व कॉलेज के प्रिंसिपल दलजीत जी के करकमलों द्वारा रक्तदताओं को बैज लगाकर किया। ब्लड बैंक जीएमएसएच सेक्टर 16 चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर सिमरजीत कौर गिल की देखरेख में 78 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। डॉक्टरों द्वारा को किन्ही कारणों की वजह से रक्तदान करने के लिए मना कर दिया गया। शिविर को सफल बनाने में कॉलेज के स्टाफ ने खूब प्रयास किया।

श्री रमेश चंद्र बिधान ने बताया कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आतीबल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान जैसा पुनीत काम सबसे बड़ी सेवा में आता है। रक्त ही एकमात्र ऐसा पदार्थ है जिसका निर्माण किसी फैक्ट्री में नहीं किया जा सकता।

कॉलेज के प्रिंसिपल दलजीत जी ने बताया कि केवल स्वयं अपनी मर्जी से रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान करने से ही रक्त की कमी पूरी की जा सकती है। पहले रक्तदान जब जरूरत होती थी तब किया जाता था। अब तो कई लोग ऐसे भी हैंजो जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर भी रक्तदान करते हैं। रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान हैजिससे मनुष्य ना जाति देखता है ना धर्म देखता। यह मनुष्य के लिए जीवन का सबसे पुनीत कार्य है। रक्तदान करके ही हम जरूरतमंदों की जान बचा सकते हैं।

इस रक्तदान शिविर में आये सभी क्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर गंभीर सिंह व विश्वास फाउंडेशन से मुलखराज मनोचा, सुनीता मनोचा, शत्रुघन कुमार, विशाल कुवर, नीरज यादव व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।


Wednesday, 1 June 2022

हमें आपकी इंतज़ार है

 कृपया दिव्य लोक के जिज्ञासुयों की तलाश आसान कीजिए  


सारा जहां तुम्हारा
: 01 जून 2022: (आराधना  टाईम्ज़ डेस्क टीम)::

विज्ञान तरक्की कर रहा है। नई से नई तकनीक हर तरह का सुख सुविधा प्रदान करने के सक्षम होती जा रही है लेकिन इस सब के बावजूद मानव के जीवन में आनन्द खोता चला जाता रहा है। उसके जीवन में सुख, चैन, सकून दिन प्रति दिन कम होता जा रहा है। 

आप अध्यात्म के जिस मार्ग पर हैं उस पर चल कर आज भी अभूत सी संभावनाएं हैं। उस राह पर सच्चा अलौकिक आनंद मिल सकता है लेकिन इस मार्ग पर भी बहुत से लोग है  जिनमें सच्चे लोगों की पहचान करना नामुमकिन नहीं तो मुश्किल ज़रूर है। ऐसे में आप हमें सहयोग दे सकते हैं। हम सभी अच्छे लोगों को आम जनता के सामने लाने के लिए प्रयासशील हैं।  

हमें बहुत ही ख़ुशी होगी यदि आप अपने सम्बन्ध में संक्षिप्त विवरण, तस्वीरें, आपने आगामी आयोजनों के कार्यक्रम और ज़िंदगी व मृत्यु के सम्बन्ध में अपने विचार भेजने//भिजवाने का कष्ट कर सकें। हम उन्हें अपने इस लोकप्रिय मीडिया में निशुल्क प्रकाशित करेंगे। इसके साथ ही आपके शिविर आयोजित करने करवाने में भी आपके सहयोगी बनेंगे। इसके साथ ही आपसे वीडियो भेंट रिकार्ड करने का प्रस्ताव भी अपनी संचालन समिति की बैठक में रखेंगे। कृपया अपना मोब्बईल नंबर//वटसप नंबर और इमेल इत्यादि भी अवश्य भेजें। --कार्तिका सिंह 

Karthika Singh 

Aradhana Times Media Group 

Email: medialink32@gmail.com

            punjabscreen@gmail.com

WhatsApp:

+919915322407

+919888272045

Tuesday, 24 May 2022

ब्राह्मण समाज ने चेतना सम्मेलन में भरी हुंकार

24th May 2022 at 2:05 PM

ब्राह्मण हिंदू समाज को संगठित करके राष्ट्र सेवा में लगे हैं 

पंडित सुनील भराला ने किया संस्कृति,धर्म,सेवा और समर्पण में अग्रसित होने का भी दावा 


लुधियाना
: 24 मई 2022:  (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो)::
महानगर के पंजाब ट्रेड सेंटर मिल्लरगंज में ब्राह्मण समाज द्वारा राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के बैनर तले ब्राह्मण चेतना सम्मेलन और भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री पंडित सुनील भराला मुख्याथिति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वालों में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे ने की कार्यक्रम में नागेंद्र शर्मा अध्यक्ष सुशासन विभाग भाजपा हरियाणा, उद्योगपति टी आर मिश्रा, नामधारी समाज के प्रमुख संत ठाकुर दलीप सिंह जी की तरफ से स.हरविंदर सिंह नामधारी और ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता राजेश मिश्रा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। 
इस आयोजन में रिग्स इंटरनेशनल स्कूल अंबेडकर नगर के बच्चो ने मंत्रों के उच्चारण किए कार्यक्रम का संचालन पंडित अवधेश पांडे ने किया भगवान परशुराम जी के पूजन अर्चन उपरांत आरंभ हुए इस कार्यक्रम में संगोष्ठी दौरान विद्वान ब्राह्मणों ने अपने विचारों से सदन को अवगत करवाया और समाज के हर विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। 
इस आयोजन को संबोधन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री पंडित सुनील भराला ने कहा की ब्राह्मण समाज ज्ञान और संस्कारों का धनी है। आज कुछ अराजक तत्व भगवान परशुराम जी के इतिहास और उनके विचारों को तोड़मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। हमे अपने इतिहास अपने आराध्य देव और संस्कृति को हर घर में पहुंचाना है। आज हमारा ब्राह्मण समाज हिंदू समाज को संगठित करके राष्ट्र, संस्कृति,धर्म,सेवा और समर्पण में अग्रसित है। हमे अपने साथ साथ अन्य वर्गो के उत्थान के लिए भी संकल्पित होना होगा। ब्राह्मण हर वर्ग का कल्याण चाहता है कार्यक्रम में विदेश से नामधारी समाज के प्रमुख गुरु ठाकुर दिलीप सिंह जी का दूरभाष के माध्यम से उद्बोधन हुआ जिन्होंने शहीद ब्राह्मणों का ज़िक्र करते सभा को उनकी याद में आयोजन हेतु प्रेरित करते चेतना सम्मेलन की बधाई दी। 
इस अवसर पर भृगुवंशी आशुतोष पांडे ने कहा कि संगठन समाज को इकठ्ठा करके समाज की लड़ाई को हर स्तर पर लड़ने का प्रयास कर रहा है। अन्य आयोगों की तर्ज पर स्वर्ण आयोग का गठन होना चाहिए तभी इस वर्ग का कल्याण हो सकता है। इस अवसर पर अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। 
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का धन्यवाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा ने किया इस अवसर पर ए एन मिश्रा,सुनील त्रिपाठी, पराग दत्त शुक्ला, डी एस ठाकुर, रमेश पांडे,दिनेश मिश्रा, सुनील तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, प्रशांत पाठक, नागेंद्र मिश्रा, दिनेश चौबे, राजेश पांडे, मंत्री पांडे, राजमणि मिश्रा, अजय कौशिक, पल्लू तिवारी, राम चन्द्र दिवेदी, संतोष उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। 

Wednesday, 11 May 2022

पशुपालकों/गोशालाओं के सामने सुखा चारा का अभुतपूर्व संकट गहराया

10th May 2022 at 11:16 PM

ईंधन के रूप में बढ़ रहे प्रयोग से गहरा है चारे का संकट 

घास-चारा-पराली के ईंट भट्टों,कागज मिलों आदि फैक्ट्रियों में कच्चे माल का होता है ईंधन के रूप में प्रयोग 

देश के संतवृंदो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों एवं मुख्य सचिवों को भी लिखा पत्र 

प्रकृति एवं परमात्मा ने सभी फसलों के ऊपरी भाग अनाज व तिलहन को मनुष्य के लिए तथा नीचे का घास व भूसा-चारा गोवंश व पशुधन हेतु ही प्रदान किया है                                                                                          पूनम राजपुरोहित मानवताधर्मी ने उठाया मुद्दा 


लुधियाना
:10 मई 2022: (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो)::

सुखा घास-चारा-पराली-भूसा के कागज मिलों,ईंट भट्टों एवं फैक्ट्रियों में उपयोग से पंजाब के समस्त गोवंश एवं पशुपालकों के सामने अभुतपूर्व संकट खडा हो गया है। पंजाब की 500 से अधिक तथा देश में संचालित हजारों गोशालाओं में अधिकतर अपंग,वृद्ध,लाचार,बीमार,दुर्घटनाग्रस्त एवं कत्लखानों जाते हुए छुडाये गये लाखों संख्या में गोवंश की सुचारू सेवा-सुश्रुषा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। चारे की अनुपलब्धता एवं अभुतपूर्व मंहगाई से गोशालाओं तथा आम पशुधन पालकों के सामने भयंकर आर्थिक समस्या है। चारा के भाव दुगुने होकर आसमान छू रहे है और घास-चारा की खरीद असंभव हो रही है।

उपरोक्त व्यक्तव्य देते हुए श्रीपथमेडा गोधाम महातीर्थ एवं गोसेवा मिशन के वरिष्ठत्तम गोसेवक तथा राष्ट्रीय गो-अधिकार विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष पूनम राजपुरोहित मानवताधर्मी ने पंजाब सरकार से तत्काल प्रभाव से सुखी तुडी-पराली-भूसा आदि पषुधन के प्राण बचाने वाले सभी प्रकार के सुखे घास-चारा को कागज मिलों,ईंट भट्टों एवं फैक्ट्रियों में कच्चे माल तथा र्इ्रंधन के रूप में उपयोग पर कठोरता से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि गोसेवा मिशन के अध्यक्ष स्वामी कृश्णानंद महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान,राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और सभी प्रमुख प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों एवं मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर देश के समस्त गोभक्तों-गोसेवकों,गोशाला संचालकों एवं पशुपालक जनमानस की समस्याओं से अवगत करवाया है।

देश के प्रमुख गोसेवा-गोरक्षा आन्दोलनों के अग्रदूत रहे श्री राजपुरोहित ने कहा है कि ‘‘प्रकृति एवं परमात्मा ने फसलों का ऊपरी भाग अनाज व तिलहन को मनुष्य तथा नीचे का घास-भूसा-चारा गोवंश व पशुधन के लिये बनाया है। अतः इस प्राकृत एवं व्यवहारिक नियम से घास-चारा पर एकमात्र अधिकार गोवंश और पशुधन का है। गोवंश देश व राज्यों की अर्थव्यवस्था,ग्रामीण रोजगार,प्राकृतिक खेती,मानव स्वास्थ्य तथा पर्यावरण संरक्षण का मूल आधार है। उन्होंने कहा है कि घास-चारा का अनावश्यक स्टाक पर सख्त कार्यवाही कर सरकार गोशालाओं एवं पशुपालकों को सस्ता घास-चारा उपलब्ध करवाये।’’

सुप्रसिद्ध विचारक,चिंतक,लेखक एवं गोसेवा-गोरक्षा विषयक जाने माने नीतिकार पूनम राजपुरोहित ने स्वामी कृष्णानंद महाराज द्वारा लिखे गये पत्र को पथमेडा संस्थापक गोऋषि स्वामी दत्तशरणानंद महाराज,मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्रदास महाराज तथा स्वंय उनकी भावनाओं का समावेश बताया है। उन्होंने गोसेवा मिशन के आन्दोलनात्मक प्रयासों पश्चात होशियारपुर जिला कलेक्टर द्वारा सभी प्रकार की फेक्ट्रियों में कच्चा माल एवं ईंधन के रूप में सुखे घास-तुडी उपयोग पर 08 मई,2022 को पाबंदी लगाने के आदेश को पूरे पंजाब एवं देश में तत्काल लगाने की मांग उठाई है।

संपर्कः- 9414154706]7742897640  

आराधना टाईम्ज़ से WhatsApp पर भी जुड़िये 

Tuesday, 3 May 2022

"मेरी माता मिंधला दी रानी" भजन यूट्यूब पर हुआ रिलीज

3rd May 2022 at 4:11 PM

 गाने के माध्यम से बताया माता का इतिहास 


चंबा: 3 मई 2022: (वीरू राणा//देवभूमि स्क्रीन//आराधना टाईम्ज़)::
जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में स्थित ऐतिहासिक मिंधल माता के इतिहास को संजोए रखने के लिए माता "मेरी माता मिंधला दी रानी" भजन मंगलवार को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस भजन को हिल्स एकेडमी भद्रम में रिलीज किया गया है। भजन के निर्देशक सीएल ठाकुर बताते हैं कि पांगी घाटी के मिंधल माता का इतिहास संजोए रखने के लिए इस भजन को गाया गया है। उन्होंने बताया कि इस भजन को वीरू राणा द्वारा नरेंद्र म्यूजिकल ग्रुप स्टूडियो सरोल में गाया गया है। 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीरू राणा पांगी के एक छोटे से गांव में मिंधल के रहने वाले हैं। और मौजूदा समय में एक पत्रकार है। मिंधल माता के प्रति काफी श्रद्धा रखते हैं इससे पहले भी वह कई बार मिंधल माता के दरबार में जगराता कर चुके हैं। इस भजन के माध्यम से वीरू राणा द्वारा मां के भक्तों को यह बताया गया है कि मां मिंन्धलवासनी कैसे प्रकट हुई है। और मिंधल गांव आत तक क्यों शाप से मुक्त नहीं हो पाया है। 
आपको बता दें कि मिंदर गांव में एक बैल से की जा रही खेतीबाड़ी के बारे में भी इस भजन के माध्यम से बताया गया है । वीरू राणा बचपन से ही एक कलाकार बनना चाहता था लेकिन परिस्थितियों की वजह से नहीं बन पाए। आज के समय में वीरू राणा द्वारा अपना एक वेव पोर्टल चलाते है। साथ ही वीरू राणा के वेब पोर्टल को हाल ही में गूगल द्वारा मीडिया पार्टनर  में लिया गया है। वहीं यूएसए की एक नामी कंपनी इजॉइक द्वारा वीरू राणा के वेब पोर्टल को मोनेटाइज वेब पार्टनर बनाया गया है। और यह प्रदेश का पहला वेब पोर्टल है जोकि इजॉइक व गुगल जैसी नामी कंपनियों का मीडिया पार्टनर है। जिसके माध्यम से अपना दिनचर्य चला रहे है।