5th July 2021 at 4:35 PM
धर्म के क्षेत्र में है यह क्रन्तिकारी कदम और अन्यों के बहुत बड़ी सीख
![]() |
| महिला सशक्तिकरण के प्रेरणा स्रोत माता चंद कौर जी |
5th July 2021 at 4:35 PM
धर्म के क्षेत्र में है यह क्रन्तिकारी कदम और अन्यों के बहुत बड़ी सीख
![]() |
| महिला सशक्तिकरण के प्रेरणा स्रोत माता चंद कौर जी |
संघर्ष के बिना जय नहीं मिलती-आनंदमार्ग
वे मनुष्य जब साधना के पथ पर आते हैं, तब उन पर चारों तरफ से बाधा-विपत्तियाँ आती हैं। घर के सदस्य बाधा डालते हैं, बन्धु-बान्धव भी बाधा डालते हैं। अनेक तरह से अनेक प्रकार की बाधाएं आती हैं और वह साहस के साथ उनसे संघर्ष करता चला जाता है, लडता रहता है। लडे बिना तो जय मिलती नहीं। बिना लडे ही कभी किसी को जय मिलती है? अब यही जो लडाई है, इसे कौन लडता है? जो वीर है वही लडाई करता है, उसमें पशुभाव नहीं रहता, उस समय उसमें रहता है 'वीरभाव' | उस समय वह परमात्मा को 'वीरेश्वर कहकर पुकारता है | वह कहता है-'हे परमपुरुष! मैं वीर हूँ, तुम वीरेश्वर हो' इस अवस्था में साधक के इष्ट 'पशुपति' नहीं रहे, वे बन गए 'वीरेश्वर' वीरभाव, सदा प्राप्य क्रमेण देवता भवेत्' वह साधक अब पशु नहीं है और इस वीरभाव में जब वह प्रतिष्ठित हो जाता है, तो किसी पाप व किसी अनाचार को सहन नहीं कर सकता, तब वह स्वाभाविक रुप से अन्याय नहीं करता, अन्याय सहन भी नहीं करता, उसका यह एक स्वभाव बन जाता है।
श्री श्रीआनंदमूर्तिजी
'आनन्द वचनामृतम्', "सहज धर्म", पृष्ठ- 40 , चतुर्थ, पंचम और षष्ठ खण्ड
🌹बाबा नाम केवलम्🌹
आपको आनंदमार्ग के ये संक्षिप्त विचार कैसे लगे अवश्य बताएं। आनंदमार्ग से जुड़ने के इच्छुक अपने नज़दीकी जागृति केंद्र के साथ सम्पर्क कर सकते हैं।
21st May 2021 at 3:44 PM
मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा इससे वातावरण की शुद्धता भी होगी
कभी सोचा न था कि कोरोना युग आएगा। सांस लेते वक़्त भी डॉ और अपराध का बोध होगा। अपनों से दुरी बना कर रखनी पड़ेगी। नाक और मुँह पर मास्क लगाने पड़ेंगे। कुछ वर्ष पहले अगर इस तरह की बात भी की जाती तो लोग इसे और बुरी तरह मज़ाक उड़ाते। अब जबकि यह हमारे वक़्तों की एक हकीकत बन चुकी है तो इसे स्वीकार किये बिना कोई रास्ता भी नहीं। अब कोविड/कोरोना के खिलाफ चल रहे युद्ध में सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए विश्वास फाउंडेशन, पंचकूला ने कोरोना महामारी के इन कठिन दिनों में वातावरण की शुद्धता के लिए जड़ी-बूटियों वाले मिक्सचर से शहर के सेक्टरों में "हर्बल धूनी की आहूति" के लिए जागरूकता का आगाज किया है। इससे पर्यावरण शुद्ध होगा। सांस लेने लायक हवा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
अपने इस इस मकसद को पूरा करने के लिए विशवास फाउंडेशन ने एक अभियान चलाया है। पंचकूला में इसका शुभारम्भ बहुत सराहा गया। आज शुक्रवार को बीकेएम विश्वास स्कूल कैंपस से मेयर कुलभूषण गोयल ने झंडी दिखाकर सेक्टर 9, 10, 11, 12, 17 और 18 के लिए तीन टीमों को रवाना करके जागरुकता कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने वातावरण की शुद्धता के लिए विश्वास फाउंडेशन के प्रयास को खुले शब्दों में सराहा। इससे आम जनता में भी स्वस्थ हवा और सुरक्षित सांस को ले कर आत्म वोइश्वास में वृद्धि हुई।
इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन की जनरल सेक्रेटरी साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि वातावरण में फैले कोरोना संक्रमण के अंशों को कम करने की कोशिश की गई है। मकसद पंचकूलावासियों की भी भागीदारी बढे। लोग भी घरों व मोहल्लों में हवन करें और धूनी यात्रा निकालें। कोरोना महामारी की दूसरी लहर हवा के जरिए ही संक्रमण फैला रही, ऐसा सरकार और वैज्ञानिकों ने कहा है, सो वातावरण की शुद्धता से भी संक्रमण को कम करने की कोशिश होनी चाहिए। इस अवसर पर सेक्टर 9 शिवा मार्किट के प्रेजिडेंट सुरिंदर कुमार बंसल, विश्वास फाउंडेशन से रजनीश सिंगला, आशीष सिंगला, श्यामसुन्दर साहनी, सविता साहनी, मुलखराज मनोचा, सुनीता मनोचा, अविनाश शर्मा, वर्षा शर्मा, राजिंदर गुलाटी व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
मीडियाकर्मियों में बांटे सेनेटाइजर व अन्य जरूरी बूस्टर
विश्वास फाउंडेशन की ओर से जारी कोरोना महामारी के इन कठिन दिनों में सेवा कार्यों की कड़ी में आज वीरवार 20 मई को पंचकूला में मीडियाकर्मियों को मास्क, सेनेटाइजर और अन्य जरूरी बूस्टर दिए। ये वो फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स हैं जो रोजाना अपनी जान जोखिम में डाल कर शहरवासियों को देश-प्रदेश व शहर भर की खबरों से रूबरू करवाते हैं।
इन सब कोरोना वारियर्स जो कि विभिन्न समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों से जुड़े हुए हैं, को आज बीकेएम विश्वास स्कूल सेक्टर 9 में बुलाकर किट्स दी गईं। विश्वास फाउंडेशन की जनरल सेक्रेटरी साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि हरेक किट में 10 मास्क, सेनेटाइजर, मल्टी विटामिन, जूस और अन्य जरूरी चीजें दी गई। इस कोरोना काल में पत्रकार निस्वार्थ सेवा में जुटे हुए हैं और अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को मौजूदा हालातों के अलावा शहर की प्रमुख खबरों से भी अवगत करवा रहे हैं, इसलिए विश्वास फाउंडेशन ने फैसला किया कि पत्रकारों को उनकी सुरक्षा एवं कोरोना संकट में बचाए रखने के लिए यह विशेष किट प्रदान की जाए। सभी के प्रति संस्था की ओर से आभार भी जताया गया जो ये लोग हर दिन अपनी जान की परवाह किए बिना देश व समाज के लिए काम कर रहे हैं। साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि पत्रकार रोजाना सैकड़ों लोगों के संपर्क में आते हैं, इसलिए उन्हें अपनी सावधानी विशेष तौर पर रखनी चाहिए। विश्वास फाउंडेशन की ओर से कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए कोविड-19 मेडिसन किट तैयार की गई है, जोकि सभी लोगों को जिन्हें कोरोना संक्रमण है, उन्हें फ्री दी जाएगी। इस किट में बुखार की दवा, एंटीबायोटिक, मल्टीविटामिन, एंटी एलर्जिक, विटामिन सी, जिंक समेत कई दवाएं हैं। जिसको भी जरूरत हो वो बीकेएम विश्वास स्कूल सेक्टर 9 पंचकूला में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आकर इन दवाइयों की किट प्राप्त कर सकते हैं। इस किट का कोई भी शुल्क नहीं है, सभी के लिए निशुल्क/फ्री है।
ज़रूरतमंद लोगों को सुविधा देने के लिए लायन्ज़ क्लब का प्रयास
अगर बहुत से लोग लापरवाह हैं और बढ़ते हुए कोरोना के बावजूद इसकी रोकथाम को अग्रसर नहीं हैं तो बहुत से लोग इस साड़ी स्थिति को ले कर चिंतित भी हैं। ये लोग कोरोना को हराने के लिए एक साथ बहुस्तरीय लड़ाई लड़ रहे हैं। इनका मकसद जहां कोरोना के बढ़ते हुए खतरे की चेतना जगाना है वहीं उन जरूतमंद लोगों तक कोरोना रोकथाम की वैक्सीनेशन पहुंचाना भी है वजह से इसे नहीं लगवा पा रहे हैं। गौरतलब है सरकारी अस्पतालों को मध्यवर्गीय लोग भी सकारत्मक ढंग और प्राइवेट अस्पतालों में एक बार वेक्सिनेशन प्रति व्यक्ति कम ढाई रूपये लगते हैं। छोटी छोटी समस्याओं को देखते हुए बहुत से समाजिक संगठन टीकाकरण निःशुल्क कैंप लगवा रहे हैं। इन्हीं में से एक है लायन्ज़ क्लब।
अफवाहों की धुंध को चीरते हुए लायन्ज़ क्लब ने लुधियाना के लायन्ज़ भवन में कोविड वेक्सिनेशन लगाने का निशुल्क कैंप आयोजित किया। इंजेक्शन लगवाने आये लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए क्लब सदस्य और वरिष्ठ पदधिकारी आखिर तक मौजूद रहे।
लायनज़ क्लब इंटरनेशनल के उदेश्यों को ध्यान में हुए शहीद ऊधम सिंह नगर में स्थित लायनज़ भवन के परिसर में यह कैंप डा पी के वर्मा की देखरेख में आयोजित हुआ। इस मौके पर आधार कार्ड चैक कर के ४५ वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड वेक्सिनेशन इंजेक्शन लगाया गया। कोवेक्सिन 182 लोगों को पहली 18 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। इस अवसर पर लायन एस के सूद प्रोजेक्ट चेयरमैन के तौर पर और और लायन सुशील गुप्ता सह चेयरमैन के तौर पर अपना योगदान दिया।
लायन एस पी शर्मा ने क्लब की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि लायन्ज़ क्लब के लोग हमेशां समाज सेवा में अग्रसर रहते हैं। कोविड के बढ़ते हुए कहर को देखते हुए इस तरह के कैंप का आयोजन हमारा कर्तव्य भी था।
लायन सुंदर, लायन निकेश गर्ग, लायन जी एस कालड़ा, लायन दवेंद्र गुप्ता और अन्य लोग सक्रिय रहे कैंप बनाते रहे। दूसरी खुराक का कैंप 30 मई को लगाया जायेगा।
इस कैंप में 84 वर्षीय वृद्धा आशा रानी का जोश और उत्साह देखने वाला था। इस तरह अन्य लोग भी बहुत उत्साहित रहे। लायन हर गोपाल ने आये हुए आभार भी व्यक्त किया।
सतगुरु दलीप सिंह ने बताया समाज को मज़बूत बनाने का गुर
*सतगुरु दलीप सिंह जी ने स्त्रियों को महान समागम का संचालन करने का दायित्व संभाला
*होले महल्ले के दौरान किया नया ऐलान
*बहू-बेटियों को समाज में आगे बढ़ाने से उनका हौंसला एवं आत्मसम्मान बढ़ता है
*दूसरे दिन भी नामधारी होला-महल्ला का समागम आस्था की भावना से हुआ
*सेवा, प्रभु भक्ति एवं नई परम्पराओं का सबूत देता हुआ
लुधियाना: 3 अप्रैल 2021: (*गुरमीत सिंह सग्गू//आराधना टाईम्ज़)::
यह प्रोग्राम आज "आसा की वार" से शुरू हुआ तथा सतगुरु दलीप सिंह जी ने (लाइव कॉन्फ्रेंस) द्वारा अपने कल्याणकारी संदेश द्वारा बताया कि गुरुवाणी में लिखा है, "दुख रोग संताप उतरै सुनी सच्ची बानी" अतः आप जी ने बताया कि गुरुवाणी पढ़ने से एक नहीं अनेक लाभ हैं, आपने गुरुवाणी पढ़ने, सुनने एवं मानने के लाभों से परिचय करवाया।
इस समागम की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इस महान समागम की जिम्मेवारी नामधारी महिलाओं को देकर महिलाओं के सम्मान में एक और क्रन्तिकारी पहल की। आप जी ने बताया कि मैंने स्त्रियों को समाज में आगे बढ़ाने के लिए, इस समागम का प्रबंधन महिलाओं को सौंपा है ताकि उनमें काम करने का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़े कि वे किसी भी काम में पीछे नहीं हैं।
आप जी ने बेटियों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा पढ़ाने तथा गरीबों की मदद करने की प्रेरणा दी। आप ने कहा कि हमें फिजूलखर्ची और महंगे लंगर लगाने छोड़कर जरूरतमंद लड़कियों को पढ़ाने तथा जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। आप स्त्रियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए यत्नशील हैं।
आज होले महल्ले के दूसरे दिन सुबह अमृत वेले आसा की वार के कीर्तन में सारी संगत ने रागी सिंघों के साथ मिलकर गुरुवाणी गायन किया । इस अवसर पर सतगुरु गोबिंद सिंह जी के फौजी सिक्खों अर्थात गतके की टीम ने ने वीर रस का प्रतीक गतके के जौहर दिखाकर सब को निहाल किया। इसके साथ ही पंथ के महान जत्थेदारों, जत्थेदार जोगिन्दर सिंह मुक्ता जी ने साथ में होले महल्ले से संबंधित वीर रस से ओत-प्रोत शबद गायन किया; "सुरा सो पहचानिए जो लरै दीन के हेत" इस अवसर पर जसपाल सिंह, प्रधान सुखदेव सिंह, रघबीर सिंह सग्गू, अजीत सिंह, सूबा बलजीत सिंह, मोहन सिंह झब्बर, अंग्रेज सिंह, नरिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, गुरभेज सिंह, मुख्तयार सिंह, बीबी दलजीत कौर, सतनाम कौर, जसवीर कौर, मंजीत कौर,कुलदीप कौर, जसविंदर कौर, मंजीत कौर, राजपाल कौर, भूपिंदर कौर, संदीप कौर, भगवंत कौर, गुरवंत कौर, हरप्रीत कौर, रंजित कौर, बलविंदर कौर के अलावा विशाल संगत हाजिर हुई । गुरु का लंगर सुनियोजित तरीके से चलता रहा।
*गुरमीत सिंह सग्गू नामधारी समाज में परिवार सहित सक्रिय रहने वाले सज्जन पुरुष हैं।
गोरखनाथ मंदिर और पीतेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में धर्मकर्म सरगर्मियों तेज़ी है। शिवरात्रि के शुभ अवसर पर आज देश और दुनिया के अन्य भागों की तरह यूपी में भी मेले जैसा माहौल रहा। हर तरफ रौनक नज़र आती रही। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के मौके पर गोरखनाथ मंदिर और पीतेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इस अवसर मौजूद लोगों के साथ साथ पूजा पाठ में आस्था रखने वाले कई लोग मौजूद रहे।
प्रबंधकों के साथ साथ आम जनता को भी मुख्यमंत्री की इंतज़ार जारी थी। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर में पीपीगंज स्थित बापू पीजी कॉलेज मैदान में उतरा। उसके बाद वहां से मुख्यमंत्री पीतेश्वर नाथ मंदिर गए और जलाभिषेक तथा पूजा की। इससे माहौल धार्मिक सा बन गया।
मुख्यमंत्री ने पीतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में हो रहे कक्षों के निर्माण कार्य का जायज़ा भी लिया। इससे मंदिर की प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों का उत्साह बढ़ गया। परिसर में मौजूद आम लोग भी बहुत ही खुश दिखे।
शिवरात्रि के पावन त्यौहार पर अपनी इस मंदिर फेरी के अवसर पर मुख्यमंत्री करीब 200 स्थानीय लोगों से मिले और उन्हें महाशिवरात्रि की बधाई दी। उसके बाद वह रुद्राभिषेक करने के लिए गोरखनाथ मंदिर रवाना हो गए। रुद्राभिषेक बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। मुख्यमंत्री गोरक्ष पीठ के महंत हैं और वह हर साल महाशिवरात्रि पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा और रुद्राभिषेक करते हैं।
गुरु गोरखनाथ को नाथ संप्रदाय में भगवान शिव का अवतार माना जाता है और इस संप्रदाय के लिए महाशिवरात्रि का त्यौहार बेहद महत्वपूर्ण है।
आप भी अपने इलाके से धर्मकर्म और समाजसेवा से सबंधित खबरें, तस्वीरें, रिपोर्टें और वीडिओज़ भी प्रकाशनार्थ भेज सकते हैं। आप किसी विशेष आयोजन की विशेष कवरेज के लिए भी सम्पर्क कर सकते हैं। इस ऑनलाइन पत्रिका आराधना टाईम्ज़ से जुड़ने के इच्छुक भी सम्पर्क करें।
ईमेल का पता है: aradhanatimesmedia@gmail.com