Showing posts with label Covid 2nd Wave. Show all posts
Showing posts with label Covid 2nd Wave. Show all posts

Thursday, 20 May 2021

कोविड/कोरोना के युग में विश्वास फाउंडेशन की नई पहल

मीडियाकर्मियों में बांटे सेनेटाइजर व अन्य जरूरी बूस्टर


पंचकूला
20 मई 2021: (कार्तिका सिंह//आराधना टाईम्ज़):: 

विश्वास फाउंडेशन की ओर से जारी कोरोना महामारी के इन कठिन दिनों में सेवा कार्यों की कड़ी में आज वीरवार 20 मई को पंचकूला में मीडियाकर्मियों को मास्क, सेनेटाइजर और अन्य जरूरी बूस्टर दिए। ये वो फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स हैं जो रोजाना अपनी जान जोखिम में डाल कर शहरवासियों को देश-प्रदेश व शहर भर की खबरों से रूबरू करवाते हैं। 

इन सब कोरोना वारियर्स जो कि विभिन्न समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों से जुड़े हुए हैं, को आज बीकेएम विश्वास स्कूल सेक्टर 9 में बुलाकर किट्स दी गईं। विश्वास फाउंडेशन की जनरल सेक्रेटरी साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि हरेक किट में 10 मास्क, सेनेटाइजर, मल्टी विटामिन, जूस और अन्य जरूरी चीजें दी गई। इस कोरोना काल में पत्रकार निस्वार्थ सेवा में जुटे हुए हैं और अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को मौजूदा हालातों के अलावा शहर की प्रमुख खबरों से भी अवगत करवा रहे हैं, इसलिए विश्वास फाउंडेशन ने फैसला किया कि पत्रकारों को उनकी सुरक्षा एवं कोरोना संकट में बचाए रखने के लिए यह विशेष किट प्रदान की जाए। सभी के प्रति संस्था की ओर से आभार भी जताया गया जो ये लोग हर दिन अपनी जान की परवाह किए बिना देश व समाज के लिए काम कर रहे हैं। साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि पत्रकार रोजाना सैकड़ों लोगों के संपर्क में आते हैं, इसलिए उन्हें अपनी सावधानी विशेष तौर पर रखनी चाहिए। विश्वास फाउंडेशन की ओर से कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए कोविड-19 मेडिसन किट तैयार की गई है, जोकि सभी लोगों को जिन्हें कोरोना संक्रमण है, उन्हें फ्री दी जाएगी। इस किट में बुखार की दवा, एंटीबायोटिक, मल्टीविटामिन, एंटी एलर्जिक, विटामिन सी, जिंक समेत कई दवाएं हैं। जिसको भी जरूरत हो वो बीकेएम विश्वास स्कूल सेक्टर 9 पंचकूला में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आकर इन दवाइयों की किट प्राप्त कर सकते हैं। इस किट का कोई भी शुल्क नहीं है, सभी के लिए निशुल्क/फ्री है।

Monday, 19 April 2021

कोविड की रोकथाम के लिए निःशुल्क टीकाकरण कैंप का आयोजन

ज़रूरतमंद लोगों को सुविधा देने के लिए लायन्ज़ क्लब का प्रयास 


लुधियाना
: 19 अप्रैल 2021: (कार्तिका सिंह//आराधना टाईम्ज़)::

अगर बहुत से लोग लापरवाह हैं और बढ़ते हुए कोरोना के बावजूद इसकी रोकथाम को अग्रसर नहीं हैं तो बहुत से लोग इस साड़ी स्थिति को ले कर चिंतित भी हैं। ये लोग कोरोना को हराने के लिए एक साथ बहुस्तरीय लड़ाई लड़  रहे हैं। इनका मकसद जहां कोरोना के बढ़ते हुए खतरे की चेतना जगाना है वहीं उन जरूतमंद लोगों तक कोरोना रोकथाम की वैक्सीनेशन  पहुंचाना भी है  वजह से इसे नहीं लगवा पा रहे हैं।  गौरतलब है सरकारी अस्पतालों को  मध्यवर्गीय लोग भी सकारत्मक ढंग  और प्राइवेट अस्पतालों में एक बार वेक्सिनेशन प्रति व्यक्ति कम ढाई  रूपये लगते हैं।  छोटी छोटी समस्याओं को देखते हुए बहुत से समाजिक संगठन  टीकाकरण  निःशुल्क कैंप लगवा रहे हैं। इन्हीं में से एक है लायन्ज़ क्लब। 

अफवाहों की धुंध को चीरते हुए लायन्ज़ क्लब ने लुधियाना के लायन्ज़ भवन में कोविड वेक्सिनेशन लगाने का निशुल्क कैंप आयोजित किया। इंजेक्शन लगवाने आये लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए क्लब  सदस्य और वरिष्ठ पदधिकारी आखिर तक मौजूद रहे। 

लायनज़ क्लब इंटरनेशनल के उदेश्यों को ध्यान में  हुए शहीद ऊधम सिंह नगर में स्थित लायनज़ भवन के परिसर में यह कैंप डा पी के वर्मा की देखरेख में आयोजित हुआ। इस मौके पर आधार कार्ड चैक कर के ४५ वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड वेक्सिनेशन  इंजेक्शन लगाया गया। कोवेक्सिन 182 लोगों को पहली  18 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। इस अवसर पर लायन एस के सूद प्रोजेक्ट चेयरमैन के तौर पर और और लायन सुशील गुप्ता सह चेयरमैन के तौर पर अपना योगदान दिया। 

लायन एस पी शर्मा ने क्लब की उपलब्धियों  के बारे में बताते हुए कहा कि  लायन्ज़ क्लब के लोग हमेशां समाज सेवा में अग्रसर रहते हैं। कोविड के बढ़ते हुए कहर को देखते हुए इस तरह के कैंप का आयोजन हमारा कर्तव्य भी था। 

लायन सुंदर, लायन निकेश गर्ग, लायन जी एस कालड़ा, लायन दवेंद्र गुप्ता और अन्य लोग सक्रिय रहे कैंप  बनाते रहे। दूसरी खुराक का कैंप 30 मई को लगाया जायेगा। 

इस कैंप में 84 वर्षीय वृद्धा आशा रानी का जोश और उत्साह देखने वाला था। इस तरह अन्य लोग भी बहुत उत्साहित रहे। लायन हर गोपाल ने आये हुए आभार भी व्यक्त किया।