Saturday 30 December 2023

मोहाली के भक्तों में भी अक्षित कलश यात्रा को लेकर उत्साह

 Saturday 30th December 2023 at 20:19     

मोहाली के वेव एस्टेट वाले फव्वारा चौंक में विशेष आयोजन 

मोहाली30 दिसंबर 2023: (कार्तिका कल्याणी सिंह//आराधना टाईम्स ऑनलाइन)::

श्री राम मन्दिर को लेकर मोहाली में भी भारी उत्साह है। कंप-कंपाने वाली शीत लहर और घने कोहरे के बावजूद भगवान श्री राम जी के भक्तों ने अक्षित कलश यात्रा निकालने की हिम्मत दिखाई है। भगवत कृपा के बिना इस तरह का उत्साह सम्भव ही नहीं। मोहाली के विभिन्न क्षेत्रों के लोग इस यात्रा में सम्मिलत हो कर अपनी हाज़री राम जी के दरबार में लगवाने को उत्सुक हैं। लगता है राम राज्य का समय अब तेज़ी से दस्तक देने लगा है। 

ज़ाहिर है कि श्री अयोध्या में बनने वाले
भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर को लेकर आध्यात्मिक माहौल में तेज़ी आ रही है। राम-मय जन चेतना बेहद तेज़ी से विकसित हो रही है। 

अस्सी के दशक की तरह फिर से सारा पर्यावरण राम-मय होता जा रहा है। इस राम मंदिर की भव्यता के साथ साथ आस्था तेई से बढ़ रही है। लोग इस मकसद के लिए पूजा अर्चना और के लिए तेज़ी से आगे बढ़ कर आ रहे हैं। इसी सिलसिले में के विशेष आयोजन रविवार को रखा गया है। 

मोहाली में अक्षित कलश यात्रा की सफलता के लिए लोग पूरी तरह से उत्साहित हैं। इस मौके पर मीडिया, लेखन और फोटोग्राफी से जुड़े लोगों के लिए भी विशेष निमंत्रण है। इस अवसर पर रचा जाने वाला लेखन और शायरी इत्यादि का भी विशेष इतिहास रचा जा रहा है जिसकी कदर और कीमत आने वाले निकट भविष्य में महसूस होगी। यह इतनी ज़्यादा होगी कि एक नया इतिहास रचा जाएगा। 

जो इस दिव्य आयोजन के अहसासों की अनुभूति सहेजना चाहते हैं उन सभी को सूचित किया जाता है कि 31 दिसंबर 2023 दिन रविवार को मोहाली के वेव एस्टेट सैक्टर 85 एवं 99 के निवासीओ द्वारा वेव एस्टेट के फुवहारा चौक में सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक किया जाएगा। आप सभी मीडिया वाले साथी सहयोगी इस कार्यक्रम की ऐतिहासिक कवरेज हेतु सादर आमंत्रित हैं। कृपया समय पर पहुँच कर कार्यक्रम की कवरेज करने की कृपालता करें। इसे मिस करने की गलती मत करें। ऐसे अवसर बार बार कहां आते हैं!

आवश्यकता पड़ने पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश मीडिया सचिव हरदेव सिंह उभ्भा उपलब्ध रहेंगे ही। इन पलों को अपनी कलम और कैमरे में सहेजने वाले लोगों को "आराधना टाईम्ज़" की तरफ से  भी विशेष तौर पर उत्साहित किया जाएगा। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment