Saturday 16 December 2023

महाराजा अज्ज सरोवर पर स्थापित होगी भगवान राम की प्रतिमा

16th December 2023 at 6:48 PM

यह प्रतिमा अयोध्या में स्थापित प्रतिमा की प्रतिकृति होगी

*कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की घोषणा से इलाके में उत्साह 

*बहुत ही ऐतिहासिक महत्व का है यह स्थल 

*इस स्थल पर चल रहे नवीकरण कार्य का जायजा लिया। 

*जायज़े के मकसद से महाराजा अज्ज सरोवर स्थल का दौरा किया

*खरड़ का प्रतिष्ठित नहरी जलापूर्ति प्रोजेक्ट जल्द तैयार होगा

*खरड़ को नया रूप देने और स्वागत द्वार के साथ मॉडल शहर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई


खरड़
//एस.ए.एस. नगर: 16 दिसंबर 2023: (कार्तिका कल्याणी सिंह//आराधना टाईम्स डेस्क)::

त्रेता युग की स्मृतियों का स्मरण करने वाले महाराजा आज सरोवर स्मारक का कायाकल्प करने के लिए तैयारियां तेज़ी से जारी हैं। भगवान राम के दादा महाराजा अज की तरफ से बनाए गए सरोवर को अब फिर से पूरी शानोशौकत से आम जनता के सामने लाया जाएगा। पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुश्री अनमोल गगन मान ने कहा कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार जल्द ही ऐतिहासिक शहर खरड़ को एक मॉडल शहर में बदल देगी।

इसी सिलसिले में पर्यटन विभाग द्वारा महाराजा अज्ज सरोवर के चल रहे नवीकरण कार्यों का दौरा करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए, पर्यटन मंत्री ने श्री राम मंदिर महाराजा अज्ज सरोवर विकास समिति के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि ऐतिहासिक सरोवर आध्यात्मिक प्रेरणा के साथ-साथ एक विरासती पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि यहां स्थापित की जाने वाली भगवान राम चंद्र जी की प्रतिमा की ऊंचाई पहले से प्रस्तावित 18 फीट से बढ़ाकर 118 फीट की जाएगी ताकि हर राहगीर खरड़ शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग फ्लाईओवर क्रॉसिंग से इसे देख सके। उन्होंने आगे कहा कि यह मूर्ति अयोध्या में स्थापित भगवान राम चंद्रजी की मूर्ति की प्रतिकृति होगी।

उन्होंने कहा कि रेस्तरां, फव्वारे, हेरिटेज लाइटें, झील के पानी में 10 नावें, भव्य स्वागत साइनबोर्ड, फूलदार पौधे और सजावटी पेड़, ओपन जिम, रोलर कोस्टर, खिलौना ट्रेन आदि स्थापित कर इस स्थान का धार्मिक दृष्टि से विकास करने के साथ साथ, इसे बच्चों और अन्य लोगों के लिए मनोरंजन केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

खरड़ को अपनी राजनीतिक जन्मभूमि बताते हुए पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री ने आगे कहा कि खरड़ के लोगों ने उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में जो पहचान दी है, उसके लिए वह हमेशा उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब खरड़ के लोगों के लिए यह उनका कर्तव्य है कि वे ईमानदारी और मेहनत से इस ऐतिहासिक शहर का सर्वांगीण विकास करें। उन्होंने कहा कि सुंदर और विशाल स्वागत द्वार, बाजारों का हेरिटेज लुक, शहर की साफ-सफाई के अलावा दर्पण सिटी का कूड़ा निस्तारण उनका मुख्य एजेंडा है।

उन्होंने कहा कि 100 करोड़ रुपये की सतही जल परियोजना (कजौली से) पिछले सप्ताह ही शुरू की गई है। पिछले कई सालों से निर्माण की शक्ल नहीं देख पाने वाले नए बस स्टैंड के निर्माण को कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान ने हरी झंडी दे दी है।

उन्होंने आगे कहा कि शहर को नया लुक देने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के अलावा टाउन प्लानर की भी नियुक्ति की जा रही है।

 इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में एस डी एम गुरमंदर सिंह, डी एस पी करण सिंह संधू, ई ओ एम सी खरड़ मनवीर सिंह गिल, श्री राम मंदिर महाराजा अज्ज सरोवर विकास समिति के पदाधिकारी सुदर्शन वर्मा, अशोक शर्मा, जे पी धीमान और शशि पाल जैन के अलावा राम स्वरूप और डॉ. विनीत जैन बिट्टू (दोनों पार्षद) और हाकम सिंह के नाम उल्लेखनीय हैं।

इस संबंध में मिलते विवरण के मुताबिक अज्ज सरोवर ,खरड-मोहाली सड़क, पंजाब, भारत में बेहद लोकप्रिय है। । "अज सरोवर" श्री राम चंद्र जी के दादा , महाराजा अज ने बनवाया था जिनके नाम पर ही इसका नाम अज्ज सरोवर पड़ा। इसकी विशालता और विराटता इसकी भव्यता का अहसास दिलाती है। इसे देख कर पता चलता है कि किसी समय इसकी भवजट बहुत चर्चित रही होगी। इसके पास से गुज़रो तो इसका माहौल 

आज भी इसे जहाँ लोगों ने याद  रखा वहीँ अब शासन प्रशासन से जुड़े लोग भी इसकी पुरानी शानोशौकत को फिर से सामने लेन के प्रयास में हैं।  करने की  सक्रिय हो रहा है। अज सरोवर (पंजाबी उच्चारण:अज्ज सरोवर) भारत के पंजाब राज्य के जिला एस.ए.एस.नगर (मोहाली) के खरड़ नगर कौंसल में एक धार्मिक एंव इतिहासक स्थान है। इसके साथ ही एक एतिहासिक मंदिर चिंता हरण मंदिर भी है। अज्ज सरोवर इस मंदिर के साथ बना हुआ है। इस मंदिर और सरोवर के बारे में यह बात प्रचलित है कि इस मंदिर और सरोवर का निर्माण भारत के प्राचीन राजा महाराज अज,जो श्री राम रामचन्द्र जी के दादा थे , ने किया था। अज्ज सरोवर मोहाली खरड़ सड़क पर स्थित है। इस सरोवर के लिए 15 एकड़ स्थान उपलब्ध है पर इस समय सरोवर की स्थिति ठीक नहीं है। यहाँ घास फूस उगा हुआ है और सरोवर के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। सरोवर की दशा सुधारने के लिए समय समय पर  माँग भी की जाती रही है। इस मकसद के लिए योजनाएं भी बनती रहीं और एलान भी होते रहे। 


कांग्रेस पार्टी वाली चन्नी सरकार ने भी
इसी दिशा में विशेष पहल दिखाई थी। काम भी शुरू हुआ था लेकिन उस सरकार को ज़्यादा वक़्त ही नहीं मिल पाया। अब मान सरकार भी इस दिशा में नए जोश और उत्साह के साथ अग्रसर हो रही है। इस दिशा में उठाए जा रहे कदमों को लेकर खरड़ का राम प्रेमी जनमानस बहुत उत्साहित है। भगवान राम जी के पूर्वजों की इस निशानी को भव्य रूप मिलने के इस अभियान से हर तरफ ख़ुशी की लहर है। उम्मीद है कि जल्द ही इस सरोवर का विशेष नया रूप सामने आएगा।  

इसके सम्मान का भी विशेष ध्यान रखा जाता रहा। सन 1926 में उस समय के अम्बाला मण्डल की रोपड़ सब-डिवीजन (जिसके अधीन यह क्षेत्र आता तह ) में नियुक्त सब-डिविजनल अधिकारी जे डबलियू फेअरलिए ने एक आदेश जारी कर कर इस सरोवर में नाव चलाने और मछली पकड़ने की मनाही की थी क्योंकि इस को धार्मिक और ऐतिहासक दर्जा प्राप्त था।

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment