Tuesday 20 October 2020

बीजेपी टीम ने मंदिर जा कर लिया आशीर्वाद

20th October 2020 at 6:21 PM

 कैलाश नगर मंडल की नवनियुक्त टीम हुई नतमस्तक  


लुधियाना
: 20 अक्टूबर 2020: (कार्तिका सिंह//आराधना टाईम्ज़)::
तेज़ी से बढ़ रही नास्तिकता और स्वार्थपूर्ण जीवन शैली के बावजूद अभी भी बहुत से लोग और बहुत वर्ग हैं जो अपने कर्मों लिए भगवान का आशीर्वाद आवश्यक समझते हैं। इन्हीं आस्तिक वर्गों में शामिल हैं भारतीय जनता पार्टी के कई लोग। इस तरह के गिनेचुने धार्मिक लोगों की आस्था आज भी यही है कि सच्ची शक्ति और सच्ची सत्ता केवल भगवान हैं। भगवत कृपा के बिना कुछ भी कर सकना सम्भव ही नहीं।  इसी विश्वास को ले कर वे लोग भगवान का आशीर्वाद लेना बेहद आवश्यक समझते हैं। 
भाजपा कैलाश नगर मंडल की एक बैठक मंडल के प्रधान रोमी मल्होत्रा की अध्यक्षता में नूरवाला रोड पर रोमी मल्होत्रा के दफ्तर में हुयी ! इस बैठक में मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र मकोल,भाजपा के सीनियर नेता डा. सतीश कुमार व शिव पूरी मंडल के प्रभारी, नर्गेश्वर महादेव मंदिर के प्रधान लकी शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। कैलाश नगर मंडल की नवनियुक्त टीम ने मंडल के प्रधान रोमी मल्होत्रा के नेतृत्व में नर्गेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने के बाद नर्गेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य स्वामी शिवानंद जी महाराज जी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लियाऔर मंडल की टीम ने नतमस्तक होकर जीवन में श्रेष्ठ कामना को लेकर आशीवार्द लिया। नर्गेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य स्वामी शिवानंद जी महाराज जी ने योगेंद्र मकोल, डॉ सतीश कुमार, लकी शर्मा, रोमी मल्होत्रा व नवनियुक्त पूरी मंडल की टीम को सन्मानित किया।  
  इस मौके पर नवनियुक्त मंडल महामंत्री-राकेश नागपाल, रंजीत सिंह नीटा, उपाध्यक्ष-रवि अग्रवाल, प्रेम सिंह खेड़ा, हरविंदर लाली,रमन शोरी, सचिव जय प्रकाश,नीलम टंडन, पवन अरोड़ा, यस कुमर, विनीत तिवारी, मंजीत कौर, संतोष कुमार, परवीन कुमारी, गोविंद द्रिवेदी, सूरत जैन  इत्यादि भी बैठक में उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment