Thursday 29 September 2022

सांई मूर्ती स्थापना का दसवां आयोजन जालंधर के निकट तीन को

Posted on 29th September 2022 at 06:36 PM Updated on 3rd October 2022 at 10:24 AM

सांय सात बजे शुरू हो कर सांई इच्छा तक चलेगा कार्यक्रम 

जालंधर: 29 सितंबर 2022: (कार्तिका सिंह//आराधना टाईम्ज़):: 

साईं बाबा के भक्तों में एक परिवार डाक्टर जगमोहन उप्पल का भी है। कई बरसों से पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ सांई के चरणों में समर्पित। चिक्तिसा विज्ञान की पूरी शिक्षा और ज्ञान के साथ मान्यता यही कि वही होता है जो सांई करते हैं। ईश्वरीय सत्ता ही सर्वोच्च है और सांई के ज़रिए ही होती है ईश्वर तक पहुंच। वही बनते हैं पुल। वही पकड़ते हैं हर संकट में हमारा हाथ। उनके बिन कोई नहीं हमारा। 
यह परिवार जालंधर में भी सक्रिय हैं और नकोदर के क्षेत्र में भी। उनके साथी भी साईं के भक्त हैं। इस बार खांबरा में सांई बाबा का दसवां मूर्ती स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन सोमवार तीन अक्टूबर 2022 को सांय सात बजे शुरू हो जाएगा। भजन कीर्तन के अलौकिक से संगीत से एक आध्यात्मिक रंग छा जाएगा। एक अमृत वर्षा का अहसास होगा जिसमें वहां पहुँचने वालों में से भी किस्मत वाले लोग ही सराबोर हो पाएंगे। तन और मन के क्लेश की ताप को हर लेंगीं इस अदृश्य अमृत वर्षा की बूंदें।  आप चाहें तो स्वयं पहुंच कर भी इसका अहसास कर सकते हैं। 

इस सारे आयोजन की सफलता के लिए डाक्टर जगमोहन उप्पल के सहयोगी साथियों में राजेश चोपड़ा, सुदेश कक्क्ड़, तरन्नुम कौर खख, मनीत कलसी, सिधानी सहगल के नाम भी उल्लेखनीय हैं। यह साड़ी टीम बहुत ही श्रद्धा आस्था और सम्मान के साथ सारा आयोजन करती है।

इस बार भी इस भव्य आयोजन में सब कुछ देखने वाला होगा। सांई बाबा की कृपा से यहां आने वाले लोगों में भक्ति भावना भी जगेगी और और सब का मालिक एक की भावना भी मज़बूत होगी। आप सभी भी सांईं वंदना के इस आयोजन में शामिल होने के लिए ह्रदय से निमंत्रित हैं। 

दिलचस्प बात यह भी कि इस आयोजन के लिए सक्रिय लोगों के पास सांई बाबा के साथ अपने  अनुभवों की सच्ची कहानियां भी हैं जो आपको बिलकुल नई लगेंगी। आप चाहें तो आप की सच्ची कहानी भी सुनी जाएगी। इस आयोजन में शामिल हो कर आप भी सांईं कृपा के पात्र बन जाएंगे। 

इन सांईं भक्तों के दरम्यान पहुंच कर आप को पावन धाम शिरड़ी की सुखद यात्रा का अहसास होगा। आप इस महान यात्रा के आनंदमई अहसास को महसूस कर पाएंगे। आप सभी के स्वागत में आप सभी को यहाँ मौजूद सभी सांई भक्त उत्सुक और तैयार मिलेंगे। आपको लगेगा जैसे आप एक बड़े सात्विक परिवार में पहुँच गए जिसकी पहुंच भगवान की सत्ता तक है।  

समाजिक चेतना और जन सरोकारों से जुड़े हुए ब्लॉग मीडिया को मज़बूत करने के लिए आप आप अपनी इच्छा के मुताबिक आर्थिक सहयोग भी करें तांकि इस तरह का जन  मीडिया जारी रह सके।

1 comment: