Monday 3 October 2022

दशहरा पर राम भक्तों को प्रभु राम की कृपा प्राप्त होगी:अश्वनी बेदी

Monday:3rd October 2022 at 06:11 PM

विजय दशमी पर होगा 60 फुट रावण दहन:प्रधान कीमत राय सिकरी

लुधियाना: 3 अक्टूबर 2022: (संजय//आराधना टाईम्ज़)::

रामलीला का मंचन सदियों से लोगों को आकर्षित करता आ रहा है। रामायण के सभी पात्र अपनी अपनी  भूमिका में कोई गहरा संदेश मन पर छोड़ते हैं। जिन जिन स्थानों पर रामलीला का मंचन बेहद लोकप्रिय रहा है उनमें पंजाब का लुधियाना शहर भी शामिल है। लुधियाना में रामलीला और दशहरा सदियों से लोकप्रिय हैं। लुधियाना का दरेसी मैदान, उपकार नगर,  हैबोवाल, सराभा नगर, किचलू नगर और बहुत से इलाकों में इसकी लोकप्रियता अपने अपने समय में शिखर छूती रही है। जब पंजाब में  था उस समय के कुछ अल्पकाल को छोड़कर रामलीला और दशहरा हमेशां ही लोकप्रिय रहे। इस बार भी वही उत्साह देखने को मिल रहा है। 

श्री रामलीला कमेटी रजि. सिविल लाइन द्वारा दशहरा उत्सव पुरानी कचहरी वाली जगह पुड्डा  ग्राउंड में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी के उपलक्ष्य में माल रोड पर स्थित श्री राम शरणम राम पार्क के प्रमुख अश्विनी बेदी  द्वारा अमृतवाणी का पाठ किया गया। इस मौके पर हल्का सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक चौधरी मदनलाल बग्गा और भाजपा नेता जीवन गुप्ता भी उपस्थित हुए। 

पहली बार श्री राम जन्म भूमि से राम सेना और रावण सेना द्वारा प्रदर्शन एवं रामानंद सागर की रामायण का एल इ डी स्क्रीन पर प्रतिदिन प्रसारण किया जा रहा है। इसका प्रसारण ठीक शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक किया जाता है। 

रामायण में शूर्पणखा का मनमोहक स्वरूप देखने योग्य होगा। आए हुए सभी मुख्य मेहमानों को कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमेटी के प्रधान कीमत राय सिकरी और महासचिव सुनील मेहरा ने कहा कि दशहरा पर्व वाले दिन 5 अक्टूबर को 60 फुट रावण का दहन किया जाएगा। 

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के चेयरमैन विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी, वाइस चेयरमैन सुभाष गुप्ता, प्रधान कीमती राय सिकरी, सचिव सुमन गुप्ता, सीनियर उपप्रधान हरीश सग्गड़, वाइस चेयरमैन राजेश कश्यप,  महासचिव डॉक्टर एम एस चौहान, सचिव चंद्रमोहन खुराना, वित्त सचिव विश्वजीत सेठी, महासचिव सुनील मेहरा, सलाहकार संत कुमार अनेजा,  सचिव राजेश भनोट, चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल खन्ना,  कैशियर राजेंद्र शर्मा, सचिव प्रवीण शर्मा, विकास जिंदल, राजीव शर्मा, संगठन मंत्री अश्विनी महाजन, आशु शर्मा, गुरदीप सिंह भोगल, उमेश सोनी,   अमित गुप्ता आदि उपस्थित थे। 

समाजिक चेतना और जन सरोकारों से जुड़े हुए ब्लॉग मीडिया को मज़बूत करने के लिए आप आप अपनी इच्छा के मुताबिक आर्थिक सहयोग भी करें तांकि इस तरह का जन  मीडिया जारी रह सके।

No comments:

Post a Comment