Showing posts with label Langar. Show all posts
Showing posts with label Langar. Show all posts

Sunday, 6 August 2023

विश्वास फाउंडेशन ने लगाया पंचकूला में खीर मालपूड़े का लंगर

 Saturday 5th August 2023 at 3:38 PM

3 अगस्त से 9 अगस्त तक चलाया जा रहा है सेवा सप्ताह 


पंचकूला
: 5 अगस्त 2023: (कार्तिका सिंह//आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::

भारतीय संस्कृति में धर्मकर्म के सा भी विधिविधान पूरी तरह से वैज्ञानिक हैं। सुबह उठने से ले कर रात्रि को सोने तक हर बात में पूरा विज्ञान है। सुबह सुबह मेडिटेशन से लेकर रात्रि की मेडिटेशन तक गहरे अर्थों से भरी बातें हैं। यही सब खानपान में भी है। सावन महीने में माल पूरे और खीर खाने की परम्परा भी बहुत गहरी है। सावन में शराब, नशीली चीज़ें और शरीर को बिगड़ने वाले सभी पदार्थ सेवन करने की मनाही है लेकिन माल पूरे और खीर का विशेष महत्व है। आर्थिक कारणों से सब के बस में नहीं होता खीर और मालपूरे खा पाना। इस लिए लगातार ख़ामोशी से काम करती आ रही विश्वास फाउंडेशन ने खीर और माल पूर्व का लंगर भी लगाया। 

गौरतलब है कि विश्वास फाउंडेशन द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला में 3 अगस्त से 9 अगस्त तक चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत सती साध्वी बहन कृष्णामूर्ति विश्वास जी की स्मृतिओं को ताज़ा रखने व सावन के उपलक्ष्य पर आज पंचकूला में खीर मालपूड़े का लंगर लगाया गया। लगभग 1500 लोगों में लंगर वितरित किया गया।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि लंगर पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर 6 के बाहर मरीजों के उनके अभिभावकों को व अन्य आने जाने वालों को, सूरजपुर पंचकूला कालका मार्ग पर स्थित झुग्गिओं में, सेब मंडी पिंजोर में व हिमशीखा की झुग्गिओं में लोगों को बाँटा गया। इस मौके पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी यूटी चंडीगढ़ से सुशील कुमार टाँक व विश्वास फाउंडेशन के सभी अनुयाईओं ने बढ़ चढ़ कर सेवा की। 

इस शुभअवसर पर बहुत सी संगत के साथ गैर सतसंगी लोगों ने भी खीर और माल पूरे खाए और विश्वास फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि इस संगठन की तरफ से इस तरह के कार्य पूरा बरस जारी रहते हैं। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।