Thursday 9 February 2023

नामधारियों ने किया हवन से पूजन अर्चन

Wednesday 8th February 2023 at 07:45 PM

हवन में महिलाओं ने भी सक्रिय योगदान दिया//भजन गायन भी हुआ   


कुरुक्षेत्र: 8 फरवरी 2023: (कार्तिक सिंह//आराधना टाईम्ज़)::

हवन के फायदे अनगिनत हैं। इसकी महिमा अपरम्पार है। हवन करने और करवाने वाली ही इससे मिलने वाले आनंद को महसूस कर सकते हैं। हवन की खूबियों के कारण बड़े बड़े लोग और राजनेता हवन करना आवश्यक समझते हैं। पर्यावरण को शुद्धता प्रदान करने के साथ साथ हवन के पास बैठने मात्र से ही मन की चिंता, संताप, शोक और रोग मिटने लगते हैं। मन में एक नया उत्साह आने लगता है। दिल और दिमाग में एक नई शक्ति का अद्भुत संचार सा होता हुआ महसूस होने लगते है। 

नामधारियों ने एक बार फिर से पूरी आस्था से कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक भूमि पर पहुंच कर किया हवन का आयोजन। यह जानकारी संत तेजिंदर सिंह नामधारी ने दी।  ऐसी बहुत सी वजहें और कारण हैं कि नामधारी समुदाय में हवन को आज भी विशेष स्थान प्राप्त है। बहुत सी आलोचना और विरोध के बावजूद नामधारी संगत से जुड़े भक्त लोग पूरी आस्था के साथ अक्सर हवन करते हैं। 

गौरतलब है कि नामधारी पंथ की स्थापना के समय से ही इसकी परम्परा एवं मर्यादा रही है। इस बार भी आठ फरवरी 2023 को स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वितीय जन्म शताब्दी के सबंध में हवन का विशेष आयोजन कुरुक्षेत्र में किया गया। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के आश्रम में यह एक अलौकिक सा अनुभव था। एक अध्यात्मिक ऊंचाई की अनुभूतियों से भरा हुआ अनुभव। इसमें नामधारी संगत ने अपने रूटीन की तरह यहां इस आश्रम में भी बहुत ही स्नेह और सम्मान से हवन का आयोजन किया। 

इस हवन में आहुतियां डालने वालों में सुश्री संदीप कौर ने पूरी मर्यादा के साथ हर औपचारिकता निभाई। इस हवन में उनके साथ सूबा अमरीक सिंह, सूबा रतन सिंह, प्रधान अरविन्द्र सिंह, दिल्ली यूनिट के प्रधान चरणजीत सिंह यमुनानगर, तेजिंदर सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर अंतरात्मा को छूने वाला भजन कीर्तन भी हुआ जिसके सुनते हुए मन दुनियादारी के झमेलों से हट कर आत्मिक आनंद की तरफ बहने लगता है। 

धर्मकर्म के क्षेत्र में आराधना टाईम्ज़ की कवरेज और प्रस्तुति क्षमता को मज़बूत बनाने में सहयोगी बनिए। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment