Showing posts with label Saharanpur. Show all posts
Showing posts with label Saharanpur. Show all posts

Friday, 22 December 2023

एस्ट्रोलॉजर इंदरप्रीत सिंह खुराना को मिला "राष्ट्र धर्म प्रहरी सम्मान" .

22nd December 2023 at 08:12 AM 

सहारनपुर में हुआ विशेष संत-सम्मेलन का  आयोजन 

श्री बाला जी सेना (भारत) तथा केसरिया जाग्रति वाहिनी के राष्ट्रीय सलाहकार भी हैं श्री खुराना 

प्रसिद्ध समाज सेवक होने के साथ साथ विश्वविख्यात ज्योतिषी होने का भी दावा 

संत श्री कमल किशोर जी ने करवाया सहारनपुर उत्तर प्रदेश में महा संत सम्मेलन

इस सम्मेलन में हुई  वेद, प्राच्या विद्या, आयुर्वेद एवं ज्योतिष की परिचर्चा


सहारनपुर
: (उत्तर प्रदेश):22 दिसंबर 2023: (
आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो)::

धर्मकर्म और इससे जुडी अन्य विद्याओं को लेकर आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी तरह का एक सम्मेलन सहारन पुर में भी करवाया गया। मुख्य आयोजक आचार्य महा मंडलेश्वर पूजनीय संत श्री कमल किशोर जी महाराज दिव्या शक्ति अखाडा ट्रस्ट (पंजी.) थे। उन्होंने श्री राजन स्वामी जी के साथ मिल कर तीन दिवसीय निशुल्क वेद प्राच्या विद्या एवं संत सम्मेलन का आयोजन 15 ,16 ,17 दिसंबर 2023 को श्री प्राणनाथ ज्ञानपीठ ट्रस्ट नकुड़ रोड ,सरसावा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में करवाया।

इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में पुरे भारत से 200 से ज्यादा ज्योतिषी, आयुर्वेदिक डॉक्टर,समाज सेवक, संत समाज से संत महा पुरुष ,महा मंडलेश्वर ,धार्मिक ,धर्म ,ज्योतिष , आयुर्वेद ,ज्ञान चर्चा ,महा संत सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर धर्म,सामाजिक ,राजनितिक , ज्योतिष के छेत्र में कार्य सेवाएं देने के लिए पंजाब के लुधियाना  शहर के रहने वाले जानेमाने ज्योतिषी व् प्रसिद्ध समाज सेवक इंदरप्रीत सिंह खुराना को " राष्ट्र धर्म प्रहरी सम्मान" दे कर सम्मानित किया गया। 

 इस सम्मान में अंगवस्त्र ,ज्योतिष की किताबों का खास पुरस्कार, सर्टिफिकेट,फूल माला,और बहुत से उपहार दे कर सम्मानित किया गया। गौर तलब है कि इस वक़्त खुराना जी श्री बाला जी सेना (भारत) बरेली उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय सलाहकार, केसरिया जाग्रति वाहिनी भोपाल मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय सलाहकार,पंच तत्व स्पिरिचुअल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट कुरुक्षेत्र हरियाणा के राष्ट्रीय सलाहकार, नक्षत्रा 27 रिसर्च सेंटर फॉर एस्ट्रोजिकल साइंस चंडीगढ़ के राष्ट्रीय सलाहकार और वयोम इंटरनेशनल ऑस्ट्रेलिया के इंटरनेशनल सलाहकार के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे रहे है। 

इस धार्मिक महा संतसम्मेलन में अनंत विभूषित महंत श्री रविन्दरपुरी महाराज तथा बाबा निरंजन नाथ अवधूत  मुख्या मेहमान के तौर पर सब विद्वानों को आशीर्वाद व् सम्मान देने के लिए इस धार्मिक आयोजन में खास तोर पर शामिल हुए।  इस अवसर पर खुराना के साथ उनके सभी साथिओ को भी सम्मानित किया गया जिनमें आचार्य जगदीश वेदी कोटा राजस्थान,राजीव बंसल जीरकपुर,मनोज गुप्ता दिल्ली, एडवोकेट ऋतू सूद चंडीगढ़, प्रसिद्ध समाज सेवक व् भारतीय जनता पार्टी की सीनियर लीडर आदरणीय यशोधा कोश्यारी चंडीगढ़, कोमल आसरा दिल्ली, अर्चना कपूर पंचकूला हरियाणा,आचार्य महेश जैन दिल्ली, एडवोकेट सुनील त्रिपाठी राजस्थान, करनैल सिंह कँवल पटिआला ,नलिन कुमार जोशी जी मुम्बई सबको विशेष तोर पर सम्मानित किया गया। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।