Showing posts with label Shri Amarnath Yatra. Show all posts
Showing posts with label Shri Amarnath Yatra. Show all posts

Saturday, 6 June 2020

श्री अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से नियमों का पूरा विवरण इस पोस्ट में

 यात्रा के दिन केवल 14 होंगें-स्वास्थ्य नियमों में होगी ज़यादा सख्ती  
जम्मू: 6 जून 2020: (कार्तिका सिंह//आराधना टाईम्ज़)::
बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन एक ऐसा दिव्या सपना है जो किस्मत वाले लोग ही देखते हैं। इनमें से भी केवल वही खुशनसीब कहे जाते हैं जिनका ह सपना साकार भी हो जाता है। किस्मतवालों को इन दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त होता है वरना ज़िंदगी की मजबूरियां किसी न किसी रूप में आ कर रास्ता रोक ही लेती हैं। ऐसे में दिव्य कृपा ही सहायक होती है। इस बार कोरोना के कहर में ज़िंदगी पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गयी है। स्थानीय धर्म स्थल भी एक लम्बे आरसे के बाद खुलने वाले हैं। ऐसे में कोरोना के कारण इस बार की अमरनाथ यात्रा भी मात्र 14 दिनों की ही होगी। 
इस बार यह यात्रा 21 जुलाई को शुरू हो कर 3 अगस्त तक चलेगी। तीन अगस्त को आ रही श्रावण पूर्णिमा को यह यात्रा समाप्त होगी। इस यात्रा में शिरकत करने वालों के लिए इस बार भी बहुत सी शर्तों का ढेर है। दुर्गम स्थानों की यात्रा के लिए ऐसा करना आवश्यक भी है। 
इनमें मुख्य शर्त यह है कि 14 साल से कम और 55 साल से अधिक आयु वालों को इस यात्रा की अनुमति नहीं होगी जबकि स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के अतिरिक्त कोरोना टेस्ट करवा कर उसका प्रमाणपत्र भी संलग्न करना होगा। इस तरह बहुत से लोग श्रद्धा भावना के बावजूद इस पावन यात्रा से वंचित रह जायेंगे। आज्ञा मिलने के बाद श्रद्धालु बालटाल मार्ग से यात्रा करेंगे लेकिन कितनी संख्या में करेंगे फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।
यह जानकारी श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारी ने बाकायदा अपनी वेबसाईट पर भी दी है। जानकारी के मुताबिक पवित्र गुफा तक के मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही यह भी ज़रूरी है कि  इस बार यात्रियों के पास कोरोना टेस्ट प्रमाणपत्र होना अनिवार्य होगा। यह प्रमाण पत्र जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने पर जांचे जाएंगे। यात्रा परमिट या एप्लिकेशन फॉर्म के लिए निश्चित परफॉर्मा यहां क्लिक करके देखा जा सकता है। 
बहुत से लोग इस पावन यात्रा को अपने अपने ग्रुप बना कर करते हैं। ग्रुप को पंजीकृत करने की प्रक्रिया अलग से होती है। उसके नियम कुछ अलग हैं। उसकी सावधानियां और ज़िम्मेदारियाँ भी अलग से होती हैं। बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। सुरक्षित यात्रा के लिए ऐसा करना आवश्यक भी है। उन नियमों और प्रक्रिया को देखने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं
 बहुत से लोग अपने अपने तौर पर बैंकों के ज़रिये रजिस्ट्रेशन करवा कर इस यात्रा का सौभाग्य प्राप्त करते हैं। ऐसी स्थिति में यह पता लगाना भी कई बार कठिन होता है कि किस बैंक की किस शाखा में यह सुविधा है और कहाँ नहीं है? इस दुविधा को दूर करने का प्रयास करते हुए हम यहां विभिन्न राज्यों में स्थित सबंधित बैंकों की सूची भी दे रहे हैं जिसे आप यहां क्लिक करके भी देख सकते हैं। 
 यात्रा के लिए स्वास्थ्य नियमों का पालन बहुत ही कढ़ाई से होता है। इस बार कोरोना के कारण सख्ती और भी ज़्यादा होगी। हैल्थ एडवाईजरी का पालन सभी के हिट में होगा। व्यक्तिगत हित में भी और परिवार बी सामूहिक समाज के हित में भी। ऐसे में श्री अमरनाथ श्राईन बोर्ड ने हैल्थ एडवाईजरी भी जारी की है जिसे आप विस्तार से देख सकते हैं बस यहां क्लिक करके। हम अपनी अन्य पोस्टों में भी इस यात्रा से सबंधित विवरण देते रहेंगे।