Thursday 15 December 2022

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी किया धर्मचेतना वाहन यात्रा का स्वागत

ब्रह्मलीन बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज का अवतरण दिवस मनाया  


भोपाल
: 15 दिसंबर 2022: (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो)::

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान धार्मिक प्रवृति के राजनीतिज्ञ हैं। सत्ता सुख के साथ साथ चलते हुए साधना के मार्ग को कभी नहीं भूलते। जहां भी कभी धर्मकर्म की कोई बात हो वहां मुख्यमंत्री चौहान अवश्य ही पहुंचने के प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्रह्मलीन श्री 1008 बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर सनातन धर्म चेतना वाहन यात्रा का भी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ स्वागत किया। शिवराज ने ब्रह्मलीन बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के अवतरण दिवस पर सनातन धर्म चेतना वाहन यात्रा का बहुत ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जब ब्रह्मलीन श्री 1008 बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा का 74 बंगले क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत किया तो भक्तजन बहुत बड़ी संख्या में वहां पहुंचे हुए थे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह सनातन धर्म चेतना वाहन यात्रा संत हिरदाराम नगर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करुणाधाम आश्रम तक पहुंची। यात्रा के स्वामी दयानंद नगर में पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बी-8 निवास पर इस यात्रा का बहुत ही श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यात्रा वाहन में सुसज्जित ब्रह्मलीन श्री बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस पुष्प से बहुत ही अलौकिक अनुभूति का अहसास हो रहा था। फूलों की सौगंध ने दिव्यता से भरा माहौल भी बनाया हुआ था। उन्होंने ब्रह्मलीन श्री बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के 94वें जन्म-दिवस के अवसर पर इस यात्रा के उद्देश्य को पावन बताते हुए महाराज जी के योगदान का स्मरण किया। भक्तजन बहुत बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ब्रह्मलीन श्री बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के सुपुत्र और करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर गुरूदेव श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया। गुरूदेव श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज ने मुख्यमंत्री को तुलसी का पौधा भेंट किया।

इस यादगारी और शुभ अवसर पर श्री चौहान की पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने भी गुरुदेव श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज की धर्मपत्नी और गुरुमाता श्रीमती ममता शांडिल्य का पुष्पों से स्वागत किया।

विधायक कृष्णा गौर सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक इस धर्मकर्म के आयोजन में पूरी श्रद्धा के साथ उपस्थित थे। आम जनता से जुड़े वर्गों का भी सैलाब सा ही उम्दा हुआ था। सनातन धर्म चेतना वाहन यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त और नागरिक शामिल हुए। लोगों ने इस धार्मिक आयोजन से धर्मकर्म का सन्देश प्राप्त करके अंतर्मन के लिए एक विशेष उपलब्धि हासिल की। 


No comments:

Post a Comment