Tuesday 20 September 2016

सद्भावना से ही मिलेगा राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा

भाजपा नेता सतपाल महाराज ने किया लोगों की मंत्रमुग्ध 
हरिद्वार: (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो): 
अब जबकि अलगाव और भेदभाव का जोर लगातार बढ़ रहा है उस नाज़ुक हालात में एक बार फिर सौहार्द की आवाज़ आई है हरिद्धार से। भाजपा नेता सतपाल महाराज ने एक आयोजन में कहा कि सद्भावना से ही राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसी से हम देश को मजबूत बना सकते हैं। वह मंगलवार को अपने जन्मदिन के मौके पर श्रीप्रेमनगर आश्रम में आयोजित दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी का परिचय उसके नाम से होता है, वैसे ही प्रभु का परिचय अंत:करण में प्रभुका नाम लेने और जानने से होता है। प्रत्येक देशवासी को देश के सर्वागीण विकास के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देना होगा। इस अवसर पर लोगों ने उन्हें मंत्रमुग्ध हो कर सुना। 

स्वच्छता का भी दिया संदेश
सतपाल महाराज ने कहा कि भारत में कई जगह भारी मात्रा में कूड़ा जमा होकर दुर्गध व रोगों को फैलाता है, जो वातावरण व हमारे स्वास्थ्य लिए खतरा बना है। हमे कूड़े की रिसाइकिलिंग की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। इस वैज्ञानिक सन्देश से पीढ़ी बेहद प्रभाविर हुई। युवक युवतियां उन्हें बहुत ध्यान से सुनते देखे गए। 
राज्य से पलायन पर जताई गहन चिंता 
सतपाल महाराज ने राज्य से हो रहे पलायन पर गहरी जताई।  उन्होंने कहा कि राज्य देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित है। यहां विकास न होने से क्षेत्रीय जनता को यातायात, स्वास्थ्य, शिक्षा की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस कारण लोग पलायन कर रहे हैं। इससे पहले कार्यक्रम में सतपाल महाराज और अमृता रावत का माला पहना कर स्वागत किया गया। भजन कलाकारों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन हरिसंतोषानंद ने किया। भक्ति संगीत और मौजूद हाल की चर्चा का यह मधुर संगम यादगारी रहा।  

No comments:

Post a Comment