Showing posts with label Sankirtan. Show all posts
Showing posts with label Sankirtan. Show all posts

Wednesday, 17 December 2025

लुधियाना से अशोक भारती द्वारा कीर्तन आयोजन की रिपोर्ट


WhatsApp Ashok Bharti Ludhiana 17th December 2025 at 16:59 Kirtan Event  

मैंने मोहन को बुलाया है वह आता होगा......! पर झूमे भक्तजन 

लुधियाना: 17 दिसंबर 2025: (मीडिया लिंक टीम/ /आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::

एक तरफ शीत लहर ज़ोरों पर है और दूसरी तरफ कलियुग का प्रकोप भी बढ़ा हुआ है। ऐसे में आध्यात्मिक कीर्तन ही हमरे समाज और दुनिया को अध्यात्म की तरफ आकर्षित करके लोगों को बचाए हुए है। यदि यह भी न होता तो लोगों के मन और विचार गिरावट की खाईयों में गिरने के लिए तैयार ही बैठे हैं। जीवन को ऊंचाई की तरफ लेजाने वाली कीर्तन की परंपरा लगता कहीं न कहीं जारी है। 

रामनगर हरगोविंद मार्ग रवि सेल्स कॉरपोरेशन के प्रांगण में भव्य संकीर्तन सभा का आयोजन किया गया! जिसकी अध्यक्षता श्री दंडी स्वामी महाराज वेदाचार्य श्री दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज ने की। उन्होंने ज्योति प्रचंड करके संकीर्तन सभा का शुभारंभ किया।  

संगत से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आप भाग्यशाली है जो इस संकीर्तन सभा में बैठे हैं वरना आजकल तो लोग टीवी सिनेमा इत्यादि कार्यों में व्यस्त रहते हैं। विश्व प्रसिद्ध भजन गायिका बहन पूर्णिमा यादव ने अपने सुंदर-सुंदर भजनों द्वारा पंडाल में बैठी संगत को राधा रानी कह कर बिहारी जी के साथ जोड़ने का प्रयास किया। 

भजनों के गायन में एक जादू सा छाया हुआ था। उन्होंने राधे किशोरी दया करो, अलबेली सरकार दूर करो हर बाधा, राधा रानी सरकार मोहे प्यारा लगे तेरो बरसाना, मुझे रास आ गया है तेरे दर पर सर झुकाना, नी मैं कमली यार दी कमली, मैंने मोहन को बुलाया है वह आता होगा इत्यादि भजनों द्वारा इस शाम को बहुत ही हसीन बनाया। प्रोग्राम यधारी बना रहा। 

इस अवसर पर गुप्ता परिवार की ओर से बिहारी जी को 56 भोग अर्पित किए गए वह आई हुई संगत को लंगर वितरित किया गया। इस संकीर्तन सभा का आनंद उठाने वालों में सुदेश कुमार गुप्ता, उषा रानी, रविंदर गुप्ता, सविता रानी, दीपक गर्ग, अमित गुप्ता,विनोद अग्रवाल, बृजबाला, हरीश कुमार,कपिल कुमार,अनू भारती, रमन अग्रवाल, रोहन अग्रवाल,पंकज मित्तल,सुनील मित्तल इत्यादि भी शामिल रहे। भक्तों ने बहुत बड़ी संख्या में इस कीर्तन का रसपान किया

Tuesday, 19 July 2022

श्री श्याम मासिक संकीर्तन मंडल की ओर से एक और प्रयास

बहुत ही श्रद्धा व आस्था से हुआ 48वें मासिक संकीर्तन का आयोजन  


लुधियाना: 19 जुलाई 2022: (कार्तिका सिंह//आराधना टाईम्ज़) :

श्री श्याम मासिक कीर्तन मंडल की ओर से श्याम बाबा का 48 वा मासिक कीर्तन का आयोजन श्याम बाबा की अध्यक्षता में उपकार नगर स्थित पाहवा धर्मशाला में किया गया। इस कीर्तन की सेवा प्रेम कुमार अग्रवाल और रोहित अग्रवाल परिवार द्वारा ली गई। इसमें श्याम बाबा जी के भजनों का गुणगान लुधियाना से हेमंत अग्रवाल और बरेली से निर्मल शर्मा द्वारा किया गया। 

इसमें भजन गायक हेमंत अग्रवाल ने भजन हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा और निर्मल शर्मा ने भजन झोली भर दे रे श्याम झोली भर दे, दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ! इस दौरान परिवार द्वारा श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाये गये ! श्रावण का महीना शुरू हो गया है इसी के उपलक्ष्य में संकीर्तन की समाप्ति पर परिवार द्वारा महा आरती भी की गई।

महाआरती सेवा संघ द्वारा पंडित विशाल शास्त्री,आशीष वर्मा और प्रिंस शर्मा  टीम द्वारा महाआरती की गई ! इस अवसर पर प्रेम कुमार अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, हितेन अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, शाह  जी सेवा ट्रस्ट से मनी शाह जी, विशाल कालड़ा ,अमित जैन,शेखर सेतिया, अंशुल अग्रवाल, परबत कुमार,अमर जीत, अभिषेक, निशान, श्री श्याम मासिक कीर्तन मंडल उमेश बजाज, संजय अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, विनोद गोयल , अरुण कुमार जैन, योगेश जैन, हरीश गर्ग, विशाल अरोड़ा, पंकज सिंगला, विशाल अग्रवाल, गौरव गुप्ता, मनीष गुप्ता, मंगल गुप्ता आदि उपस्थित थे।