Thursday 15 December 2022

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी किया धर्मचेतना वाहन यात्रा का स्वागत

ब्रह्मलीन बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज का अवतरण दिवस मनाया  


भोपाल
: 15 दिसंबर 2022: (आराधना टाईम्ज़ ब्यूरो)::

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान धार्मिक प्रवृति के राजनीतिज्ञ हैं। सत्ता सुख के साथ साथ चलते हुए साधना के मार्ग को कभी नहीं भूलते। जहां भी कभी धर्मकर्म की कोई बात हो वहां मुख्यमंत्री चौहान अवश्य ही पहुंचने के प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्रह्मलीन श्री 1008 बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर सनातन धर्म चेतना वाहन यात्रा का भी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ स्वागत किया। शिवराज ने ब्रह्मलीन बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के अवतरण दिवस पर सनातन धर्म चेतना वाहन यात्रा का बहुत ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जब ब्रह्मलीन श्री 1008 बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा का 74 बंगले क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत किया तो भक्तजन बहुत बड़ी संख्या में वहां पहुंचे हुए थे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह सनातन धर्म चेतना वाहन यात्रा संत हिरदाराम नगर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करुणाधाम आश्रम तक पहुंची। यात्रा के स्वामी दयानंद नगर में पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बी-8 निवास पर इस यात्रा का बहुत ही श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यात्रा वाहन में सुसज्जित ब्रह्मलीन श्री बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस पुष्प से बहुत ही अलौकिक अनुभूति का अहसास हो रहा था। फूलों की सौगंध ने दिव्यता से भरा माहौल भी बनाया हुआ था। उन्होंने ब्रह्मलीन श्री बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के 94वें जन्म-दिवस के अवसर पर इस यात्रा के उद्देश्य को पावन बताते हुए महाराज जी के योगदान का स्मरण किया। भक्तजन बहुत बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ब्रह्मलीन श्री बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के सुपुत्र और करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर गुरूदेव श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया। गुरूदेव श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज ने मुख्यमंत्री को तुलसी का पौधा भेंट किया।

इस यादगारी और शुभ अवसर पर श्री चौहान की पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने भी गुरुदेव श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज की धर्मपत्नी और गुरुमाता श्रीमती ममता शांडिल्य का पुष्पों से स्वागत किया।

विधायक कृष्णा गौर सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक इस धर्मकर्म के आयोजन में पूरी श्रद्धा के साथ उपस्थित थे। आम जनता से जुड़े वर्गों का भी सैलाब सा ही उम्दा हुआ था। सनातन धर्म चेतना वाहन यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त और नागरिक शामिल हुए। लोगों ने इस धार्मिक आयोजन से धर्मकर्म का सन्देश प्राप्त करके अंतर्मन के लिए एक विशेष उपलब्धि हासिल की। 


Tuesday 13 December 2022

जया किशोरी की श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

 Tuesday: 13th December 2022 at 18:23 IST

कर्म मार्ग पर ईमानदारी से चल कर, कर सकते हैं परमेश्वर के दर्शन : मुख्यमंत्री श्री चौहान

हरदा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के 133 नव-दम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद


भोपाल
: मंगलवार, 13 दिसम्बर  2022: (कार्तिका सिंह//मध्यप्रदेश स्क्रीन)::

जब सत्ता पर बैठे लोग भी धर्मकर्म में रूचि दिखाते हैं तो अम्म जनमानस भी धर्मकर्म की तरफ रुचित होने लगता है। एक बार फिर से इस बात का अहसास हो रहा था-श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में जहाँ जानी मानी कथा वाचिका जाया किशोरी जी की कथा का विशेष आयोजन था। इस कथा के आयोजन में समाज भलाई के बहुत से कार्य भी किए गए। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हरदा में विख्यात कथा-वाचिका जया किशोरी की सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन में शामिल हुए। कथा समापन पर मुख्यमंत्री ने 133 कन्याओं के मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हुए सामूहिक विवाह के नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में कथा के आयोजक किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा, स्थानीय सांसद श्री डी.डी. उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा‍कि परम पिता परमेश्वर को प्राप्त करने के लिये धर्मशास्त्र में भक्ति मार्ग, ज्ञान मार्ग और कर्म मार्ग बताये गये हैं। हम सभी बिना फल की इच्छा किये अपने कार्य पूरी कर्त्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कर ईश्वरीय मार्ग पर चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर- मरीजों का इलाज, शिक्षक-बच्चों की पढ़ाई और अधिकारी एवं नागरिक अपने कर्त्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन कर समाज की बेहतरी के लिये अपना योगदान दें। इसीसे प्रदेश का कल्याण होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनता के अनुरोध पर सुनाया भजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कथा स्थल पर उपस्थित धर्मप्रेमियों के अनुरोध पर ‘‘राम नाम सुखदायी’’ और ‘‘हरे राम हरे राम’’ भजन गाया। श्रोता मंत्रमुग्ध होकर मुख्यमंत्री के गाये भजनों पर झूमते नजर आये।

 बृजेन्द्र शर्मा/ अलूने