Saturday 13 July 2024

किशोर अवस्था और बढती उम्र में सुंदरता व फिटनेस का ध्यान कैसे हो

 मेडिटेशन से भी मिलती है इस मकसद में अद्भुत सहायता 

नियमित योग साधना और मेडिटेशन से  अनगिनत फायदे 

मोहाली: 12 जुलाई 2024: (कार्तिका कल्याणी सिंह//आराधना टाईम्ज़ डेस्क)::

बचपन में रखी जीवन की नींव वास्तव में किशोरावस्था में पूरी तरह मज़बूत भी होती है और विकसित भी होती है। इसी का फैदा बढ़ती उम्र में भी मिलने लगता है। हालांकि यह काम सहज नहीं होता लेकिन इसके ढंग तरीके इसे कुछ आसान ज़रूर बना देते हैं। किशोर अवस्था और बढ़ती उम्र में सुंदरता और फिटनेस को बनाए रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण तरीके हैं जिनका विवरण निस्के दिया जा रहा है। 

नियमित व्यायाम: सबसे पहले नियमित शारीरिक गतिविधि करना फिट रहने और स्वस्थ रहने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप किसी भी खेल या व्यायाम जैसे कि जॉगिंग, स्विमिंग, योग, या जिम जाकर अपने शारीर को स्वस्थ रख सकते हैं। इसे नियमित जारी रखना बहुत आवश्यक है। ऐसा बिलकुल नहीं होना चाहिए कि कभी कर लिया और कभी छोड़ दिया। सही समय सुबह सुबह पेट साफ़ करने के बाद और भोजन से दो घंटे पहले का हो तो ज़्यादा अच्छा रहता है। 

सही आहार: खानपान में सही आहार का पता होना बहुत ही आवश्यक है। स्वस्थ और बिल्कुल ठीक आहार लेना बहुत जरूरी है। आपको अपनी डाइट में पूरे अनाज, फल, सब्जियां, प्रोटीन, और पर्याप्त पानी शामिल करना चाहिए। तला हुआ और अधिक मसालेदार भोजन से बचें। इनको समय के मुताबिक और मौसम के मुताबिक खाना भी बहुत अच्छा रहता है। 

नींद की देरी से बचें: अपने सोने के समय पर्याप्त नींद लेना भी आपके शारीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सोने के मामले में देरी या लापरवाही आम सी बात हो गई है। युवा और बढ़ती उम्र के व्यक्ति को दिन में कम से कम 7-8 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। नींद के दौरान ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा और रख रखाव की सर्विस मिल पाती है। इस लिए नींद के मामले में कोई कोताही नहीं। 

संतुलित जीवनशैली: संतुलित जीवनशैली आज के व्यस्त युग में एक सपना होइ जा रही है। व्यस्त रहना तो चलो एक अलग बात हो सकती है लेकिन आजकल व्यस्त दिखना भी एक फैशन हो गया है। अधिक स्क्रीन टाइम से बचें, और नियमित अंतराल में अपने शारीर को विश्राम और पुनर्जीवन दें। ज़ाहि आदत उन्हें गलत संगत और नशे जैसी बुराई की तरफ भी ले जाती है। साथ ही, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन भी न करें।

स्वास्थ्य की देखभाल: हैल्थ के मामले में अपने नियमित चेकअप और आपके स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी बहुत ज़रूरी है। अपने डॉक्टर से सलाह लें और किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नज़र अंदाज़ न करें। आपका तन, मन, दिमाग इन सभी को एक नियमित ध्यान की ज़रूरत है। अच्छी हैल्थ से ही अच्छी फिटनेश और अच्छी सुंदरता संभव है। 

बस यह छोटे छोटे टिप्स हैं, गुर हैं, तरीके हैं जिन्हें अपना कर आप हैल्थ के सभी रहस्यों को समझने की कोशिश कर सकते हैं। इन सरल उपायों को अपनाकर आप अपनी किशोर और बढ़ती उम्र में सुंदरता और फिटनेस का ध्यान रख सकते हैं। यह सब आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करेंगे। आपको यह पोस्ट कैसी लगी इस पर भी अवश्य बताएं। आपके विचारों की इंतज़ार तो बानी ही रहेगी।